CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Shubman Gill Footwork : “फुटवर्क बोले तो गिल…!” – सौरव गांगुली ने शुभमन को बताया विदेशी दौरे का ‘रन मशीन’ बनने का अगला सितारा…

Shubman Gill Footwork : “फुटवर्क बोले तो गिल…!” – सौरव गांगुली ने शुभमन को बताया विदेशी दौरे का ‘रन मशीन’ बनने का अगला सितारा…

By Newsdesk Admin
21/06/2025
Share

कोलकाता, 21 जून। Shubman Gill Footwork : इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों में शुभमन गिल के ‘फुटवर्क’ से बेहद प्रभावित पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को उम्मीद है कि अगर लीड्स में टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन की तरह ही उनके पैरों का मूवमेंट शानदार रहा तो यह युवा भारतीय कप्तान विदेशी परिस्थितियों में भी ढेरों रन बनाएगा।

गांगुली ने कहा कि मैं विदेशी सरजमीं पर उनके पैरों मूवमेंट देखकर बहुत खुश हूं, विदेशी धरती पर इसमें काफी सुधार हुआ है। शुभमन के पैर का मूवमेंट शानदार था, उन्होंने कोई गलती नहीं की। मुझे उम्मीद है कि यह उनके लिए स्थायी बात होगी क्योंकि अगर वह इंग्लैंड और विदेशी परिस्थितियों में इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे तो वह बहुत रन (Shubman Gill Footwork)बनाएंगे। अगर वह इसी तरह खेलते रहे तो उनका औसत भी 40-45 तक बढ़ जाएगा। यह पारी उन्हें काफी आत्मविश्वास देगी क्योंकि आपका आत्मविश्वास आपके प्रदर्शन के आधार पर बनता है, कल जिस तरह से वह स्विंग से निपट रहे थे उनकी तकनीक काफी अच्छी थी।

गांगुली ने कहा कि मुझे लगता है कि इंग्लैंड को उस विकेट पर (पहले) गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए थी और उन्होंने अच्छी गेंदबाजी भी नहीं की। इस सीरीज को भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है जिसमें गिल की अगुआई वाली टीम दिग्गज विराट कोहली, रोहित शर्मा और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बिना खेल रही है। गांगुली ने कहा कि मैं भारतीय क्रिकेट के बारे में कभी चिंतित नहीं था। कोई ना कोई भारतीय क्रिकेट को आगे ले (Shubman Gill Footwork)जाएगा। मैं यशस्वी (जायसवाल) को देखकर हैरान नहीं हूं क्योंकि मैं उन्हें शानदार बल्लेबाज मानता हूं। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसे सभी प्रारूपों में खेलना चाहिए। मैं यशस्वी के प्रदर्शन से हैरान नहीं हूं क्योंकि मैंने उसे आस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और भारत में खेलते देखा है। उम्मीद है कि वह इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखेगा लेकिन शुभमन गिल का सुधार सराहनीय है।

गांगुली को लगता है कि कोहली जैसे खिलाड़ी की जगह लेना मुश्किल होगा लेकिन गिल के स्तर को देखकर वह हैरान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विराट एक स्तरीय खिलाड़ी हैं। उनका विकल्प खोजने में समय लगेगा लेकिन मैंने शुभमन के साथ जो देखा उससे मैं हैरान नहीं (Shubman Gill Footwork)था। व्यवस्था, घरेलू क्रिकेट की गुणवत्ता, लीग, संघ द्वारा खिलाड़ी को विकसित करने में लगाए जाने वाला समय और पैसे की वजह से भारतीय क्रिकेट में बहुत अधिक गुणवत्ता है।

पंत से खुश : गांगुली ने कहा कि पंत तेज गेंदबाजी अच्छी तरह से खेलता है। मुझे आस्ट्रेलिया में उसकी बल्लेबाजी पसंद नहीं आई। वह बहुत सारे शाट खेल रहा था लेकिन यहां पहले दिन उसने खुद को रोककर बल्लेबाजी की। उसने अपनी ताकत के हिसाब से अपने खेल को नियंत्रित किया, वह टेस्ट में एक बेहतरीन खिलाड़ी है और तीनों प्रारूपों में खेलेगा।

तो बुमराह होते कप्तान : बुमराह को लेकर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पहला टेस्ट है। शुभमन को मैच से पहले फैसला करना था, चार तेज गेंदबाज हैं जो बुमराह को भी कुछ राहत और समर्थन देंगे, अन्यथा वह (बुमराह) अकेले 20 ओवर गेंदबाजी करते थे जिसके कारण वह तीन टेस्ट भी नहीं खेल पाते। मुझे लगता है कि संयोजन सही है और साथ ही अगर शार्दुल लंबे स्पैल गेंदबाजी कर सकते हैं तो बुमराह को छोटे स्पैल में विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Manav Suthar : पहले ही मुकाबले में छा गए मानव सुथार, ऐसा कमाल कर रचा खास इतिहास
National Tribal Games 2026: छत्तीसगढ़ में खेलों का महाकुंभ शुरू, 30 राज्यों के खिलाड़ी आमने-सामने
Orange Cap Race : ऑरेंज-पर्पल कैप पर संग्राम! राहुल की बादशाहत खतरे में, भुवी को कंबोज की कड़ी टक्कर
SRH vs DC : हैदराबाद के ‘नवाबों’ और दिल्ली के ‘दबंगों’ में आज होगी कांटे की टक्कर
कड़ी कार्रवाई हो…पहलगाम हमले पर सौरव गांगुली हुए भावुक, पाकिस्तान को जमकर सुनाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Excise Department Action : ACB केस में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, दो को शो-काज नोटिस

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट और…

Azim Premji Scholarship : बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छात्रवृत्ति, हर साल मिलेंगे 30 हजार

रायपुर, 20 अगस्त : आर्थिक रूप से कमजोर…

PWD Review : निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं

रायपुर, 20 अगस्त : लोक निर्माण विभाग के…

Namo Drone Didi : ड्रोन ने बदली आरती साहू की जिंदगी, खेती में सेवा देकर कमाए साढ़े 3 लाख

रायपुर, 17 अगस्त : बलौदाबाजार जिले की महिला…

Cage Culture : 54 केज से बदली मछुआ समिति की किस्मत, 50 लाख तक पहुंची आय

एमसीबी, 19 अगस्त : ग्राम शंकरगढ़ का 10.70…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?