CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Snake Bite Death : छत्तीसगढ़ में सर्पदंश का कहर, तीन दिनों में छह लोगों की मौत 

Snake Bite Death : छत्तीसगढ़ में सर्पदंश का कहर, तीन दिनों में छह लोगों की मौत 

By Newsdesk Admin
04/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 04 जुलाई : छत्तीसगढ़ में सर्पदंश (Snake Bite Death) की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सरगुजा संभाग में पिछले तीन दिनों के भीतर जहरीले सांप के काटने से छह लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा मामलों में बलरामपुर जिले के दो सगे भाइयों और जशपुर जिले की एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीनों का उपचार अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। लगातार बढ़ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

Contents
  • करैत के डसने से दो मासूम भाइयों की मौत
  • जमीन पर सो रही महिला को भी करैत ने डसा
  • तीन दिनों में छह लोगों की जा चुकी है जान
  • बारिश में बढ़ जाता है सर्पदंश का खतरा

करैत के डसने से दो मासूम भाइयों की मौत

बलरामपुर जिले के पिपरसोत गांव में गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। 9 वर्षीय विकास नगेशिया और उसका 3 वर्षीय भाई विक्रांत नगेशिया घर के बाहर खाट पर सो रहे थे। देर रात विकास को किसी जहरीले जीव के काटने का एहसास हुआ। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो खाट पर करैत सांप दिखाई दिया।

दोनों बच्चों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पहले विकास और बाद में विक्रांत ने भी दम तोड़ दिया।

जमीन पर सो रही महिला को भी करैत ने डसा

जशपुर जिले के डोकड़ा गांव की 43 वर्षीय सेबेपितया 30 जून की रात अपने घर में जमीन पर चटाई बिछाकर सो रही थीं। इसी दौरान उन्हें करैत सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें तुरंत फरसाबहार अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी भी मौत हो गई।

तीन दिनों में छह लोगों की जा चुकी है जान

पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी बलरामपुर जिले में जहरीले सांप के काटने से जमीन पर सो रहे पिता और पुत्री की मौत हो गई थी। वहीं सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी की भी करैत सांप के काटने से जान चली गई थी। इस तरह पिछले तीन दिनों में सर्पदंश से छह लोगों की मौत हो चुकी है।

बारिश में बढ़ जाता है सर्पदंश का खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के दौरान सांप अधिक सक्रिय हो जाते हैं और भोजन तथा सुरक्षित स्थान की तलाश में घरों के आसपास पहुंच जाते हैं। ऐसे मौसम में लोगों को जमीन पर सोने से बचना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर उपचार कराना चाहिए, क्योंकि समय पर इलाज मिलने से जान बचाई जा सकती है।

PAT PVPT Exam : प्रवेश परीक्षा की तारीख अचानक बदली, अब छात्रों को करना होगा कुछ दिन और इंतजार
Anti Tobacco Enforcement : तंबाकू पर नकेल, नियम तोड़ने वालों पर चला प्रशासन का डंडा, 33 मामलों में वसूला गया जुर्माना
होटल और गेस्ट हाउस में लड़कियां भेज देह व्यापार संचालक गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Kanker Burial Dispute News : कब्र से शव निकालने की कोशिश, आदिवासी–धर्मांतरित समाज आमने-सामने
भिलाई सड़क डामरीकरण के लिए 78 लाख स्वीकृत, MLA रिकेश ने नगरीय निकाय मंत्री का माना आभार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chital Hunting
Chital Hunting : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार 

सीजी भास्कर, 04 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार की वन्यजीव…

Suposhit Bachpan Abhiyan
Suposhit Bachpan Abhiyan : आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे कलेक्टर, बच्चों को खिलाए सुपोषण लड्डू

सीजी भास्कर, 04 जुलाई :  बलौदाबाजार जिले में…

Snake Bite Death : छत्तीसगढ़ में सर्पदंश का कहर, तीन दिनों में छह लोगों की मौत 

सीजी भास्कर, 04 जुलाई : छत्तीसगढ़ में सर्पदंश…

DD Hospital Negligence 
DD Hospital Negligence  :  गंभीर लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन थिएटर और ICU सील 

सीजी भास्कर, 04 जुलाई :  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में डीडी…

Climate Change
Climate Change : जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी 

सीजी भास्कर, 04 जुलाई :   जलवायु परिवर्तन (…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?