CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पति से विवाद के बाद पत्नी की संदिग्ध मौत: 4 बच्चों की मां ने लगाई फांसी, परिजनों का आरोप – यह आत्महत्या नहीं, हत्या है

पति से विवाद के बाद पत्नी की संदिग्ध मौत: 4 बच्चों की मां ने लगाई फांसी, परिजनों का आरोप – यह आत्महत्या नहीं, हत्या है

By Newsdesk Admin
20/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 मार्च |

भिलाई में 4 बच्चों की मां ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। परिजनों के आने पर 3 दिन तक शव मॉर्चुरी में रखा था। गुरुवार को परिजन आए तो पोस्टमॉर्टम किया गया। उसकी मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। मामला छावनी थाना क्षेत्र के पुराना मछली मार्केट कैंप-2 का है।

दरअसल, बिहार की रहने वाली किरण की शादी साल 2016 में अविनाश से हुई थी। पिछले 7 सालों से दोनों के बीच अच्छे संबंध रहे। उनके 4 बच्चे भी हुए, लेकिन पिछले एक साल से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। जिसके बाद 17 मार्च की रात किरण ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

पत्नी से मारपीट करता था

किरण की मां ने बताया कि, उसका दामाद अविनाश आदतन शराबी था। आए दिन शराब पीकर घर आता और उसकी बेटी से मारपीट करता था। बेटी अपने माता-पिता से बात करती तो बात भी नहीं करने देता था। मोबाइल छीनकर रख लेता था। मोबाइल का रिचार्ज नहीं करवाता था।

खुदकुशी से पहले भी बुरी तरह मारा पीटा

किरण की मां ने बताया कि लगभग 6 महीने पहले भी अविनाश ने शराब के नशे में किरण से मारपीट की थी। उसने उसे बाल पकड़कर घसीटते हुए इतना मारा था कि उसके कपड़े तक फट गए थे। किरण ने किसी तरह जान की परवाह ना करते हुए पुलिस से शिकायत की, लेकिन बाद मामला शांत हो गया।

पति ने कहा- खुद से करने लगी थी झगड़ा

वहीं पति अविनाश का कहना है कि, सोमवार की शाम वो अपने घर पहुंचा, तो किरण ने खाना नहीं बनाया था। पूछने पर उसने कहा कि घर में कुछ बनाने के लिए नहीं है। इस पर अविनाश ने उसे 400 रुपए दिए और कुछ सामान लाकर बनाने के लिए कहकर चौहारे की तरफ चला गया। इसके बाद रात में घर पहुंचा।

घर में सभी लोगों ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद किरण ने मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए भेजा। जब अविनाश रिचार्ज कराकर लौटा तो उससे झगड़ा करते हुए उसे नोचने लगी। इसके बाद अविनाश ने खुद को छुड़ाया और घर के बाहर बैठ गया।

इसी दौरान उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद किया और फांसी लगा ली। ये पूरी घटना उसकी बेटी आरज्ञा ने अपनी आंखों से देखा है, क्योंकि उस समय वो घर के अंदर थी। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।

उसके बाद बॉडी को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया। गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Nidhan News: भिलाई निवासी श्रीमती शांति देवी का निधन, कल अंतिम यात्रा
Miss Photogenic Junior Miss India : जूनियर मिस इंडिया 2026 में बस्तर की पंक्ति का परचम, ‘मिस फोटोजनिक’ का खिताब जीतकर टॉप-5 में बनाई जगह
BA, BCom, BSc में प्राइवेट के फॉर्म भरने के लिए साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई में विशेष सुविधा है, 23 अक्टूबर last date से पहले भरें फार्म
Korba Fake Oil Case : नामी ब्रांड के नाम पर नकली ऑयल का कारोबार
छत्‍तीसगढ़ के 4 लाख 11 हजार से ज्‍यादा राशन कार्डधारियों को अब नहीं मिलेगा चावल, वेरीफिकेशन के लिए 5 बार बढ़ाई तारीख मगर अब नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान, चिदंबरम बोले- मुझे ऐसा कहे जाने पर गर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में…

पहलगाम हमले के बाद PM मोदी का था साफ संदेश, आतंकियों को दुनिया में कहीं भी नहीं छोड़ेंगे: डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पहलगाम आतंकी…

PM Modi Big Announcements : स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के बड़े ऐलान, महिलाओं के कई मुद्दों पर जोर

PM Modi Big Announcements : आने वाले समय में…

Raipur Independence Day Celebration
Raipur Independence Day Celebration : राजधानी में स्वतंत्रता दिवस का भव्य जश्न, हॉर्स शो और महिला बैंड ने मोहा मन

Raipur Independence Day Celebration :शानदार प्रस्तुतियों ने देशभक्ति…

Independence Day Cultural Program
Independence Day Cultural Program : स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों ने बिखेरा हुनर, सांस्कृतिक प्रस्तुति

Independence Day Cultural Program :स्कूली विद्यार्थियों की इन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?