CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Snakebite Tragedy : जहरीले सांप ने एक ही परिवार को बनाया शिकार, पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर

Snakebite Tragedy : जहरीले सांप ने एक ही परिवार को बनाया शिकार, पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर

By Newsdesk Admin
20/09/2025
Share
Snakebite Tragedy
Snakebite Tragedy

सीजी भास्कर, 20 सितंबर। दर्री थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में शुक्रवार तड़के हुई घटना (Snakebite Tragedy) ने पूरे इलाके को दहला दिया। घर में सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को जहरीले सांप ने काट लिया। हादसे में पिता और 10 वर्षीय पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

ऐसे हुई दर्दनाक घटना

जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर जमनीपाली निवासी चूड़ामणि भारद्वाज (52 वर्ष) अपनी पत्नी रजनी भारद्वाज (45 वर्ष) और पुत्र प्रिंस भारद्वाज (10 वर्ष) के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 3 बजे अचानक घर में घुसे जहरीले सांप (Snakebite Tragedy) ने तीनों को डस लिया। चूड़ामणि और उनके बेटे को शुरुआत में सर्पदंश का आभास भी नहीं हुआ। हालांकि पत्नी रजनी ने सांप को देख लिया, लेकिन तब तक वह भी उसकी चपेट में आ चुकी थीं।

अस्पताल पहुंचने में देरी बनी जानलेवा

घटना के बाद रजनी ने किसी तरह अपने देवर को सूचना दी। परिजन तीनों को तत्काल जमनीपाली के सरकारी अस्पताल ले गए। लेकिन यहां हॉस्पिटल खुलवाने में ही आधे घंटे से अधिक का समय बीत गया। इसके बाद कर्मचारियों (Snakebite Tragedy) ने बताया कि अस्पताल में Anti Snake Venom (ASV) इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है और मरीजों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

परिजनों का आरोप है कि उपचार में हुई देरी और एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता न होने से चूड़ामणि और उनके बेटे की जान नहीं बचाई जा सकी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं रजनी भारद्वाज की हालत बेहद गंभीर है और उनका इलाज जारी है।

परिजनों का आक्रोश और मांग

मृतकों के परिजन जमनीपाली अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराज दिखे। उन्होंने मांग की कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से सर्पदंश से मौत (Snakebite Tragedy) का उल्लेख किया जाए। परिजनों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं में देरी और अव्यवस्था ने आम लोगों की जान को और भी खतरे में डाल दिया है।

डॉक्टरों ने दोनों मृतकों का बिसरा प्रिजर्व कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। फिलहाल गांव में मातम का माहौल है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर समय पर उपचार मिल जाता, तो शायद जानें बचाई जा सकती थीं।

Raigarh SP Office Drama  :  SP दफ्तर के सामने हाई-वोल्टेज ड्रामा, थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, युवक गिरफ्तार
PM मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी बड़ी सौगात: अमृत भारत योजना के तहत चांपा, बालोद और सरोना रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण
Narayanpur Encounter : नारायणपुर मुठभेड़ में मारे गए बसवराजू समेत 8 नक्सलियों का पुलिस ने किया अंतिम संस्कार, परिजन नाराज
Raipur Fire News : भीषण आग से 4 दुकानें खाक, 13 दमकलों ने 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
Toyota airbag failure verdict: हादसे में एयरबैग फेल, CG उपभोक्ता आयोग ने टोयोटा पर ठोका 61 लाख का जुर्माना

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Crime
Raigarh Crime : शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, दो जगह चाकूबाजी और लूट; तीन आरोपी पकड़े गए

रायगढ़ के जूटमिल इलाके में शराब के लिए…

Medical Negligence
Medical Negligence : इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी युवक की हालत, इलाज के दौरान मौत; झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप

कोरबा के बरपेलसरा गांव में 28 वर्षीय युवक…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : दुर्ग में सिगरेट विवाद व छेड़छाड़ के विरोध पर युवक की हत्या, दो हिरासत में

मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरि नगर स्थित…

Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च
Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च

राज्य को विदेश से 43,250 करोड़ के निवेश…

Bhilai Drug Case
Bhilai Drug Case : भिलाई में चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 2.10 लाख की हेरोइन व आईफोन जब्त

सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?