CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Suspicious Death : मौत के तीन दिन बाद खोदी गई नवविवाहिता की कब्र, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

Suspicious Death : मौत के तीन दिन बाद खोदी गई नवविवाहिता की कब्र, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

By Newsdesk Admin
20/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 20 जून : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत (Suspicious Death) का मामला सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई। श्यांग थाना क्षेत्र के छिरहुट गांव में 23 वर्षीय विवाहिता की मौत के तीन दिन बाद उसकी कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का संदेह जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में शव का उत्खनन कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुमा निवासी घूरई बाई की शादी लगभग तीन वर्ष पहले छिरहुट गांव निवासी दिलीप बैगा से हुई थी। दंपती का डेढ़ वर्षीय पुत्र भी है। 16 जून को घूरई बाई की अचानक मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष ने तबीयत खराब होने से मौत होने की बात कहते हुए शव का अंतिम संस्कार करने के बजाय उसे दफना दिया था।

मृत्यु की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष को परिस्थितियां संदिग्ध लगीं। परिजनों का आरोप है कि पति दिलीप बैगा अक्सर पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। इसी वजह से परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए श्यांग थाना में शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की। शुक्रवार को एसडीओपी, थाना प्रभारी, सीन ऑफ क्राइम टीम तथा राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में गांव पहुंचकर कब्र की खुदाई कराई गई। निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे।

उधर, पति दिलीप बैगा ने हत्या के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उसकी पत्नी की मौत बीमारी के कारण हुई थी। उसने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मायके और ससुराल पक्ष सहित संबंधित लोगों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है।

पारिवारिक विवाद बना जांच का प्रमुख आधार

मायके पक्ष का कहना है कि पति द्वारा लगातार चरित्र शंका किए जाने के कारण घूरई बाई मानसिक और पारिवारिक तनाव में रहती थी। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के चलते उसकी हत्या की गई और सबूत मिटाने के लिए जल्दबाजी में शव दफना दिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले ने क्षेत्र में चर्चा और सनसनी का माहौल बना दिया है।

ED Action : महादेव ऐप आनलाईन सट्टा मामले में कोलकाता से केडिया गिरफ्तार, ब्लैक मनी को शेयर ट्रेडिंग के जरिए व्हाइट किया जा रहा
Student Suicide Durg : दुर्ग में 11वीं की छात्रा ने घर में लगाई फांसी
शराब की लाइन में विवाद, चाकू और बीयर की बोतल से हमला, तीन लोग घायल
Kawardha Kidnapping : दुकान में घुसकर व्यापारी को जबरन उठा ले गए बदमाश, फार्महाउस में बंधक बनाकर की मारपीट
Gondia Maoist Surrender : 20 लाख के इनामी तीन नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ किया सरेंडर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Google Maps New Update
Google Maps New Update : Google Maps में अब हिंदी सपोर्ट के साथ मिलेगा बेहतर नेविगेशन

Google Maps New Update : Google के मुताबिक,…

CG Government Job
CG Government Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली कंपनियों में पहली बार 1235 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी को…

Noida Flat Ceiling Collapse 
Noida Flat Ceiling Collapse : 1 करोड़ के फ्लैट में छत से गिरा मलबा, बाल-बाल बचा बच्चा; VIDEO वायरल

Noida Flat Ceiling Collapse : वीडियो सामने आने…

Raipur Ganja Smuggling Case
Raipur Ganja Smuggling Case : मामले में दो और गिरफ्तारी, 191 किलो खेप से जुड़े हैं आरोपी

Raipur Ganja Smuggling Case : पुलिस का मुख्य…

Raipur Garage Fraud Case
Raipur Garage Fraud Case : गैराज में इनोवा का इंजन बदलने का आरोप, दो लोगों पर दर्ज हुई FIR

Raipur Garage Fraud Case : आरोपी न्यायालय के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?