CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IND vs SA 4th T20 : अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में आज सीरीज जीतने उतरेगी सूर्या ब्रिगेड

IND vs SA 4th T20 : अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में आज सीरीज जीतने उतरेगी सूर्या ब्रिगेड

By Newsdesk Admin
17/12/2025
Share
IND vs SA 4th T20
IND vs SA 4th T20

सीजी भास्कर, 17 दिसंबर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs SA 4th T20) का चौथा मुकाबला आज अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों टीमें सोमवार को लखनऊ पहुंच गईं। लखनऊ में टीम इंडिया जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी तो मेहमान साउथ अफ्रीका वापसी के लिए जोर लगाएगी।

Contents
  • सूर्य-गिल से धमाकेदार पारी की उम्मीद
  • (IND vs SA 4th T20) आंकड़े भारत के साथ
  • (IND vs SA 4th T20) कैसी होगी पिच
  • लखनऊ में मौसम का हाल
  • भारतीय टीम
  • दक्षिण अफ्रीका टीम

हालांकि, आंकड़ों पर ध्यान दें तो इकाना में भारत का पलड़ा भारी रहा है। अभी तक यहां उसने तीन मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। वहीं, साउथ अफ्रीका के लिए यह करो या मरो वाला मैच होगा, क्योंकि एक और हार से वे सीरीज गंवा बैठेंगे। कुल मिलाकर लखनऊ में दर्शकों को हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है।

सूर्य-गिल से धमाकेदार पारी की उम्मीद

मौजूदा सीरीज (IND vs SA 4th T20) में कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल अब तक बल्ले से कोई कमाल नहीं कर सके हैं। चौथे मुकाबले में इन दोंनों बल्लेबाजों से धमाकेदार पारी की उम्मीद करेगा। टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए सूर्यकुमार और गिल की फार्म में वापसी बेहद जरूरी है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और कुलदीप यादव के कंधों पर दारोमदार होगा। वहीं, टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का इस मुकाबले में खेलना मुश्किल है।

(IND vs SA 4th T20) आंकड़े भारत के साथ

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और दक्षिण अफ्रीका टीमें अब तक 34 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 20 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 13 मैचों में जीत मिली है। एक मुकाबला का बेनतीजा रहा। इन दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मैच दिसंबर 2006 में खेला गया।

दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टीमों का प्रदर्शन

भारत (20 जीत, 34 मैच)

आस्ट्रेलिया (19 जीत, 28 मैच)

वेस्टइंडीज (14 जीत, 26 मैच)

पाकिस्तान (14 जीत, 27 मैच)

इंग्लैंड (13 जीत, 28 मैच)

(IND vs SA 4th T20) कैसी होगी पिच

इकाना की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए सही है, लेकिन शुरू के ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। यहां औसत स्कोर 175 रन है। यह एक स्पोर्टिंग विकेट है, जहां रणनीति भी मायने रखती है और अक्सर टास जीतकर टीमें गेंदबाजी चुनती हैं, क्योंकि दूसरी पारी में ओस का असर होता है।

लखनऊ में मौसम का हाल

लखनऊ में मैच के दिन मौसम थोड़ा धुंधला रहने की संभावना है। दिन के समय तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि शाम को यह गिरकर करीब 12 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है इसलिए पूरे मैच के होने में कोई दिक्कत नहीं दिखती। ठंड और ओस के कारण गेंदबाजों को पकड़ बनाने में चुनौती मिल सकती है जिसका फायदा बल्लेबाज उठा सकते हैं।

भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शाहबाज अहमद, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर।

दक्षिण अफ्रीका टीम

एडेन मार्करैम (कप्तान), क्विंटन डिकाक, रीजा हेंड्रिक्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसेन, लूथो सिपामला, ओटनील बार्टमैन, एनरिक नोत्र्जे, लुंगी नगिदी, कार्बिन बाश, केशव महाराज और जार्ज लिंडे।

Vaibhav Suryavanshi India : अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में दिखेगा भविष्य का क्रिकेट, वैभव सूर्यवंशी समेत ये युवा खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
Raipur ODI Security : भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे को लेकर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, 3,000 जवान तैनात
WTC Final 2025: लड़खड़ाए, दौड़ने में दिक्कत… फिर भी पहाड़ की तरह डटे टेम्बा बावुमा, एडेन मार्करम का शतक भी लगा फीका
FIFA World Cup : दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल महाकुंभ का इंतजार खत्म, जानिए कब और कैसे होंगे मुकाबले
GT vs RR : फाइनल का टिकट किसे मिलेगा, मुल्लांपुर में आज गुजरात और राजस्थान के बीच निर्णायक जंग

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Prince Dhaba Inspection
Raipur Prince Dhaba Inspection : प्रिंस ढाबा पर फिर निगम की कार्रवाई, खाने-पीने की चीजों की जांच; पहले भी लग चुका है जुर्माना

Raipur Prince Dhaba Inspection : अब एक बार…

Raigarh Diesel Tanker Accident
Raigarh Diesel Tanker Accident : डीजल टैंकर और कार की टक्कर, टैंकर पलटते ही डीजल लेने जुटे लोग

Raigarh Diesel Tanker Accident : घटना की सूचना…

Missing Youth Murder Case
Missing Youth Murder Case : बलरामपुर में लापता युवक का कटा सिर दफन मिला, धड़ की तलाश में जुटी पुलिस

Missing Youth Murder Case : पुलिस आसपास के…

Two Wheeler Theft Case
Two Wheeler Theft Case : चोरी की स्कूटी से बाइक चोरी करने निकले 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 दोपहिया वाहन बरामद

Two Wheeler Theft Case :पुलिस के अनुसार, गिरोह…

Balod Student Acid Attack
Balod Student Acid Attack : बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, गंभीर हालत

Balod Student Acid Attack :पुलिस मामले की जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?