CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Solar Energy Scheme : सौर ऊर्जा से रायगढ़ के 300 से अधिक घर जगमगाए, हर महीने हजारों की हो रही बचत

Solar Energy Scheme : सौर ऊर्जा से रायगढ़ के 300 से अधिक घर जगमगाए, हर महीने हजारों की हो रही बचत

By Newsdesk Admin
10/09/2025
Share
Solar Subsidy Scheme
Solar Subsidy Scheme

सीजी भास्कर, 10 सितंबर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना रायगढ़ जिले के उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस योजना से लाभान्वित परिवार अब केवल ऊर्जा उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि ऊर्जा उत्पादक और ऊर्जा दाता के रूप में भी अपनी नई पहचान बना रहे हैं। (Solar Energy Scheme) के अंतर्गत जिले में अब तक 300 से अधिक घरों की छतों पर सौर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं 1670 लोगों ने योजना का लाभ लेने आवेदन किया है, जिनमें से 751 उपभोक्ताओं ने वेंडर का चयन भी कर लिया है। विभागीय जानकारी के अनुसार, 200 से अधिक हितग्राहियों को सब्सिडी की राशि उनके बैंक खातों में जमा कर दी गई है।

योजना से लाभान्वित हितग्राही बताते हैं कि इससे उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार हुआ है। लोहरसिंह गांव के ईश्वर प्रसाद नायक ने अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट((Solar Energy Scheme)) स्थापित किया। अप्रैल माह में उनके प्लांट से 267 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ, जिससे उन्हें 577 रुपए की छूट मिली और केवल 50 रुपए का बिल चुकाना पड़ा। मई में उनकी संपूर्ण बिजली खपत (Renewable Energy Benefits) से पूरी हुई। इसी प्रकार रायगढ़ शहर के प्रदीप मिश्रा और प्रदीप पटेल सहित अनेक हितग्राहियों ने योजना का लाभ उठाते हुए अपने घरों पर सौर पैनल लगाए। उनका कहना है कि यह योजना केवल आर्थिक बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भरता और मानसिक संतोष का भी अनुभव कराती है।

सरकार सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। 1 किलोवॉट क्षमता का प्लांट औसतन 120 यूनिट प्रतिमाह उत्पादन करता है। केन्द्र सरकार द्वारा इसके लिए 30 हजार रुपए और राज्य सरकार द्वारा 15 हजार रुपए, इस प्रकार कुल 45 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाती है। 2 किलोवॉट क्षमता का प्लांट लगाने पर औसतन 240 यूनिट प्रतिमाह उत्पादन होता है। इस पर कुल 90 हजार रुपए की सब्सिडी में केंद्र((Solar Energy Scheme)) द्वारा 60 हजार और राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपए शामिल हैं। इसी तरह 3 किलोवॉट क्षमता का सौर ऊर्जा प्लांट लगाने से औसतन 360 यूनिट प्रतिमाह उत्पादन होता है। इस प्लांट के लगाने वाले हितग्राही को कुल एक लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी मिलती है, जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा 78 हजार और राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपए दिए जाते हैं। साथ ही, हितग्राही को सौर प्लांट स्थापना के लिए ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे वे आसानी से (Subsidy Support for Solar) प्लांट स्थापित कर सकें।

Raigarh Municipal Action: सफाई और सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर सख्ती, दो ठेकेदार ब्लैकलिस्ट; निगम ने अनुबंध किया रद्द
Raipur T20 Match : रायपुर में आज टी-20 का रोमांच, इस रूट से पहुंचेंगे भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला देखने दर्शक
प्रोफेसर अशोक सिंह कुलपति पद से हटाए गए, डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह सरगुजा यूनिवर्सिटी के होंगे नये कुलपति, राजभवन से आदेश जारी
IPL tickets are most expensive in Raipur : 15 मिनट में बुकिंग बंद होने पर उठा विवाद
Korba Jail Escape : गमछा बना रस्सी, रॉड बना लंगर, कोरबा जेल से दुष्कर्म के चार बंदी ऐसे हुए फरार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahamra Anicut Robbery
Mahamra Anicut Robbery : महमरा एनीकट में मछुआरे से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महमरा एनीकट के पास…

Community Hall
Community Hall : जांजगीर नैला, चांपा और नवागढ़ में बनेंगे सामुदायिक भवन, 30 लाख रुपये मंजूर

जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के तीन नगरीय निकायों…

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

School Director Arrest
School Director Arrest : निजी स्कूल के डायरेक्टर पर छात्राओं से अनुचित व्यवहार का आरोप, गिरफ्तारी के विरोध में थाने पहुंचे छात्र और परिजन

भिलाई के एक निजी स्कूल के डायरेक्टर पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?