CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India vs Pakistan T20 : एशिया कप में फिर रोया पाकिस्तान, अभिषेक के छक्कों से गूंज उठा दुबई, 13 साल बाद बना ये रिकार्ड

India vs Pakistan T20 : एशिया कप में फिर रोया पाकिस्तान, अभिषेक के छक्कों से गूंज उठा दुबई, 13 साल बाद बना ये रिकार्ड

By Newsdesk Admin
22/09/2025
Share
India vs Pakistan T20
India vs Pakistan T20

सीजी भास्कर, 22 सितंबर। एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तान (India vs Pakistan T20)
की गर्मी को बल्ले से ठंडा कर दिया। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को आठ दिन में दूसरी बार हराकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने शुरू में लय पकड़ी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने पांच आसान कैच छोड़ने के बावजूद विपक्षियों को 171 रनों पर समेट दिया। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजी ने शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान की उम्मीदें ध्वस्त कर दीं।

भारत (India vs Pakistan T20) की पारी की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। अभिषेक शर्मा (74 रन) और शुभमन गिल (47 रन) ने पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी कर मैच की दिशा बदल दी। दोनों ने 9.5 ओवर में ही स्कोर को 100 के पार पहुंचाकर पाकिस्तान को बैकफुट पर ला दिया। स्टेडियम में बैठे दर्शक भी इस साझेदारी से रोमांचित हो उठे। भारत ने पारी की शुरुआत छक्के से की और अंत चौके से, जबकि शिवम दुबे ने दो विकेट चटकाए और तिलक वर्मा ने नाबाद 30 रन बनाकर टीम को विजय दिलाई।

खिलाड़ियों के बीच तनाव

इस मुकाबले (India vs Pakistan T20) में खेल भावना की जगह गर्मागर्मी ज्यादा देखने को मिली। टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने न तो एक-दूसरे की ओर देखा और न ही हाथ मिलाया। मैच खत्म होने के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने विपक्षियों से हाथ मिलाने से परहेज किया। पिछले लीग मैच में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। सूर्यकुमार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और आगा की ओर देखे बिना ही लौट गए। यह रुख साफ तौर पर दोनों टीमों के बीच तनाव को दर्शाता है।

मैच (India vs Pakistan T20) का पहला ओवर भी तनावपूर्ण रहा। हार्दिक पांड्या और साहिबजादा के बीच झड़प हुई जब हार्दिक गेंद डालने के बाद आगे बढ़े और पाकिस्तानी बल्लेबाज ने हाथ दिखाते हुए उन्हें वापस लौटने का इशारा किया। अर्धशतक बनाने के बाद साहिबजादा ने बल्ले से गन-सेलिब्रेशन कर माहौल और गर्म कर दिया। इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाया।

भारतीय पारी (India vs Pakistan T20) के पांचवें ओवर में पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने अभिषेक शर्मा की तरफ गेंद फेंकी। इस पर शुभमन गिल ने अंपायर से शिकायत की। हालांकि अंपायर ने हारिस को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। ओवर की आखिरी गेंद पर गिल ने चौका जड़ा और हारिस की तरफ देखते हुए कुछ कहा। इसके बाद रऊफ और अभिषेक आमने-सामने आ गए और अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा। अभिषेक ने बेफिक्र रहते हुए 24 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया, जिससे भारतीय डगआउट और दर्शकों में उत्साह चरम पर पहुंच गया।

विवाद और पृष्ठभूमि

(India vs Pakistan T20) मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट ने टॉस कराया। पहले चरण के मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था और इस पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से शिकायत की थी। पीसीबी ने पायक्राफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने की मांग भी की थी, लेकिन आईसीसी ने उसे खारिज कर दिया। नाराज पाकिस्तान टीम ने यूएई के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार करने की धमकी दी और एक घंटे देरी से स्टेडियम पहुंची।

मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने फिर विपक्षियों से हाथ नहीं मिलाया और अपने डगआउट के पास खड़े रहे। पाकिस्तानी टीम मैदान में इंतजार करती रही, लेकिन भारतीय खिलाड़ी अंपायरों से हाथ मिलाने के बाद सीधे लौट गए। मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि कुछ चीजें खेल भावना से ऊपर होती हैं। उन्होंने इस जीत को पहलगाम आतंकी हमले के शिकार परिवारों और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया।

Suryakumar Yadav Record : सूर्यकुमार के नाम एक और महारिकॉर्ड दर्ज, क्रिकेट के भगवान को छोड़ा पीछे
IND vs NZ Final: अहमदाबाद में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर से बनेगा अनोखा इतिहास, पहली बार दिखेगा क्रिकेट का ऐसा फाइनल
India VS Ireland Cricket : IPL 2026 के बाद टीम इंडिया को बुलाना चाहता है आयरलैंड, BCCI से चल रही बातचीत
Vaibhav Suryavanshi India U19 Captain: नीली जर्सी में नया अध्याय, अफ्रीकी जमीन पर पहली अग्निपरीक्षा
Big blow to Team India : अफगानिस्तान वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे किंग कोहली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Road Flag Controversy
Pendra Road Flag Controversy : स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल; जांच की मांग

Pendra Road Flag Controversy :मामले में फिलहाल रेलवे…

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal
Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal : रिजिजू की सफाई, बोले- PM मोदी ने विपक्षी नेताओं को नहीं कहा ‘दिमागी नक्सल’

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal :भाषण का संदर्भ…

Railway Track Death
Railway Track Death : रेलवे ट्रैक पर मिला 28 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, अर्जुनी खैरताल मार्ग पर मचा हड़कंप

Railway Track Death : पुलिस का कहना है…

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?