CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Stabbing at a government function : सरपंच पर हमला, मौके पर मचा हड़कंप

Stabbing at a government function : सरपंच पर हमला, मौके पर मचा हड़कंप

By Newsdesk Admin
18/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 18 मई। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम पलांदूर में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस वक्त तनाव और अफरा-तफरी में बदल गया, जब मंचीय कार्यक्रम के दौरान अचानक चाकू से हमला हो गया। घटना में सरपंच मानिकलाल वर्मा के हाथ में चोट आई है। चाकूबाजी की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। (Stabbing at a government function)

जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में भाषण चल रहा था, तभी आरोपी जितेन्द्र यादव (36 वर्ष) निवासी पलांदूर ने अचानक हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों और मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह घटना ऐसे समय हुई है जब प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2026 के तहत सरकार गांव-गांव समाधान शिविर आयोजित कर जनता की समस्याओं के निराकरण का दावा कर रही है।

सरकारी रिकॉर्ड और जनसंपर्क विभाग के अनुसार इन शिविरों में प्रशासन सीधे ग्रामीणों से संवाद कर रहा है। (Stabbing at a government function) हालांकि डोंगरगढ़ क्षेत्र में सुशासन तिहार के दौरान विवाद और विरोध की यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले डोंगरगढ़ में पट्टे की मांग को लेकर लोगों ने अधिकारियों को घंटों बंधक बना लिया था, जिसके बाद पुलिस बल प्रयोग तक की नौबत आ गई थी।

अब पलांदूर की चाकूबाजी ने प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी आयोजनों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के बीच खुलेआम हुए हमले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हमले के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

SI के बर्थ डे पर थाना बना क्लब, जमकर हुआ नाच-गाना; वीडियो वायरल
मनेंद्रगढ़: सरकारी अस्पताल में गर्भवती को नहीं मिला बेड, कुर्सी पर बैठाकर किया इलाज, दर्द से कराहती रही महिला…
Open Drinking Action in Bhilai: सड़कों पर खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन
President Police Medal Chhattisgarh : वीरता और सेवा की पहचान, 10 पुलिसकर्मी सम्मानित
Mobile Recharge Price : Jio-Airtel यूजर्स को लग सकता है झटका, बढ़ सकते हैं रिचार्ज के दाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur CRPF Constable Death
Bilaspur CRPF Constable Death : कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, 15 साल से था तैनात

Bilaspur CRPF Constable Death : घटना के बाद…

Suspicious Death Case
Suspicious Death Case : धमतरी में युवती की संदिग्ध मौत, माता-पिता को कमरे में बंद करने के बाद फांसी

Suspicious Death Case :परिवार की ओर से बैगा…

Jhiram Valley Verdict Politics
Jhiram Valley Verdict Politics : झीरम घाटी फैसले पर सियासी घमासान, CM साय का कांग्रेस पर पलटवार

Jhiram Valley Verdict Politics :मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर…

Delhi Building Collapse : पलक झपकते ढही इमारत, अंदर फंसे छात्र; एक की मौत से हड़कंप

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : इमारत हादसा (Delhi…

Naxal Operation Chhattisgarh : जंगल में मिला नक्सली डंप, 30 किलो विस्फोटक बरामद; टिफिन IED नष्ट

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : नक्सल ऑपरेशन (Naxal…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?