CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सोनिया-राहुल को पहुंचा 142 करोड़ रुपये का फायदा…नेशनल हेराल्ड केस में ED का कोर्ट में बड़ा आरोप

सोनिया-राहुल को पहुंचा 142 करोड़ रुपये का फायदा…नेशनल हेराल्ड केस में ED का कोर्ट में बड़ा आरोप

By Newsdesk Admin 21/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 मई। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दाखिल प्रोसिक्यूशन कंप्लेंट यानी अभियोजन शिकायत पर आज सुनवाई हुई।

Contents
सोनिया गांधी और राहुल को लेकर SG का आरोपस्वामी की याचिका मंजूरबचाव पक्ष की दलीलनेशनल हेराल्ड मामला क्या है?

यह मामला नेशनल हेराल्ड केस से जुड़ा है जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत अन्य नाम शामिल हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट को बताया कि मामले में आरोपी सोनिया और राहुल गांधी ने अपराध की आय में 142 करोड़ रुपये का फायदा लिया।

सोनिया गांधी और राहुल को लेकर SG का आरोप

केंद्रीय एजेंसी का प्रतिनिधित्व कर रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि आरोपी “अपराध की आय का आनंद तब तक ले ले रहे थे जब तक कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नवंबर 2023 में नेशनल हेराल्ड से जुड़ी 751.9 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त नहीं कर लिया।”

ईडी ने आगे दावा किया कि गांधी परिवार ने न केवल अपराध की आय हासिल करके मनी लॉन्ड्रिंग की, बल्कि उस आय को अपने पास रखकर भी इस अपराध को जारी रखा।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आगे दावा किया कि गांधी परिवार ने न केवल अपराध की आय हासिल करके मनी लॉन्ड्रिंग की, बल्कि उस आय को अपने पास रखकर भी इस अपराध को जारी रखा।

ईडी ने बताया कि गांधी परिवार, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे और अन्य के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का प्रथम दृष्टया मामला स्थापित हो चुका है।

स्वामी की याचिका मंजूर

इसके अलावा कोर्ट ने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की उस याचिका को मंजूरी दी, जिसमें उन्होंने चार्जशीट और अन्य दस्तावेजों की प्रति मांगी थी.

मामले की सुनवाई के दौरान ईडी ने सबसे पहले यह दलील दी कि सरकारी मंजूरी की जरूरत क्यों नहीं है, क्योंकि उन्हें आशंका है कि बचाव पक्ष यह सवाल उठा सकता है।

ईडी की तरफ से एएसजी एस.वी. राजू ने कहा कि उन्होंने आरोप पत्र अधिकृत अधिकारी के माध्यम से दायर किया है, जो प्रवर्तन निदेशालय में सहायक निदेशक के पद पर हैं। उन्होंने एक सरकारी आदेश का हवाला भी दिया, जिसमें स्पष्ट है कि सरकार किसी अधिकारी को धारा 45 के तहत शिकायत दाखिल करने के लिए अधिकृत कर सकती है।

बचाव पक्ष की दलील

बचाव पक्ष के वरिष्ठ वकील एएम सिंघवी और आरएस चीमा ने कोर्ट से समय की मांग की। उनका कहना था कि उन्हें करीब 5000 पन्नों के दस्तावेज हाल ही में प्राप्त हुए हैं और मई का महीना अदालतों और वकीलों दोनों के लिए बेहद व्यस्त रहता है, इसलिए उन्हें तैयारी के लिए जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह तक का समय दिया जाए।

इस पर कोर्ट ने कहा कि वह आज ईडी की शुरुआती दलीलें सुनना चाहती है और फिर मामले को जुलाई के पहले सप्ताह में आगे बढ़ाया जा सकता है. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में है और नियमित सुनवाई आवश्यक है।

नेशनल हेराल्ड मामला क्या है?

पहली शिकायत 2012 में दायर की गई थी. हालांकि, ईडी ने इस मामले की जांच मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 2014 में शुरू की।

यह तब हुआ जब एक ट्रायल कोर्ट ने स्वामी द्वारा 2012 में दायर एक निजी आपराधिक शिकायत के आधार पर आयकर जांच में अनियमितताओं का संज्ञान लिया।

2010 में, नेशनल हेराल्ड प्रकाशित करने वाली एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) में 1,057 शेयरधारक थे। स्वामी की शिकायत के अनुसार, गांधी परिवार ने यंग इंडियन लिमिटेड के माध्यम से एजेएल को धोखाधड़ी, आपराधिक दुरुपयोग और विश्वासघात के जरिए हासिल किया था।

You Might Also Like

Bihar Cricket Match Violence : टीम इंडिया का विकेट गिरने पर जश्न मनाना पड़ा भारी, भीड़ की पिटाई से युवक की मौत

Jaishankar Rajya Sabha Statement : मिडिल ईस्ट तनाव पर राज्यसभा में बोले एस. जयशंकर, कहा – स्थिति पर PM मोदी की लगातार नजर

Bihar Youth Found Dead House : तीन दिन से बंद था घर, दरवाजा खुलते ही मिला युवक का शव, पिता अचेत हालत में पाए गए

Hyundai Verna 2026 Price India : ₹10.98 लाख से शुरू हुई नई Hyundai Verna, डिजाइन और टेक्नोलॉजी में बड़े अपडेट

Union Budget Vision: जन आकांक्षाओं की पूर्ति और हेल्थ सेक्टर की मजबूती पर सरकार का फोकस, प्रधानमंत्री ने वेबिनार में रखी विकास की रूपरेखा

Newsdesk Admin 21/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nipania Procurement Center Case
Nipania Procurement Center Case : धान में रेत मिलाकर हेराफेरी करने वाला खरीदी केंद्र प्रभारी बर्खास्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

सीजी भास्कर, 09 मार्च। बलौदाबाजार जिले में धान…

Dhamni ECO Tourism Village
Dhamni ECO Tourism Village : ईको-पर्यटन ग्राम धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के नए अवसर

सीजी भास्कर, 09 मार्च। छत्तीसगढ़ में ईको-पर्यटन को…

Kanker Forest Department Action
Kanker Forest Department Action : कांकेर में अवैध शिकार पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, जंगली सुअरों का मांस और जीवित जानवर बरामद

सीजी भास्कर, 09 मार्च। छत्तीसगढ़ के कांकेर वनमंडल…

Lakshmi Verma Rajya Sabha Member
Lakshmi Verma Rajya Sabha Member : नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने CM विष्णु देव साय से की मुलाकात, मिली शुभकामनाएं

सीजी भास्कर, 09 मार्च। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु…

Gstat Litigation Guide Ebook Launch
Gstat Litigation Guide Ebook Launch : राज्यपाल रमेन डेका ने ‘GSTAT लिटिगेशन गाइड’ ई-बुक का किया विमोचन, करदाताओं और अधिवक्ताओं के लिए निःशुल्क उपलब्ध

सीजी भास्कर, 09 मार्च। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन…

You Might Also Like

Bihar Cricket Match Violence
अपराधदेश-दुनिया

Bihar Cricket Match Violence : टीम इंडिया का विकेट गिरने पर जश्न मनाना पड़ा भारी, भीड़ की पिटाई से युवक की मौत

09/03/2026
Jaishankar Rajya Sabha Statement
देश-दुनिया

Jaishankar Rajya Sabha Statement : मिडिल ईस्ट तनाव पर राज्यसभा में बोले एस. जयशंकर, कहा – स्थिति पर PM मोदी की लगातार नजर

09/03/2026
Bihar Youth Found Dead House
अपराधदेश-दुनिया

Bihar Youth Found Dead House : तीन दिन से बंद था घर, दरवाजा खुलते ही मिला युवक का शव, पिता अचेत हालत में पाए गए

09/03/2026
Hyundai Verna 2026 Price India
देश-दुनिया

Hyundai Verna 2026 Price India : ₹10.98 लाख से शुरू हुई नई Hyundai Verna, डिजाइन और टेक्नोलॉजी में बड़े अपडेट

09/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?