CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खबर विशेष : छत्तीसगढ़ का ऐसा गणेश मंदिर जो दास राजाओं ने 16 दशक पूर्व बनवाया, यहां मूर्धन्य कवि मुक्तिबोध, बख्शी और बलदेव मिश्र भी करते थे आराधना, अब तक 124 चांदी के छत्र, 1866 में गणेश मंदिर का निर्माण, 158 वर्षों से मनाया जा रहा है गणेश उत्सव

खबर विशेष : छत्तीसगढ़ का ऐसा गणेश मंदिर जो दास राजाओं ने 16 दशक पूर्व बनवाया, यहां मूर्धन्य कवि मुक्तिबोध, बख्शी और बलदेव मिश्र भी करते थे आराधना, अब तक 124 चांदी के छत्र, 1866 में गणेश मंदिर का निर्माण, 158 वर्षों से मनाया जा रहा है गणेश उत्सव

By Newsdesk Admin
15/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 15 सितंबर। जी हां, हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर में स्थापित रियासतकालीन गणेश मंदिर की। जिसका निर्माण 1866 में दास राजाओं ने करवाया था और आज भी यहां गणेश उत्सव का 158वां वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है, इस मंदिर के प्रति छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के भी लोगों की गहरी आस्था रही है।

आपको बता दें कि राजमहल में राजनांदगांव जिले के सबसे पहले गणेश मंदिर की स्थापना दास राजा द्वारा ही की गई थी। राज महल के द्वार के समीप भगवान गणेश मंदिर का निर्माण यहां की सुख समृद्धि और नगर कल्याण के दृष्टिकोण से राज परिवार की परम्परा अनुसार करवाई गई थी। राजनांदगांव के रियासतकालीन इस राजमहल का वर्तमान उपयोग शासकीय दिग्विजय कॉलेज के रूप में हो रहा है। वर्ष 1866 में श्री गणेश मंदिर की स्थापना की गई थी और तब से आज तक लगभग 158 वर्षों से इस मंदिर में भगवान गणेश की पूजा अर्चना हो रही है।‌

गौरतलब हो कि इसी मंदिर में विश्वविख्यात मूर्धन्य कवि गजानन माधव मुक्तिबोध, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी और डाक्टर बलदेव प्रसाद मिश्र ने आराधना करते हुए अपनी कई रचनाओं का निर्माण किया था।

मनोकामना पूरी होने पर भक्त चढ़ाते हैं चांदी का छत्र, 16 से 124 हो गए हैं-पंडित जितेन्द्र झा

वर्तमान में तात्कालीन राजपुरोहित के पुत्र पंडित जितेंद्र झा ने बताया कि यह गणेश मंदिर जिले का पहला गणेश मंदिर है जहां बड़ी संख्या में लाखों लोग आते हैं और अपनी मनोकामना के लिए पूजा अर्चना करते हैं। यहां मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालुओं द्वारा चांदी का छत्र चढ़ाने की परंपरा भी है। उन्होंने बताया कि जब इस मंदिर की जिम्मेदारी उन्हें मिली थी तब 16 चांदी के छत्र थे जो आज 124 हो गए हैं।

मूर्तिकार ने होने से नागपुर से आती थी प्रतिमा, 1931 में पांडुरंग कालेश्वर निर्मित मूरत थी स्थापित

इतिहासकारों के अनुसार इसी गणेश मंदिर में यहां के राजाओं द्वारा गणेश उत्सव के पर्व के दौरान गणेश प्रतिमा स्थापित की जाने लगी। उस दौर में राजनांदगांव में मूर्तिकार नहीं होने के चलते प्रतिमा नागपुर से मंगवाई जाती थी और यहां पर अलग से मिट्टी की प्रतिमा 10 दिनों के लिए स्थापित की जाती रही है।

विदित हो कि वर्ष 1931 में राजनांदगांव के मूर्तिकार पांडुरंग कालेश्वर द्वारा बनाई गई मूर्ति राजमहल में स्थापित की गई थी। आज भी गणेश मंदिर में प्राचीन प्रतिमा स्थल पर ही भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाती है। जिसे विधि विधान के साथ विसर्जित कर दिया जाता है।

तब मौखिक वैवाहिक निमंत्रण चढ़ते रहे अब पहला शादी का कार्ड यहीं चढ़ता है

रियासतकालीन प्राचीन गणेश मंदिर में वैवाहिक निमंत्रण देने की भी अनोखी परंपरा है। यहां पर उस दौर में जहां मौखिक निमंत्रण भगवान गणेश को दिया जाता था तो वहीं अब वैवाहिक कार्ड मंदिर में चढ़ने के बाद ही अन्य लोगों को निमंत्रण दिया जाता है। राजमहल के आसपास निवासरत लोग आज भी इस परंपरा को पूरी निष्ठा से निभाते हैं।

Celebrations in Raipur as BJP gains in Bengal : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ‘झालमुड़ी’ के साथ मनाई खुशी
बिहार में उच्च जाति के विकास के लिए आयोग का गठन, विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश का बड़ा फैसला
Jammu Kashmir: ‘पाकिस्तान ने खुद के लिए खाई खोदी’, किसने दिया अल्टीमेटम, कठुआ में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन
CG News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 मवेशियों की मौत, चरवाहे बाल-बाल बचे, पशु मालिकों को मिलेगा मुआवजा
Chhattisgarh Naxal News : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की अंधेरी रात अब अपने अंतिम चरण में…, विकास का सूर्योदय सुनिश्चित : विष्णु देव साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Life imprisonment for murder of brother-in-law : बच्चे को ले जाने के विवाद में साले की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Cyber ​​fraud through e-challan link : 4.24 लाख की ठगी, क्रेडिट कार्ड से खरीदे महंगे मोबाइल

सीजी भास्कर, 08 जून। दुर्ग में ई-चालान के…

Bride runs away with boyfriend : विवाद के बाद प्रेमी की ट्रेन से कटकर मौत

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के बालोद में…

Akshay Kumar Charity and Social Service : “76 करोड़ से ज्यादा दान, फिर भी कभी नहीं किया प्रचार: अक्षय कुमार ने बताई वजह”

सीजी भास्कर, 08 जून। बॉलीवुड के सुपरस्टार Akshay…

Chhattisgarh’s initiative for elephant conservation : वन अधिकारियों को फोरेंसिक ट्रेनिंग

सीजी भास्कर, 08 जून। रायपुर प्रदेश के वन…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Minor raped on pretext of marriage : आरोपी गिरफ्तार

24/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

अंबिकापुर निगम में लगी आग,धुआं भरने से घंटों कामकाज ठप:PWD के कमरे में शार्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

29/05/2025
छत्तीसगढ़

Bilaspur Municipal Commissioner Charge : प्रकाश कुमार सर्वे ने संभाला निगम का जिम्मा, समयबद्ध विकास को बताया पहली प्राथमिकता

23/12/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

LPG Black Marketing Bust: घर में चल रहा था अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर, प्रशासन की छापेमारी में 34 सिलेंडर जब्त

11/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?