CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sukma Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के सुकमा में 17 नक्सलियों का एनकाउंट, 2 जवान घायल

Sukma Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के सुकमा में 17 नक्सलियों का एनकाउंट, 2 जवान घायल

By Newsdesk Admin
29/03/2025
Share
Sukma Naxal Encounter
Sukma Naxal Encounter

सीजी भास्कर, 29 मार्च। शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच एक मुठभेड़ (Sukma Naxal Encounter) हुई। इस ऑपरेशन में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और CRPF के 500-600 जवानों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया। यह घटना केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में हुई। नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। यह मुठभेड़ सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों के केरलापाल थाना क्षेत्र में हुई।

मारे गए नक्सलियों में नक्सल संगठन SZCM (स्पेशल जोनल कमेटी) का सदस्य जगदीश उर्फ बुधरा भी शामिल है, जिसके खिलाफ 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बुधरा दरभा घाटी के झीरम कांड में शामिल था, जिसमें 2013 में कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा सहित कई प्रमुख कांग्रेसी नेता मारे गए थे।

DIG कमलोचन कश्यप ने मीडिया को बताया कि 17 नक्सलियों के शवों के साथ इंसास और SLR जैसे स्वचालित हथियार भी बरामद हुए हैं। मारे गए नक्सलियों (Sukma Naxal Encounter) में कई प्रमुख सदस्य शामिल हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। इस मुठभेड़ में DRG के 2 जवान भी घायल हुए हैं, लेकिन उनकी स्थिति अब स्थिर है।

DIG ने कहा कि ऑपरेशन लगभग समाप्त हो चुका है। DRG के जवान लगभग 10 किलोमीटर पैदल चलकर शवों को कंधे पर लादकर जंगल से लौट रहे हैं, जबकि CRPF के जवान सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या में वृद्धि की संभावना है।

इससे पहले, 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली (Sukma Naxal Encounter) सुधीर उर्फ ​​सुधाकर सहित 3 नक्सलियों को मार गिराया था। बस्तर रेंज में 2025 में जवानों ने 100 नक्सलियों का एनकाउंटर किया है, जिसमें 20 मार्च से 29 मार्च के बीच, यानी 10 दिनों में ही 49 नक्सली मारे गए हैं।

Cyber Fraud : साइबर ठगी में म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क पर दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 आरोपी गिरफ्तार
गोभी के खेत में बकरी घुसने से मचा बवाल, मालदा में TMC नेता की पीट-पीटकर हत्या, 6 घायल
भिलाई में MAHADEV सट्टा ऐप में एक और गिरफ्तारी, दोस्त के खाते में कराया लाखों का ट्रांजैक्शन, अब राखी की जगह बंधी हथकड़ी, बिजनेस के बहाने लिया Account और कर दिया ऐसा कांड
Bhilai News : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवा के साथ आरोपी को दबोचा, 7200 टेबलेट जब्त, भिलाई-दुर्ग में Online नशे के ग्राहकों की लिस्ट खंगाल रही पुलिस
Khorara News : भाजपा पार्षद के घर पर गुंडों का हमला, दहशत में परिवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gariaband News
Gariaband News : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत हितग्राही परिवार को मिली दो लाख रुपये की सहायता राशि

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 16…

Lok Adalat
Lok Adalat : चेक बाउंस मामलों के समाधान के लिए 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत, तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

रिपोर्टर : मनुराज सिंह सीजी भास्कर, 16 जुलाई।…

Chhattisgarh River Conservation
Chhattisgarh River Conservation : छत्तीसगढ़ की 19 नदियों को बचाने की तैयारी तेज, बनेगी विशेषज्ञ समिति

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Chhattisgarh Police Transfer
Chhattisgarh Police Transfer : मुख्यमंत्री सुरक्षा में बड़ा बदलाव, जयंत वैष्णव बने नए एसपी

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में…

Sevagram Assembly Row
Sevagram Assembly Row : सेवाग्राम पर विधानसभा में सियासी घमासान, अजय के बयान पर भड़के भूपेश 

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : छत्तीसगढ़ विधानसभा के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?