CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ट्यूशन में छात्रा के उतारे कपड़े…रेप की कोशिश:कोरबा में हेड मास्टर ने बच्ची से की अश्लील हरकत, परिजनों ने टीचर को चप्पल से पीटा

ट्यूशन में छात्रा के उतारे कपड़े…रेप की कोशिश:कोरबा में हेड मास्टर ने बच्ची से की अश्लील हरकत, परिजनों ने टीचर को चप्पल से पीटा

By Newsdesk Admin
06/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 अप्रैल |

कोरबा जिले में ट्यूशन पढ़ने आई आठवीं की छात्रा के साथ स्कूल के हेड मास्टर ने रेप की कोशिश की। शोर मचाते हुए छात्रा घर भागी और रो-रोकर अपने परिजनों को आपबीती बताई। गुस्साए परिजनों ने हेड मास्टर की चप्पल और घूंसे से पिटाई कर दी।

मामला पसान थाना इलाके का है। जहां सिर्री माध्यमिक शाला में संजय कुमार कठौतिया हेड मास्टर के पद पर पदस्थ है। आरोपी शिक्षक गांव में किराए के मकान पर रहता है। यहीं वह ट्यूशन भी पढ़ाता था। शुक्रवार को स्कूल खत्म होने के बाद रोज की तरह कक्षा आठवीं की दो छात्राएं आरोपी के घर ट्यूशन पढ़ने गई थी।

एक छात्रा को बहाने से घर भेजा

ट्यूशन पढ़ाने के दौरान शिक्षक की नीयत बिगड़ गई। उसने ट्यूशन पढ़ने आई एक छात्रा को यह कहकर घर वापस भेज दिया कि उसके पिताजी उसे बुला रहे हैं। वहीं दूसरी छात्रा को अकेले पाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। शिक्षक ने पहले अपने कपड़े उतारे फिर उसके कपड़े उतारकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।

किसी तरह भागकर नवरात्रि पंडाल पहुंची छात्रा

13 साल की छात्रा किसी तरह वहां से भाग निकली। दरवाजा खोलकर वह दौड़ते हुए गांव में चल रहे नवरात्रि पूजा पंडाल के पास पहुंची। जहां गांव के लोग पूजा-पाठ कर रहे थे। पंडाल मौजूद लोगों ने छात्रा को रोते हुए देखा तो उन्होंने उससे वजह पूछी। छात्रा ने रोते हुए लोगों को आपबीती बताई।

परिजनों और गांव वालों ने चप्पल से की पिटाई

इसी बीच इस घटना की जानकारी छात्रा के घरवालों को मिली। वो भी तुरंत मौके पर पहुंचे। गुस्साए परिजन और गांव वाले शिक्षक के घर पहुंचे और उसकी चप्पल और घूंसे से पिटाई कर दी। साथ ही इसकी सूचना 112 को दी गई।

लोगों ने पिटाई के बाद आरोपी टीचर को मौके पर पहुंची पसान थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

शादीशुदा है आरोपी शिक्षक

पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक शादीशुदा है और उसकी पत्नी भी शिक्षाकर्मी है। उसकी पत्नी बिलासपुर जिले में पदस्थ है, उसके बच्चे भी हैं। हेड मास्टर भी काफी लंबे समय से माध्यमिक शाला में पदस्थ है।

इस घटना के बाद गांव में शिक्षक के प्रति लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं, ताकि इस तरह की हरकत दोबारा कोई शिक्षक न कर सके।

दूसरे थाने से महिला पुलिस स्टाफ बुलाई गई

आगे की कार्रवाई के लिए थाने में महिला स्टाफ नहीं होने की वजह से बांगो थाना से महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। इसके बाद छात्रा और परिजन से बयान लिए गए। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि, मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

कांग्रेस में होता है कास्टिंग काउच, महिला नेत्री के आरोप से पार्टी में हड़कंप, दिखाया बाहर का रास्ता
कल्याण कॉलेज में नवप्रवेशित छात्रों का भव्य स्वागत, कमिश्नर और प्राचार्य ने दी प्रेरणादायी सीख
डिप्टी कलेक्टर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप, कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा, कहा- “मानसिक तनाव में कर रहे काम”
CG RERA Cyber Fraud Alert : रेरा के नाम पर लूट का नया पैंतरा! कंगाल बनाने की साजिश का पर्दाफाश
Illegal liquor Raid : आंगन से चल रहा था कच्ची महुआ शराब का कारोबार, कोनी पुलिस की घेराबंदी में 40 लीटर जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jashpur CMO Office Sealed
Jashpur CMO Office Sealed : निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सीएमओ, जिला प्रशासन ने कार्यालय किया सील

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : जशपुर नगर पालिका…

Sakti Civil Surgeon Arrested
Sakti Civil Surgeon Arrested : सिविल सर्जन 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : सक्ती जिले में…

Road Safety Initiative
Road Safety Initiative : छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए IIT मद्रास से करार, 10 जिलों में शुरू होगा अभियान

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में सड़क…

Sheetla Mata
Sheetla Mata : मां शीतला जुड़वास में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की भीड़ से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर

अहिवारा में गुरुवार को सुबह से ही धार्मिक…

GGU Re-Exam Cancelled : छात्रों के विरोध के बाद री-एग्जाम का फैसला बदला, 27 जुलाई की परीक्षा अधिसूचना रद्द

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : बिलासपुर स्थित गुरु…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?