CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » School Sports : रिमझिम फुहारों के बीच गूंजा खिलाड़ियों का जोश, 540 खिलाड़ियों के मार्चपास्ट से सजा भव्य खेल समारोह

School Sports : रिमझिम फुहारों के बीच गूंजा खिलाड़ियों का जोश, 540 खिलाड़ियों के मार्चपास्ट से सजा भव्य खेल समारोह

By Newsdesk Admin
19/08/2026
Share
School Sports
School Sports

सीजी भास्कर, 19 अगस्त। पेंड्रा में रिमझिम बारिश के बीच बुधवार को खेल और उत्साह का माहौल देखने (School Sports) को मिला। खुशनुमा मौसम के बीच 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया।

Contents
  • 26वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज School Sports 
  • खेल सुविधाओं के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा
  • स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच
  • खेल भावना और देशभक्ति का दिखा संगम

उद्घाटन समारोह में प्रदेश के पांचों संभागों से पहुंचे 540 खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट किया। खिलाड़ियों के जोश और अनुशासन से आयोजन स्थल पूरी तरह खेलमय नजर आया। समारोह में खेल भावना के साथ देशभक्ति का भी रंग देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें :  RERA Tribunal : पुराने मामलों पर अब जल्द होगा फैसला, बिल्डरों की मनमानी रोकने रेरा अधिकरण ने तय की नई प्राथमिकता

26वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज School Sports 

चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग संभागों से आए खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

पांचों संभागों की खिलाड़ियों की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट के जरिए अतिथियों और दर्शकों का अभिवादन किया। इस दौरान मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

School Sports
School Sports

खेल सुविधाओं के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान पेंड्रा नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान ने क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई।

उन्होंने सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और विधायक अटल श्रीवास्तव के सामने खेल आयोजन के लिए मंच निर्माण की मांग रखी। मांग पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने तत्काल पहल करते हुए मंच निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।

घोषणा के बाद क्षेत्र के खेल प्रेमियों और आयोजन से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें :  Nasha Mukti Anti-Gambling Campaign : बालोद के 6 गांवों ने पेश की मिसाल, नशा-जुआ पर कड़े नियम

स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच

नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जालान ने सांसद और विधायक का आभार जताते हुए कहा कि खेल अधोसंरचना मजबूत होने से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और राज्य स्तर पर पहचान बनाने के अवसर भी मिलेंगे।

School Sports
School Sports

इसे भी पढ़ें : Chhattisgarh BJP : प्रदेश भाजपा में फेरबदल की आहट, कार्यकारी अध्यक्ष की रेस में कई नाम

खेल भावना और देशभक्ति का दिखा संगम

उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी, खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में अलग-अलग खेल विधाओं के मुकाबले होंगे। खिलाड़ियों की प्रतिभा, अनुशासन और प्रदर्शन के बीच पेंड्रा में School Sports का यह आयोजन खेल प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मंच साबित होने जा रहा है।

खबरें और भी हैं : BJP Chhattisgarh Incharge : छत्तीसगढ़ को जल्द मिल सकता है भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी

रिपोर्टर – आयुष्मान शर्मा

Sushasan Tihar 2025 : सुशासन तिहार में 19,597 अर्जियां, 17,119 मांगें, अब इस तारीख से शुरू होगा तीसरा चरण
WPL Auction 2026 :  दीप्ती शर्मा से लेकर लौरा वोल्वार्ट तक, ये 11 प्लेयर बनी करोड़पति, लिस्ट में इतनी भारतीय
Child Murder Raipur : सौतेला पिता बना जल्लाद…! ढाई साल के मासूम की पीट-पीटकर हत्या
Vehicle Fitness : फिटनेस कराने पहुंचे वाहन मालिकों ने उठाए बड़े सवाल, बारकोड रेडियम को लेकर बढ़ा विवाद
Chaitanya Baghel Case : पूर्व सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य बघेल की रिमांड बढ़ी, इस मामले में जेल में दो महीने से हैं बंद

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Beltara Congress Protest
Beltara Congress Protest : बेलतरा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान; विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Beltara Congress Protest : बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा…

Chhattisgarh Ration October 2026
Chhattisgarh Ration October 2026 : सितंबर-अक्टूबर का चावल लेने की बढ़ी समय-सीमा, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो माह का राशन

Chhattisgarh Ration October 2026 : चावल की आपूर्ति…

Durg Firm Embezzlement Case
Durg Firm Embezzlement Case : दुर्ग में फर्म की रकम गबन करने का आरोप, 3.70 लाख रुपए का हिसाब नहीं !

Durg Firm Embezzlement Case  :

Fraud Frozen Bank Account
Fraud Frozen Bank Account : साइबर फ्रॉड में फ्रीज खाते 90 दिन में खुल सकेंगे, बैंक को मिला अधिकार

Fraud Frozen Bank Account : साइबर क्राइम प्रभारी…

Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

नकली आभूषणों को असली सोना बताकर गिरवी रखा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?