CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाकिस्तानी महिला से निकाह करने वाले बर्खास्त CRPF जवान बोले- ‘पत्नी ने कहा पासपोर्ट पर ऐसा स्टांप लगाओ कि…’

पाकिस्तानी महिला से निकाह करने वाले बर्खास्त CRPF जवान बोले- ‘पत्नी ने कहा पासपोर्ट पर ऐसा स्टांप लगाओ कि…’

By Newsdesk Admin
06/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 मई। पाकिस्तानी महिला से शादी करने के आरोप में बर्खास्त सीआरपीएफ जवान मुनीर अहमद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान पर कड़े एक्शन के भारत के फैसले का समर्थन भी किया है।

Contents
  • सारे ऑब्जेक्शन क्लियर करने का दावा
  • ‘लॉन्ग टर्म वीजा की कार्रवाई 13 मार्च तक पूरी’
  • एलटीवी वीजा पर नहीं थी पाबंदी
  • ‘जवान होने के नाते मुझे भी दर्द होता है’

जम्मू में सीआरपीएफ के बर्खास्त जवान मुनीर अहमद ने बताया कि मीनल उनके मामू की बेटी हैं। मीनल का परिवार 1947 से पहले जम्मू में ही रहता था और विभाजन के समय पाकिस्तान चला गया था। उन्होंने बताया कि उनका निकाह उनके घर के बड़ों की तरफ से बचपन में ही तय कर दिया गया था। उन्होंने 2017 में सीआरपीएफ जॉइन की।

सारे ऑब्जेक्शन क्लियर करने का दावा

मुनीर अहमद ने दावा किया, “दिसंबर 2022 मैंने अपने विभाग को निकाह के बारे में बताया था। मैंने सरकार को सूचना दी और एनओसी के लिए अप्लाई किया। मेरी एप्लीकेशन पर ऑब्जेक्शन लगाए गए, जिसमें शादी की तारीख और जगह पूछी गई थी। मैंने सारी ऑब्जेक्शन क्लियर करके अपने विभाग को दी। मेरी चिट्ठी डीआईजी आईजी और फिर सीआरपीएफ के डायरेक्टरेट के पास गई।”

मुनीर ने आगे कहा, “मीनल के बारे में आप सोच सकते हैं कि उसका हाल क्या होगा। वह वापस नहीं जाना चाहती है और उसने यहां तक कहा है कि मेरे पासपोर्ट पर ऐसी स्टांप लगाओ कि मैं जिंदगी भर पाकिस्तान जा सकूं लेकिन मुझे मेरे पति से अलग ना किया जाए।”

‘लॉन्ग टर्म वीजा की कार्रवाई 13 मार्च तक पूरी’

मुनीर अहमद ने बताया कि उन्होंने साल 2024 में ऑनलाइन निकाह किया क्योंकि उनके पिता कैंसर पेशेंट थे और वीजा मिलने में समय लग रहा था। इसके बाद उन्होंने अपने निकाह के सारे डॉक्यूमेंट विभाग में दिए। मुनीर का दावा है कि निकाह होने के बाद 28 फरवरी 2025 को मीनल को 15 दिन का विजिट वीजा मिला और वह भारत आईं।

मुनीर अहमद ने दावा किया कि एक पाकिस्तानी महिला को एलटीवी यानी लॉन्ग टर्म वीजा तभी मिलता है, जब वो भारतीय नागरिक के शादी शादी करे। उन्होंने कहा, “मैंने एलटीवी के लिए 4 मार्च 2025 को अप्लाई किया।

13 मार्च 2025 तक उसकी सारी कार्रवाई हुई”। 13 मार्च को एलटीवी के संबंध में मुनीर और मीनल का इंटरव्यू हुआ। इसके बाद वीजा एप्लीकेशन एक्सेप्ट करने के लिए रेफर की गई थी. मुनीर का दावा है कि उन्होंने ये सारे दस्तावेज भी विभाग को दिए हैं।

एलटीवी वीजा पर नहीं थी पाबंदी

मुनीर ने आगे बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद सरकार ने वीजा पर आए पाकिस्तानियों को भेजने का फैसला लिया. हालांकि, ये पाबंदियां एलटीवी वालों के लिए नहीं थीं. इसके बावजूद उन्हें एक एग्जिट परमिट भेजा गया. फिर, उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात की।

मुनीर ने आगे बताया कि उन्हें अगले दिन प्रशासन से नोटिस आया कि मीनल का वीजा एक्सपायर हो गया है। इसके बाद मीनल को अटारी बॉर्डर से वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई। मुनीर ने बताया कि उन्होंने कोर्ट में अपील की और उनके पक्ष में फैसला आया और मीनल को भारत में रहने की अनुमति मिली।

मुनीर ने दावा किया कि वो अपनी पत्नी मीनल को लेकर घर आ गए, लेकिन शनिवा (3 मई) को उन्हें बर्खास्तगी का नोटिस मिला. “मेरी बर्खास्तगी का कारण यह लिखा गया कि मैंने समय-समय पर विभाग को नहीं लिखा।” अब वो अपनी बर्खास्तगी के खिलाफ कोर्ट जाएंगे।

अपनी पत्नी के बारे में जिक्र करते हुए मुनीर ने बताया कि मीनल एलटीवी के बाद से परेशान हैं और उनके घर में दुख का माहौल है।

"मैंने छत्तीसगढ़ में, जम्मू कश्मीर में सेवा दी है. जब मैंने हर चीज को फॉलो किया तो मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है." मुनीर के मुताबिक पहलगाम में जो हुआ उसको कोई बर्दाश्त नहीं कर सकता, वह इंसानियत नहीं है. उसकी हर इंसान और हम भी निंदा करते हैं। "मैं और कठोर एक्शन की मांग करता हूं ताकि भविष्य में सबको सबक मिले."

‘जवान होने के नाते मुझे भी दर्द होता है’

मुनीर ने कहा, “हमारे जवान शहीद होते हैं. एक फौजी होने के नाते मेरे अंदर कितना दर्द है। मैं भी पाकिस्तान पर प्रहार का समर्थन करता हूं. मुझे मौका मिले तो मैं भी एक्शन लूंगा।”

MP Budget 2025 साल 2047 तक मध्य प्रदेश की जीडीपी को 2 ट्रिलियन करने का है लक्ष्य:
जम्मू के 5 जिलों से हजारों लोगों को किया गया शिफ्ट, CM उमर अब्दुल्ला ने निवासियों को दी सख्त सलाह
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या
Administrative reshuffle in the Municipal Corporation : बिलासपुर के सभी 8 जोनों में बदले गए कमिश्नर
दंतेवाड़ा में आदिवासी सफाईकर्मियों की रोजी पर संकट: 154 को काम से निकाला, वेतन भी नहीं मिला..

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting :लगातार बारिश के कारण महानदी…

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR :पुलिस ने महिला की…

Cyber Safety Awareness
Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Cyber Safety Awareness : कार्यक्रम के दौरान पुलिस…

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?