CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुल्हन की तरह सजाई कार, बड़े अक्षरों में लिखवाया ‘A’…. फिर नवजात को लेने अस्पताल पहुंचा पूरा परिवार, हैरान रह गए लोग

दुल्हन की तरह सजाई कार, बड़े अक्षरों में लिखवाया ‘A’…. फिर नवजात को लेने अस्पताल पहुंचा पूरा परिवार, हैरान रह गए लोग

By Newsdesk Admin
18/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 मई। एक परिवार में बेटी के जन्म पर जमकर जश्न मनाया गया। अस्पताल से नवजात बेटी को घर लाने के लिए दुल्हन की तरह सजी गाड़ी भेजी। बेटी और मां का स्वागत किया गया।

Contents
  • परिजनों को थी बेटी की आस
  • दुल्हन से सजी गाड़ी पहुंची अस्पताल

ऐसा जश्न बिहार के भागलपुर में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में देखने को मिला। बेटी की पैदाइश पर परिजनों द्वारा मनाए गए जश्न की हर कोई तारीफ कर रहा है।

अस्पातल में उस समय अचानक दुल्हन से सजी गाड़ी को देखकर लोग चौंक गए, जब यह गाड़ी लेबर वार्ड की ओर बढ़ती दिखाई दी।

गाड़ी पर फूलों की साज-सज्जा के साथ बड़े ही आकर्षक ढंग से “A” अक्षर लिखा गया था। किसी शादी या बारात जैसी इस सजावटी गाड़ी चर्चा का विषय बन गयी, लोगों ने चालक से इस गाड़ी के अस्पताल आने का वजह पूछा तो उसने बताया कि यह गाड़ी नवजात बच्ची को लेने आई है।

थोड़ी ही देर में अस्पताल के लेबर रूम से एक महिला नवजात बच्ची के साथ बाहर निकली।

परिजनों को थी बेटी की आस

दरसअल, नवगछिया के श्रीपुर निवासी अभिलाषा कुमारी ने एक पुत्री को जन्म दिया. बेटी के जन्म की आस इस परिवार कई महीनों से थी, और उसके लिए कई ख्वाब भी सजाए हुए थे। बेटी होने की खबर मिली तो श्रीपुर के रहने वाले नीतीश कुमार के घर में जश्न का माहौल बन गया। पिता नीतीश के भी खुशी का ठिकाना नहीं था। उसके आगमन को लेकर हर कोई उत्साहित था।

जब 24 घंटे बाद अस्पताल से जच्चा-बच्चा को छुट्टी मिली तो परिवार वालों ने उन्हें लेने के लिए विशेष तैयारी की। 

दुल्हन से सजी गाड़ी पहुंची अस्पताल

बेटी को घर लाने के लिए दुल्हन सी सजी गाड़ी अस्पताल भेजी गई जिसने वहां मौजूद हर किसी का ध्यान खींचा। परिवार ने नन्हीं परी का नाम अंशिका सिंह रखा है।

उन्होंने बताया कि अंशिका का अर्थ होता है ‘भगवान का अंश’ या ‘प्यारा सा टुकड़ा’ इस नाम में उस बच्ची के लिए परिवार के प्रेम और आस्था का प्रतीक भी छुपा है।

यह दृश्य उस समाज के लिए एक सशक्त संदेश बनकर उभरा, जहां अक्सर बेटियों के जन्म पर मातम सा माहौल बन जाता है। अस्पताल में कई बार दहेज उत्पीड़न या अन्य कारणों से पीड़ित महिलाएं पहुंचती हैं।

कुछ घरों में बेटा न होने पर महिलाओं को ताने सुनने पड़ते हैं। लेकिन उसी अस्पताल में बेटी के स्वागत का ऐसा दृश्य एक नई सोच को जन्म देता है। बेटी के लिए ऐसा सम्मान और स्वागत समाज के लिए प्रेरणा बन गया है।
YO YO Honey Singh पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री, अपने जन्मदिन पर किया खुलासा
Bike Theft Gang : महिला बनकर बाइक चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़
गुजरात में AAP की जीत पर संजय सिंह का बड़ा बयान, ‘अरविंद केजरीवाल को…’
अहमदाबाद में सीरियाई गैंग का भंडाफोड़: गाज़ा पीड़ित बनकर मस्जिदों से वसूलते थे चंदा
यूपी में बिछेगा सड़कों का महाजाल, 20,000 करोड़ रुपये में बनने जा रहे हैं ये 9 नए एक्सप्रेसवे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Life imprisonment for murder of brother-in-law : बच्चे को ले जाने के विवाद में साले की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Cyber ​​fraud through e-challan link : 4.24 लाख की ठगी, क्रेडिट कार्ड से खरीदे महंगे मोबाइल

सीजी भास्कर, 08 जून। दुर्ग में ई-चालान के…

Bride runs away with boyfriend : विवाद के बाद प्रेमी की ट्रेन से कटकर मौत

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के बालोद में…

Akshay Kumar Charity and Social Service : “76 करोड़ से ज्यादा दान, फिर भी कभी नहीं किया प्रचार: अक्षय कुमार ने बताई वजह”

सीजी भास्कर, 08 जून। बॉलीवुड के सुपरस्टार Akshay…

Chhattisgarh’s initiative for elephant conservation : वन अधिकारियों को फोरेंसिक ट्रेनिंग

सीजी भास्कर, 08 जून। रायपुर प्रदेश के वन…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनियाधर्मफीचर्डसांस्कृतिक

बड़ी खबर : महाकुंभ 2025 के लिए सरकार ने शुरू की तैयारियां, AI कैमरे से लैस चलेंगी 900 स्पेशल ट्रेनें

21/08/2024
देश-दुनिया

Covid infected : देश में 10 हजार से ज्यादा नए कोविड मामलों की पहचान

19/04/2023
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई सेक्टर-4 से गणेश विसर्जन में गए कालेज स्टूडेंट को सुबह 4 बजे ईवी कार सवारों ने पीटा, सिर पैर आंख में चोट

22/09/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

CG खबर Panchyat Chunav Result : देर रात तक चली मतगणना, आज घोषित होगा पंचायत चुनाव का रिजल्ट

18/02/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?