CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खाट पर बंधी थी भाभी की लाश, देवर था फरार… बेटी को फोन पर बोला- तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया..

खाट पर बंधी थी भाभी की लाश, देवर था फरार… बेटी को फोन पर बोला- तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया..

By Newsdesk Admin
09/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 9 मार्च |

 सीपत क्षेत्र के ग्राम खैरा में रहने वाली 38 वर्षीय महिला की हत्या कर देवर फरार हो गया। इससे पहले उसने अपनी बेटी को काल कर कहा की तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया इसलिए उसकी हत्या कर दी। अब वह आत्महत्या कर लेगा।

इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस संदेही की तलाश कर रही है। सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि ग्राम खैरा में रहने वाली राजकुमारी बर्मन(38) की शादी तेलसरा में रहने वाले रामलाल बर्मन से हुई थी।

करीब आठ साल पहले महिला अपने पति और बच्चों को लेकर मायके में रहने लगी। यहां पर उन्होंने अपना मकान भी बना लिया। करीब एक साल पहले रामलाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद महिला अपने बच्चों के साथ रहती थी।

शुक्रवार को महिला का देवर सूरज बृजवासी उनके घर आया था। दोपहर को बच्चे स्कूल चले गए। तब उनका चाचा घर पर ही था। स्कूल के बाद जब बच्चे घर आए तो उनकी मां का शव खाट पर बंधा हुआ था। उसके गले में गमछा बंधा था। बच्चों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

बेटी से बोला- मुझे तलाश मत करना

प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस ने देवर सूरज की जानकारी जुटाई। तब पता चला कि सूरज ने अपनी बेटी को कॉल किया था। उसने अपनी बेटी से मोबाइल पर कहा कि तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया था। इसके कारण उसकी हत्या कर दी है। उसने खुद आत्महत्या करने की बात कही। साथ ही तलाश नहीं करने कहा। इसके बाद उसने काल काट दिया।

दोस्त से भी हुई मोबाइल पर बात

महिला की हत्या के बाद सूरज ने अपने एक दोस्त को भी कॉल किया था। उसने दोस्त से कहा कि वह उससे आखिरी बार बात कर रहा है। इसके बाद उसके पास कोई कॉल नहीं आएगा। दोस्त ने जब इस संबंध में जोर देकर पूछा तो उसने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया था। बाद में संदेही का फोन बंद आने लगा। पुलिस संदेही के कॉल रिकार्ड के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

छत्तीसगढ़ के हर जिले में बनेगी STF यूनिट: गृहमंत्री शर्मा ने कहा– बांग्लादेशी घुसपैठियों को कार्रवाई से पहले देना होगा स्पष्टीकरण
Bhupesh Baghel Attack on Government : पूर्व सीएम का साय सरकार पर हमला, कहा- 2 साल पूरे नहीं हुए और 3 बार बढ़ा दिए बिजली बिल
साय सरकार के दो साल पूरे होने पर जांजगीर में बड़ा आयोजन, JP Nadda Chhattisgarh Visit को लेकर तैयारियों में तेजी
Arunoday Coaching Institute Chhattisgarh : युवाओं के सपनों को पंख दे रही अरुणोदय कोचिंग
IG Ratanlal Dangi Removed : पुलिस अकादमी से हटाए गए IG रतनलाल डांगी, अजय यादव को सौंपी गई जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

महिला के साथ शर्मनाक घटना , खंबे से बांधकर फाड़े कपड़े, Video वायरल

07/04/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगमौसमराज्य

Bilaspur witnessed a storm with a speed of 91 km/h : पेड़-पोल गिरने से शहर से गांव तक ब्लैकआउट

06/05/2026
Dhan Ghotala
अपराध

Dhan Ghotala : लाखों रुपये के धान घोटाले मामले में एक आरोपित गिरफ्तार, दो फरार

28/04/2025
Eco Park Kirandul News
छत्तीसगढ़

Eco Park Kirandul News : किरंदुल को मिलेगी नई पहचान, बनेगा हाईटेक ‘इको पार्क’, पर्यटन के साथ खुलेंगे रोजगार के द्वार

03/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?