CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत के संविधान की मूल भावना समानता और न्याय की है जो जाति, भाषा या लिंग के आधार पर भेदभाव को समाप्त करता है – प्रेम प्रकाश पाण्डेय

भारत के संविधान की मूल भावना समानता और न्याय की है जो जाति, भाषा या लिंग के आधार पर भेदभाव को समाप्त करता है – प्रेम प्रकाश पाण्डेय

By Newsdesk Admin
25/01/2025
Share

🟠 खुर्सीपार में संविधान गौरव दिवस पर 18 कर्म रत्नों का हुआ सम्मान

सीजी भास्कर, 25 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर आयोजित संविधान गौरव दिवस का समापन आज खुर्सीपार बापू नगर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय थे। कार्यक्रम की शुरूआत संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा समाज के 18 कर्मरत्नों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान की विविधता और विशेषता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहाँ विभिन्न प्रकार की संस्कृति, भाषा, और धर्म एक साथ रहते हैं, जो इसे एक “मिनी वर्ल्ड” बनाता है।

उन्होंने कहा कि भारत की विविधता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। यहाँ विभिन्न प्रकार की ऋतुएं, भाषाएं और धर्म हैं, जो इसे अद्वितीय बनाते हैं। उन्होंने बताया कि भारत में चार ऋतु हैं – वर्षा, ठंडी, गर्मी और बसंत, जो अन्य देशों में नहीं पाई जाती हैं। इसी तरह, भारत में सैकड़ों भाषाएं और बोलियां बोली जाती हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि संविधान सभा के सदस्य, जो 1946 में चुने गए थे, ने एक ऐसा संविधान बनाया जो सभी भारतीयों के लिए न्याय सुनिश्चित करता है। भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो हर वर्ग के लिए न्याय और अधिकार सुनिश्चित करता है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि भारत की विविधता के बावजूद, यहां हर कोई एक साथ मिलकर रहता है। भिलाई को “मिनी इंडिया” कहा गया क्योंकि यहाँ देश के हर कोने से लोग आकर बसे हैं। यह शहर विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं का संगम है। उन्होंने संविधान गौरव दिवस की महत्ता पर जोर दिया और कहा कि यह दिवस हमें हमारे संविधान की गरिमा और उसकी रक्षा के लिए प्रेरित करता है। श्री पाण्डेय ने कहा कि भारत के संविधान की मूल भावना समानता और न्याय की है, जो जाति, भाषा या लिंग के आधार पर भेदभाव को समाप्त करता है। संविधान सभा द्वारा निर्मित यह दस्तावेज तीन प्रमुख व्यवस्थाओं – विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका – के द्वारा देश में शासन की प्रक्रिया को संचालित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, संविधान का कार्यान्वयन आर्थिक स्वतंत्रता को भी बढ़ावा दे रहा है। डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से, करोड़ों लोगों के बैंक खाते खोले गए हैं, जिससे वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता आई है। संविधान ने भारतीय नागरिकों को जो अधिकार और कर्तव्य दिए हैं, वे देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

इस दौरान जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन, योगेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष एसएन सिंह, पार्षद श्रीमती सरिता बघेल, श्रीमती वीणा चंद्राकर, बुद्धन ठाकुर, श्रीमती उषा मधुकर, मनीष अग्रवाल, अनिल सोनी, ममता रात्रे, प्रतिमा निर्मलकर, तुलसी कौशिक, मेघा कौर, सरिका करादे, लालचंद मौर्य, श्याम बघेल, मनोज निषाद, राजेंद्र पासवान, सुनील गौतम, गुलाब सिंह, गितेश यादव, निर्मल साह, गजेंद्र सिंह, ओपी मौर्या, तुषार चौधरी, दीपक पांचाल, कोटेश्वर राव, मीरा जायसवाल, कृष्णा चौधरी, श्रीनिवास श्रीनू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मरीजों को बेवकूफ बना 20 साल तक करता रहा सर्जरी, एक गलती से खुला 9th पास डॉक्टर का “राज”
देखिए विडियो : भिलाई के सेन्ट्रल एवेन्यू पर “दर्द-ए-दिल” की दवा ढूंढ रहे युवकों ने कैसे बिना ड्राइवर दौड़ाई कार, नशे में मदहोश होकर आधी रात करते रहे फोर व्हील स्टंट, दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त
फ्रेंड के साथ गार्डन घूम रहे असिस्टेंट मैनेजर का बैग गायब, कैश समेत 6 मोबाइल चोरी
Trinayan App Theft Case Durg : Trinayan App की मदद से खुला चोरी का राज़, एक महिला गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kawardha Crime News
Kawardha Crime News : झंडा चौक में तलवार लहराने वाला गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

Kawardha Crime News : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,…

Lightning Strike Death
Lightning Strike Death : धमतरी में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौत; 3 घायल

Lightning Strike Death : तेज बारिश और आंधी…

Bank Fraud
Bank Fraud : सरकारी खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत लेनदेन, बैंक लिपिक गिरफ्तार

अनाधिकृत लेनदेन के मामले में मुंगेली पुलिस ने…

Johar Chhattisgarh Party
Johar Chhattisgarh Party : जामुल में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग, सैकड़ों पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की दुर्ग जिला टीम की…

Paddy Crop
Paddy Crop : बारिश के बाद धान की फसल पर मंडरा रहा कीट-रोग का खतरा, कृषि विभाग ने दी सलाह

लगातार बारिश और खेतों में बढ़ी नमी को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?