CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खास खबर – रायपुर में खुलेंगे सिविल सर्विसेज तैयारी के लिए टाप इंस्टीट्यूट 🔵 आदिम जाति विभाग ने बनाई कार्य योजना

खास खबर – रायपुर में खुलेंगे सिविल सर्विसेज तैयारी के लिए टाप इंस्टीट्यूट 🔵 आदिम जाति विभाग ने बनाई कार्य योजना

By Newsdesk Admin
16/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 16 जून। ट्राइबल यूथ हॉस्टल देश के सिविल सर्विस के टॉप कोचिंग इंस्टीट्यूट अब रायपुर में अपनी शाखा खोलेंगे, जिससे राज्य के अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को दिल्ली के अलावा रायपुर में भी उच्च स्तरीय कोचिंग की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसके लिए आदिम जाति विकास विभाग ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिल्ली के ट्राइबल यूथ हॉस्टल का दौरा कर छात्रों से मुलाक़ात की।

इस दौरान उन्होंने कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के प्रतिनिधियों से बात की। इन संस्थानों के छात्रों को प्रदान की जा रही सुविधाओं और पठन-पाठन के तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही, उन्होंने रायपुर में इन कोचिंग इंस्टीट्यूट्स की शाखाएं खोलने के विषय पर भी चर्चा की। प्रमुख सचिव ने पूछा कि यदि रायपुर में उनकी शाखाएं खोली जाती हैं, तो उन्हें शासन से किस प्रकार की मदद चाहिए होगी। इस संबंध में कोचिंग संस्थानों को एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट विभाग को प्रेषित करने कहा है।बोरा ने ट्राइबल यूथ हॉस्टल दिल्ली के छात्रों से उनकी शिक्षा और करियर संबंधी विभिन्न बातों पर चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया, ताकि वे बिना किसी व्यवधान के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें। सोनमणि बोरा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां भी आवश्यक हो, वहां पर एयर कंडीशनर लगाए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने मेस को सुव्यवस्थित ढंग से तैयार करने और हॉल में तत्काल एसी, टीवी लगाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होने दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा दिये गए निर्देशों के पालन की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ‘विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण कोचिंग सुविधा के साथ-साथ बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। रायपुर में कोचिंग इंस्टीट्यूट खुलने से अनुकूल वातावरण में विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।‘

आदिम जाति और अनुसूचित जनजाति मंत्री राम विचार नेताम ने कहा, “हमारी सरकार शिक्षा के महत्व को समझती है और हम चाहते हैं कि हमारे आदिवासी और अनुसूचित जाति के विद्यार्थी भी सर्वोत्तम शिक्षा और सुविधाओं का लाभ उठाएं। यह योजना उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होने कहा सिर्फ सिलेबस पढ़ना महत्वपूर्ण नहीं है, जरूरी है अनुकूल वातावरण मिले जिससे बच्चे परीक्षा के मानसिक तौर पर तैयार हो सकें। इसी सोच के साथ रायपुर में कोचिंग शुरू की जा रही है। रायपुर में तैयारी के बाद विद्यार्थी चाहे तो तैयारी के लिए दिल्ली जा सकते हैं।प्रमुख सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री और विभाग के मंत्री राम विचार नेताम के निर्देश पर दिल्ली के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी देश के प्रतिष्ठित सिविल सर्विस कोचिंग इंस्टीट्यूट की शाखाएं खोलने पर कार्ययोजना तैयार की गई है। राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और कोचिंग प्रदान करके उनके करियर को संवारना है। दिल्ली के प्रमुख कोचिंग इंस्टीट्यूट्स की रायपुर में शाखाएं खोलने से विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

Rikesh Sen Meets BJP Leader : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से विधायक रिकेश सेन ने की भेंट
Pakistan drug network India : पाकिस्तान-पंजाब कनेक्शन, रायपुर में 1 करोड़ की हेरोइन के साथ 9 तस्कर गिरफ्तार, ड्रग रैकेट का भंडाफोड़
RERA Action : स्वीकृत ले-आउट से विचलन पर वॉलफोर्ट एलेन्सिया के प्रमोटर पर 10 लाख का जुर्माना
NHM Chhattisgarh : 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा और 30 दिन का मेडिकल अवकाश, एनएचएम बैठक में लिए गए कई अहम फैसले
ट्रैवल एजेंसी की डीलरशिप के बहाने 84 लाख की ठगी:बालोद में ना एजेंसी दी ना रुपए लौटाए, 2 आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?