CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » T20 Asia Cup Records : अभिषेक शर्मा ने तोड़ा कोहली और रिजवान का रिकॉर्ड, टीम इंडिया सुपर ओवर की चैंपियन

T20 Asia Cup Records : अभिषेक शर्मा ने तोड़ा कोहली और रिजवान का रिकॉर्ड, टीम इंडिया सुपर ओवर की चैंपियन

By Newsdesk Admin
27/09/2025
Share
T20 Asia Cup Records
T20 Asia Cup Records

सीजी भास्कर, 27 सितंबर। टीम इंडिया ने (T20 Asia Cup Records) एशिया कप में जीत का सिलसिला कायम रखा। भारत ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में जीत हासिल की। दुबई स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने भी इतने ही रन बनाए और मैच टाई हो गया।

सुपर ओवर में श्रीलंका ने भारत को 3 रन का टारगेट दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही बॉल पर तीन रन बनाकर भारत को जीत दिला दी।

भारतीय टीम अब लगातार 6 सुपर ओवर जीत चुकी है। टीम इंडिया दुनिया की इकलौती ऐसी टीम है जो कभी टी-20 का टाईब्रेकर नहीं हारी है। इसके अलावा अभिषेक शर्मा किसी एक (T20 Asia Cup Records) टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। उन्होंने मोहम्मद रिजवान और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है।

भारत-श्रीलंका मैच में बने टॉप-12 रिकॉर्ड्स…

सुपर ओवर में भारत की लगातार छठी जीत

भारतीय टीम ने अब तक का अपना सातवां टाई मैच खेला। इन सभी मैचों के टाईब्रेकर में भारतीय टीम ने जीत हासिल की। एक मैच में बॉलआउट के जरिए विजेता का फैसला हुआ था। बाकी के 6 मैचों में सुपर ओवर के जरिए।

भारत ने अपना पहला टाई मैच 14 सितंबर 2007 को डरबन में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। तब बॉल आउट के जरिए विजेता का फैसला हुआ। भारत ने बॉल आउट में जीत हासिल की। इसके बाद भारत ने 6 और मैच टाई खेले और हर बार सुपर ओवर में जीत हासिल की है। भारतीय टीम दुनिया की इकलौती टीम है जो 7 टाई मैच खेली है और एक का भी (T20 Asia Cup Records) टाईब्रेकर नहीं हारी है।

अभिषेक एक टी-20 एशिया कप के हाईएस्ट स्कोर

टी-20 एशिया कप के एक ही संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 6 पारियों में कुल 309 रन बनाए। उनसे पहले 2022 में मोहम्मद रिजवान ने 6 पारियों में 281 रन बनाए थे। इसी साल विराट कोहली ने भी शानदार बल्लेबाज करते हुए 5 पारियों में 276 रन बनाए थे। वहीं अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने 2022 में 5 पारियों में 196 रन बनाए थे। यह भी (T20 Asia Cup Records) में दर्ज हो गया।

अभिषेक ने छठी बार 25 या उससे कम बॉल पर फिफ्टी लगाई

अभिषेक शर्मा ने टी-20 में भारत के लिए छठी दफा 25 या उससे कम बॉल में फिफ्टी लगाई। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 61 रन बनाए। भारत के लिए यह रिकॉर्ड कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम है। उन्होंने 7 बार यह कारनामा किया है।

अभिषेक ने रोहित-रिजवान की बराबरी की

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 30 या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तीन खिलाड़ियों के नाम दर्ज है। 2021 में मोहम्मद रिजवान ने लगातार 7 पारियों में 30+ रन बनाए। वहीं 2021-22 में रोहित शर्मा ने भी 7 पारियों 30+ रन बनाए। वहीं अभिषेक शर्मा 2025 में 7 पारियों में लगातार 30 या उससे अधिक रन बना चुके हैं। यह (T20 Asia Cup Records) में अहम रिकॉर्ड है।

अभिषेक ने पहली बार लगातार 3 पारियों में 50+ का स्कोर बनाया

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से लगातार तीन पारियों में 50 या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड कुछ खिलाड़ियों के नाम दर्ज है। विराट कोहली ने यह उपलब्धि तीन बार हासिल की है। केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने दो-दो बार यह कारनामा किया। इसके अलावा, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा ने भी एक-एक बार यह मुकाम हासिल किया है।

अभिषेक शर्मा के एशिया कप में 300 रन पूरे

एक (T20 Asia Cup Records) टी-20 टूर्नामेंट या सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के फिल सॉल्ट के नाम है। 2023 में सॉल्ट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 पारियों में 331 रन बनाए थे। विराट कोहली ने T20 विश्व कप 2014 में 6 पारियों में 319 रन बनाए, जबकि टी डिलशान ने T20 विश्व कप 2009 में 7 पारियों में 317 रन बनाए थे।

2022 में मोहम्मद रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 पारियों में 316 रन बनाए। इसके अलावा, एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा ने 6 पारियों में 309 रन बनाकर अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया।

भारत ने टी-20 एशिया कप का सेकेंड हाईएस्ट टोटल बनाया

टी-20 एशिया कप में भारत ने दूसरा सबसे बड़ा टोटल बनाया। टीम ने शुक्रवार को 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। टूर्नामेंट में हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड भी भारत के नाम ही है। टीम ने 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। यह भी (T20 Asia Cup Records) में जुड़ा।

अभिषेक टी-20 एशिया कप में 300 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय

अभिषेक शर्मा टी-20 एशिया कप में 300 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने। वे 6 पारियों में 309 रन बना चुके हैं। पहले नंबर पर टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर विराट कोहली हैं। उन्होंने 2016 से 2022 के बीच 10 मैचों की 9 पारियों में 429 रन बनाए।

भारत ने एशिया कप 2025 का हाईएस्ट टोटल बनाया

भारत ने एशिया कप 2025 में अब तक के सबसे बड़े स्कोर बनाया। टीम ने 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। इससे पहले भारत ने अबु धाबी में ओमान के खिलाफ 188/8 रन बनाए थे। इसी मैदान पर अफगानिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ 188/6 रन बनाकर रिकॉर्ड्स में तीसरा स्थान हासिल किया। यह भी (T20 Asia Cup Records) का हिस्सा बना।

निसांका टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बैटर

टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर का रिकॉर्ड श्रीलंका के पथुम निसंका के नाम है, जिन्होंने 12 पारियों में 5 बार यह उपलब्धि हासिल की है। उनके बाद भारत के विराट कोहली 9 पारियों में 4 अर्धशतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

वहीं पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने 6 पारियों में 3 बार, श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने 12 पारियों में 3 बार और भारत के अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 6 पारियों में 3 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। यह भी (T20 Asia Cup Records) में दर्ज है।

कुलदीप एक टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर

टी-20 एशिया कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भारत के कुलदीप यादव के नाम हो गया है। उन्होंने अब तक 6 पारियों में 13 विकेट लिए हैं। इससे पहले 2016 में यूएई के अमजद जावेद ने 7 पारियों में 12 विकेट लिए थे, जबकि उसी साल बांग्लादेश के अल-अमीन हुसैन ने 5 पारियों में 11 विकेट और यूएई के मोहम्मद नवीद ने 7 पारियों में 11 विकेट लिए थे। इसके अलावा 2022 में भारत के भुवनेश्वर कुमार ने 5 पारियों में 11 विकेट लेकर इस (T20 Asia Cup Records) की लिस्ट में शामिल हुए थे।

Virat Kohli IPL Record: रन चेज में किंग कोहली का जलवा, वॉर्नर पीछे, 6 टीमों के खिलाफ बने नंबर 1
India Test Cricket Coach : गौतम गंभीर की कुर्सी पर संकट, फेब 4 में शामिल रहे इस दिग्गज को मिला कोच ऑफर
Sreesanth Harbhajan Slapgate Dispute : ‘थप्पड़कांड’ की आग फिर भड़की! श्रीसंत ने हरभजन को किया ब्लॉक
Rinku Singh Story : पांच छक्कों ने बदल दी रिंकू सिंह की जिंदगी, बोले– इंडिया ड्रेसिंग रूम का सपना पूरा…
Indian Domestic Cricket : विजय हजारे ट्रॉफी के पहले ही दिन शतकों की बाढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?