CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बेटे पर आया बाप को गुस्सा, इस बात से रोकने पर दोनों आंखों में डाल दी उंगलिया…अस्पताल में भर्ती

बेटे पर आया बाप को गुस्सा, इस बात से रोकने पर दोनों आंखों में डाल दी उंगलिया…अस्पताल में भर्ती

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल। एक 12 साल के लड़के ने अपने पिता को नशा करने से रोका तो पिता ने गुस्से में आकर अपनी दोनों उंगलियां अपने बेटे के आंख में डाल दी।

घायल का पहले तो भिंड में ही प्राथमिक इलाज किया गया फिर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर के जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिला अस्पताल में भिंड जिले के रहने वाले एक 12 साल के किशोर को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, उसकी दोनों आंखों में मंगलवार को उंगलियां डाल दी गईं हैं, जिससे उसकी आंखों से खून आ गया। उसकी आंखों का इलाज डॉक्टरों के द्वारा किया जा रहा है।

उसकी आंखों में उंगलियां किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पिता ने ही डाली। बताया जा रहा है कि 12 साल के रौनक श्रीवास ने अपने पिता दीपू श्रीवास को जब नशा करने से रोका तो पिता को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने सगे बेटे की दोनों आंखों में ही उंगलियां डाल दी।

इसके कारण बेटे की आंखें लहूलुहान हो गईं, गंभीर हालत में ग्वालियर के जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

नशे का आदी है पिता : दीपू श्रीवास भिंड जिले की पुरानी बस्ती का रहने वाला है। उसके बारे में बताया गया है कि वह नशे का आदी है। सोमवार को नशा करने के बाद वो घर पहुंचा था। परिवार में शादी समारोह होने के कारण पिता और उसका 12 साल का बेटा रौनक घर पर अकेले ही थे।

घटना वाले दिन मंगलवार को पिता ने सुबह से ही नशा करना शुरू कर दिया था।

पड़ोसियों ने बेटे को छुड़ाया : पिता को नशे में देखकर बेटे रौनक ने उसे नशा करने से रोका. बेटे के बार-बार मना करने पर पिता को गुस्सा आ गया और उसने अपने बेटे को अकेले में दबोचकर मारपीट करते हुए अपनी उंगलियां उसकी दोनों आंखों में डाल दी।

इसके बाद रौनक दर्द में चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए और उन्होंने बेटे को पिता के चंगुल से छुड़ाया।

शिकायत नहीं होने पर पर पुलिस ने पिता को छोड़ा : इस दौरान पड़ोसियों ने दीपू की पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन कोई भी शिकायत दर्ज नहीं होने के कारण फिलहाल पुलिस ने पिता को छोड़ दिया है। वहीं घायल का पहले तो भिंड में ही प्राथमिक इलाज किया गया. फिर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

सालों बाद एकसाथ ठाकरे भाई! राज-उद्धव ठाकरे मिलकर करने जा रहे बड़ा आंदोलन, निशाने पर कौन?
Mammootty Box Office Comeback: ‘धुरंधर’ के शोर में 74 साल के सुपरस्टार ने चुपचाप रच दिया इतिहास
Religious Sentiments Case: ईद जुलूस में भगवा ध्वज का अपमान, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Bike Stunt Accident Video : रील के चक्कर में बाइकर जोड़ी की जान पर बन आई! बाइक पर स्टंट दिखाते हुए सड़क पर गिरे लड़का-लड़की, देखें वायरल वीडियो
नंदई में दोहरी हत्या का फैसला: 11 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arang assault case : पूर्व सरपंच से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, गोल्डी शर्मा और अभिजीत शर्मा गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 20 मई। आरंग थाना क्षेत्र में पूर्व…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana : PM आवास की राशि लेकर नहीं बनाया घर

सीजी भास्कर, 20 मई। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि…

Summer camp for students : स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टर और DEO को जारी किए निर्देश

सीजी भास्कर, 20 मई। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों…

Women and Child Development Department : बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी

सीजी भास्कर, 20 मई। छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला…

Modi-Meloni’s ‘Melodi’ : मोमेंट का बाजार पर असर, Parle Industries के शेयरों में जबरदस्त उछाल

सीजी भास्कर, 20 मई। प्रधानमंत्री Narendra Modi की…

You Might Also Like

अन्यघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

छत्तीसगढ़ में अहमद ने गुलशन बनकर लड़की को फंसाया, शादी के बाद धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव, सच सामने आया तो पीड़िता ने कलेक्टर से की शिकायत

25/09/2024
देश-दुनिया

अब भी राहत से दूर यौन शोषण पीड़िताएं! दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ‘व्यवस्था में बदलाव जरूरी’

19/04/2025
देश-दुनियाधर्म

अर्जुन के रथ चलाने से लेकर भगवद्गीता तक…अक्षरधाम के स्वामी महाराज का संदेश…

16/08/2025
देश-दुनिया

‘जिला अदालतों और हाईकोर्ट में ज्यादा बेहतर होता है काम’, क्यों भड़क गईं सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बेला त्रिवेदी?

01/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?