CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Supreme Court Order Ncert Books : NCERT किताब विवाद, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को डोमेन एक्सपर्ट कमेटी बनाने के निर्देश

Supreme Court Order Ncert Books : NCERT किताब विवाद, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को डोमेन एक्सपर्ट कमेटी बनाने के निर्देश

By Newsdesk Admin
11/03/2026
Share
Supreme Court Order Ncert Books
Supreme Court Order Ncert Books

सीजी भास्कर, 11 मार्च। एनसीईआरटी की किताबों से जुड़े विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार को डोमेन एक्सपर्ट कमेटी गठित करने (Supreme Court Order Ncert Books) का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा है कि एक सप्ताह के भीतर विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाए, जो संबंधित विषयों पर अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।

Contents
  • कुछ विशेषज्ञों को पाठ्यक्रम निर्माण से किया बाहर
  • न्यायपालिका को बदनाम करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश
  • CJI की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस समिति में एक पूर्व न्यायाधीश, एक शिक्षाविद् और कानून के क्षेत्र का विशेषज्ञ शामिल किया जाएगा। साथ ही कानूनी अध्ययन से संबंधित सामग्री तैयार करने के लिए नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी, भोपाल से भी परामर्श लेने को कहा गया है।

कुछ विशेषज्ञों को पाठ्यक्रम निर्माण से किया बाहर

सुनवाई के दौरान अदालत ने विवादित कक्षा 8 की पाठ्यपुस्तक के अध्याय से जुड़े मामले में प्रोफेसर मिशेल डैनिनो, शिक्षक सुपर्णा दिवाकर और कानूनी शोधकर्ता आलोक प्रसन्ना कुमार को स्कूल पाठ्यक्रम तैयार करने की प्रक्रिया से बाहर रखने का निर्देश दिया है।

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि यदि संबंधित पक्ष अदालत के आदेश में संशोधन चाहते हैं तो वे अदालत का रुख (Supreme Court Order Ncert Books) कर सकते हैं।

न्यायपालिका को बदनाम करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को यह भी निर्देश दिया कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर न्यायपालिका के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले लोगों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

इस पर टिप्पणी करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि न्यायपालिका को बदनाम करने वालों को सबक सिखाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह भी देखा जाएगा कि ऐसे लोगों ने अब तक बिना शर्त माफी मांगी है या नहीं।

CJI की टिप्पणी

सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यदि किसी भी संस्था की तरह न्यायपालिका (Supreme Court Order Ncert Books) में कमियां हैं और उनकी ओर संकेत किया जाता है, तो इससे भविष्य में न्यायाधीशों और वकीलों को बेहतर काम करने में मदद मिलती है। सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश एनसीईआरटी पाठ्यक्रम विवाद को लेकर चल रही बहस के बीच एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Unnao Tragic Incident: आर्थिक विवाद के बीच युवक की आत्महत्या, अंतिम संस्कार के कुछ घंटे बाद पत्नी ने बेटे को जन्म दिया
Chhattisgarh GST Fraud 100 Crore: मास्टरमाइंड फरहान सोरठिया फरार, बड़ा नेटवर्क बेनकाब
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शुभम द्विवेदी की पत्नी एशान्या बोलीं- वह बहुत दुखी थे…
Raipur Hyper Club Brawl : रायपुर के हाइपर क्लब में ‘हाय’ पर हंगामा, नशे में धुत्त युवक-युवतियों का हाई-वोल्टेज ड्रामा; पुलिस के सामने ही हुई झूमाझटकी
47th All India Public Relations Conference : देहरादून में होने जा रहा 47 वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Fake Liquor Case
Surajpur Fake Liquor Case : ब्रांडेड शराब में मिलावट का आरोप, सूरजपुर में 2500 नकली ढक्कन और 200 रैपर बरामद

Surajpur Fake Liquor Case :विभाग की ओर से…

Manikpur Mine Expansion Protest
Manikpur Mine Expansion Protest : मानिकपुर खदान विस्तार की जनसुनवाई में विरोध, ग्रामीणों ने मुआवजा और रोजगार की मांग उठाई

Manikpur Mine Expansion Protest : जनसुनवाई में ग्रामीणों…

Korba Police Operation Aaghat
Korba Police Operation Aaghat : गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का एक्शन, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई

Korba Police Operation Aaghat : पुलिस ने बताया…

Kanker Waterlogging
Kanker Waterlogging : जलभराव का जायजा लेने पहुंचे सांसद भोजराज नाग, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Kanker Waterlogging : सांसद ने लोगों से यातायात…

Asian Games 2026
Asian Games 2026 : महिला कबड्डी में भारत का दबदबा कायम, लगातार 5वीं बार मिला मेडल

Asian Games 2026 : महिला कबड्डी के गोल्ड…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?