CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 1408 दिन गायब रहे डॉक्टर को मिला BMO का पद: पत्नी संग चलाया निजी अस्पताल

1408 दिन गायब रहे डॉक्टर को मिला BMO का पद: पत्नी संग चलाया निजी अस्पताल

By Newsdesk Admin
29/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 जुलाई |

Contents
    • बिना सूचना 46 महीने तक गैरहाजिर
    • गैरहाजिरी के दौरान निजी अस्पताल चलाया
    • अस्पताल पर छापेमारी, सीलिंग और खुलासा
    • 5 बार भेजे गए थे नोटिस, एक भी जवाब नहीं
    • पहले भी विवादों में रहे डॉक्टर
  • क्या बोले अधिकारी?

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गीदम में पदस्थ डॉक्टर देवेंद्र प्रताप 1408 दिनों तक बिना छुट्टी लिए ड्यूटी से गायब रहे। इसके बावजूद उन्हें हाल ही में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) बना दिया गया है। इस दौरान वे जगदलपुर में अपनी पत्नी के साथ एक निजी अस्पताल भी चला रहे थे, जो मरीज की मौत के बाद सील कर दिया गया था।

बिना सूचना 46 महीने तक गैरहाजिर

डॉ. देवेंद्र प्रताप 21 अगस्त 2021 से 1408 दिनों तक अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित रहे। विभाग की ओर से उन्हें पांच बार नोटिस भी भेजे गए, लेकिन उन्होंने एक बार भी जवाब नहीं दिया। फिर भी उन्होंने ज्वॉइनिंग से पहले उप संचालक को “पारिवारिक कारण” बताकर सेवा में वापसी की और BMO पद पर तैनात हो गए। CMHO अजय रामटेके का कहना है कि नियुक्ति ऊपर से हुई है।


गैरहाजिरी के दौरान निजी अस्पताल चलाया

इस दौरान डॉ. देवेंद्र और उनकी पत्नी ने “श्री बालाजी केयर मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल” के नाम से जगदलपुर में अस्पताल शुरू किया। लेकिन अगस्त 2024 में बीजापुर निवासी रामपाल यादव की मौत के बाद अस्पताल विवादों में आ गया। परिजनों के अनुसार, मामूली घुटने के दर्द के इलाज में लापरवाही बरती गई, और मरीज की मौत हो गई।

अस्पताल पर छापेमारी, सीलिंग और खुलासा

मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग और तहसील प्रशासन ने पाया कि अस्पताल का न तो वैध पंजीकरण था, न ही डॉक्टर मौजूद थे। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया।

हालांकि, नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. श्रेयांश जैन का कहना है कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन बाद में हो गया था और एक महीने बाद फिर से शुरू कर दिया गया। वहीं, CMHO डॉ. संजय बसाख ने इसे फर्जी अस्पताल करार दिया था।

5 बार भेजे गए थे नोटिस, एक भी जवाब नहीं

  • 23 मई 2022
  • 6 जून 2022
  • 10 मार्च 2023
  • 23 सितंबर 2023
  • 12 जून 2024

हर बार नोटिस के बावजूद डॉक्टर प्रताप ने जवाब नहीं दिया।

पहले भी विवादों में रहे डॉक्टर

साल 2021 में कोविड अस्पताल प्रभारी रहते हुए एक मरीज को अस्पताल से बाहर निकालने पर भारी बवाल मचा था। लोगों ने चक्काजाम कर दिया था और उन्हें हटाने की मांग की थी। इसके बाद तत्कालीन कलेक्टर के आदेश पर उन्हें हटा दिया गया। तभी से वे ड्यूटी से नदारद थे और जगदलपुर में निजी अस्पताल चला रहे थे।

क्या बोले अधिकारी?

नोडल अधिकारी डॉ. श्रेयांश जैन: “अब अस्पताल के पास रजिस्ट्रेशन है। पहले नहीं था, इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता।”

CMHO अजय रामटेके: “उन्हें पद ऊपर से मिला है, हमारे हाथ में कुछ नहीं।”

CMHO डॉ. संजय बसाख: “बिना अनुमति अस्पताल चलाया गया, मरीज की मौत हुई, अस्पताल सील किया गया।”

सुहागरात पर दूल्हे को पिला दी नशीली चाय, फिर दुल्हन ने दोस्तों को बुला लिया अंदर, अगले दिन जो हुआ…
चोरों ने उड़ाए 97 लाख के जेवरात, पेट्रोल पंप संचालक के घर में 2.5 घंटे तक डटे रहे, CCTV खंगाल रही पुलिस
Chhattisgarh Rajyotsav 2025: प्रधानमंत्री मोदी आज मिलेंगे 1,758 बच्चों से, जिन्होंने सत्य साई अस्पताल में पाई नई जिंदगी
Hostel Superintendent Alcohol Case : हॉस्टल में शराब सेवन कर आने पर अब अधीक्षकों की खैर नहीं, एफआईआर के साथ-साथ हो जाएंगे बर्खास्त
CG में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, 5 ढेर, 1000 नक्सलियों को 20 हजार जवानों ने घेरा, कहा – “अब तो घुस कर मारेंगे”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

जनता की मांग को प्राथमिकता : Road Project Vaishali Nagar
Road Project Vaishali Nagar : वैशाली नगर को बड़ी सौगात: विधायक रिकेश सेन की पहल से 7.06 करोड़ की सड़क स्वीकृत, मेडिकल कॉलेज तक पहुंच होगी आसान

सीजी भास्कर, 18 जून। विधायक रिकेश सेन की…

Chhattisgarh Weather : मानसून की रफ्तार आखिर क्यों थम गई, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के लोग कर रहे बारिश का इंतजार

सीजी भास्कर, 18 जून। देश के कई हिस्सों…

IND vs AFG : 400 रन बनाने के बाद भी क्यों बनी अनोखी कहानी, गिल और किशन ने रचा ऐसा रिकॉर्ड जो पहले कभी नहीं हुआ

सीजी भास्कर, 18 जून। लखनऊ के इकाना स्टेडियम…

Air Force Officer : शहीद बेटे की विदाई के बाद परिवार में क्यों बढ़ा विवाद, सहायता राशि को लेकर उठे कई सवाल

सीजी भास्कर, 18 जून। देश के लिए जान…

Ram Mandir : राम मंदिर में ऐसा क्या हुआ कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बढ़ी हलचल, एक फैसले ने बढ़ाई चर्चाएं

सीजी भास्कर, 18 जून। अयोध्या में इन दिनों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?