CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Subject Expert Teachers Raigarh : अब गणित के सवाल, जीवविज्ञान के कांसेप्ट और अर्थशास्त्र की थ्योरी समझना हुआ आसान

Subject Expert Teachers Raigarh : अब गणित के सवाल, जीवविज्ञान के कांसेप्ट और अर्थशास्त्र की थ्योरी समझना हुआ आसान

By Newsdesk Admin 31/07/2025
Share
CG Teachers Promotion Process
CG Teachers Promotion Process

सीजी भास्कर, 31 जुलाई : राज्य शासन की युक्तियुक्तकरण नीति से रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के कई स्कूलों में शिक्षा का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। लंबे समय से विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विद्यार्थियों को अब राहत मिली है। युक्तियुक्तकरण के तहत खरसिया ब्लॉक के तीन हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में कुल 11 व्याख्याताओं की पदस्थापना की गई है। इससे न केवल स्कूलों में पढ़ाई की गति तेज हुई है, बल्कि विद्यार्थियों में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों की उपलब्धता से छात्रों को अब गणित के जटिल सवाल, जीवविज्ञान के कांसेप्ट और अर्थशास्त्र की गूढ़ थ्योरी को समझने में आसानी हो रही है। विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विषयों में विशेषज्ञता बेहद महत्वपूर्ण होती है, जिससे छात्रों की बुनियाद मजबूत होती है। इससे उनकी परीक्षा तैयारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रदर्शन दोनों ही बेहतर होने की संभावना है।

शासकीय हाई स्कूल पामगढ़ में अब हिंदी, अर्थशास्त्र और संस्कृत विषयों के लिए व्याख्याता उपलब्ध हैं। शा. हाई स्कूल छोटे मुड़पार में गणित, भूगोल और संस्कृत विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। वहीं नगर पालिका शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरसिया में इतिहास, हिंदी, गणित, अंग्रेज़ी और जीवविज्ञान के व्याख्याता पदस्थ किए गए हैं।

इसके साथ ही खरसिया ब्लॉक के 29 एकल शिक्षकीय स्कूलों में भी शिक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। इससे स्कूलों का संचालन सुव्यवस्थित हुआ है। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ इन स्कूलों में नियमित कक्षाएं लग रही हैं और छात्रों की उपस्थिति में भी वृद्धि देखी जा रही है। पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि बढ़ी है और पालकों में भी संतोष का वातावरण है कि अब उनके बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और मार्गदर्शन मिल रहा है।

युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के माध्यम से उन स्कूलों तक शिक्षकों की पहुंच सुनिश्चित की गई है, जो वर्षों से शिक्षक विहीन या कम शिक्षकों की स्थिति में कार्यरत थे। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही इस नीति की व्यापक सराहना हो रही है। पालकों और विद्यार्थियों ने इस पहल के लिए शासन का आभार जताया है।

You Might Also Like

CBSE Board Exam Middle East : मिडिल ईस्ट के कई देशों में CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं टलीं, 10वीं की कुछ परीक्षाएं रद्द, छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता

Sanjay Dahriya UPSC Story : कैंसर से जंग और UPSC में जीत, 38 साल की उम्र में संजय डहरिया ने रचा इतिहास, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

Apoorva Verma IAS : IPS से IAS तक का सफर: दिल्ली की ACP अपूर्वा वर्मा ने UPSC में 42वीं रैंक हासिल कर रचा नया इतिहास

Surajpur School Closed Case : होली के बाद नहीं खुला स्कूल का ताला, हेडमास्टर समेत 6 शिक्षकों को नोटिस

UPSC Civil Services Result : UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर

Newsdesk Admin 31/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Opium Cultivation Crackdown: छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम खेती पर सरकार का बड़ा एक्शन, 15 दिन में कलेक्टरों से मांगी पूरी रिपोर्ट

सीजी भास्कर 13 मार्च Illegal Opium Cultivation Crackdown…

Raipur Jewellery Fraud Case: रायपुर में सराफा कारोबारी से 5 लाख की ठगी, ज्वैलरी पहनकर ‘पैसे लाते हैं’ कहकर फरार हुआ दंपती

Raipur Jewellery Fraud Case : छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Durg Police Checking Controversy: वाहन चेकिंग के दौरान बवाल, जिला पंचायत सदस्य के पति पर पुलिस से दुर्व्यवहार का आरोप

Durg Police Checking Controversy : छत्तीसगढ़ के दुर्ग…

Chhattisgarh anti narcotics action
Chhattisgarh Anti Narcotics Action : फीम की अवैध खेती पर सख्त हुए CM विष्णुदेव साय, कलेक्टरों को दिए 15 दिन में सर्वे कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

सीजी भास्कर, 13 मार्च। छत्तीसगढ़ में कथित तौर…

Raipur Rewa Flight Service: 17 मार्च से रायपुर-रीवा के बीच सीधी उड़ान, अब 1 घंटे में तय होगा सफर

सीजी भास्कर 13 मार्च Raipur Rewa Flight Service…

You Might Also Like

CBSE Board Exam Middle East
शिक्षा

CBSE Board Exam Middle East : मिडिल ईस्ट के कई देशों में CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं टलीं, 10वीं की कुछ परीक्षाएं रद्द, छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता

07/03/2026
Sanjay Dahriya UPSC Story
देश-दुनियाशिक्षा

Sanjay Dahriya UPSC Story : कैंसर से जंग और UPSC में जीत, 38 साल की उम्र में संजय डहरिया ने रचा इतिहास, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

07/03/2026
देश-दुनियाशिक्षा

Apoorva Verma IAS : IPS से IAS तक का सफर: दिल्ली की ACP अपूर्वा वर्मा ने UPSC में 42वीं रैंक हासिल कर रचा नया इतिहास

07/03/2026
Surajpur School Closed Case
छत्तीसगढ़शिक्षा

Surajpur School Closed Case : होली के बाद नहीं खुला स्कूल का ताला, हेडमास्टर समेत 6 शिक्षकों को नोटिस

06/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?