CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जाति बदली, हक छूटा, हाईकोर्ट ने SC दर्जे पर सुनाया निर्णायक फैसला

जाति बदली, हक छूटा, हाईकोर्ट ने SC दर्जे पर सुनाया निर्णायक फैसला

By Newsdesk Admin
02/05/2025
Share

धर्म परिवर्तन करते ही sc दर्जा और लाभ तत्काल समाप्त

सीजी भास्कर, 2 मई। हाई कोर्ट धर्म परिवर्तन के मामले में एक अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा है कि धर्म परिवर्तन करने वालों का अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा समाप्त हो जाएगा।

Contents
  • धर्म परिवर्तन करते ही sc दर्जा और लाभ तत्काल समाप्त
  • क्या था पूरा मामला?
  • ईसाई धर्म में जाति नहीं
  • न्यायाधीश ने क्या कुछ कहा?

आंध्र प्रदेश के हाई कोर्ट ने यह टिप्पणी एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दायर एक मामले में फैसला सुनाते हुए की। हाईकोर्ट ने मामले को खारिज करते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन करने वाले लोग धर्म परिवर्तन के क्षण से अधिनियम के तहत प्रदत्त सुरक्षा का दावा नहीं कर सकते।

क्या था पूरा मामला?

गुंटूर जिले के कोथापलेम के पादरी चिंतादा आनंद द्वारा उनके और पांच अन्य के खिलाफ दर्ज मामले को चुनौती देने के लिए अक्कला रामी रेड्डी नामक व्यक्ति ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

आनंद ने आरोप लगाया कि रेड्डी और अन्य ने जातिसूचक गाली का इस्तेमाल करते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने एससी/एसटी मामलों के लिए एक विशेष न्यायालय के समक्ष आरोप पत्र दायर किया।

रेड्डी ने हाई कोर्ट से इसे रद्द करने और विशेष न्यायालय के समक्ष सभी कार्यवाही पर रोक लगाने का अनुरोध किया।

याचिकाकर्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि वह 10 वर्षों से पादरी के रूप में काम कर रहा था और उसने स्वेच्छा से अपना धर्म बदला है।

ईसाई धर्म में जाति नहीं

याचिकाकर्ता के वकील फणी दत्त ने तर्क दिया कि ईसाई धर्म जाति व्यवस्था को मान्यता नहीं देता है। उन्होंने कहा कि संविधान में अन्य धर्मों में जाति व्यवस्था का कोई उल्लेख नहीं है। साथ ही जो लोग हिंदू धर्म से दूसरे धर्मों में धर्मांतरण करते हैं, उन्हें अनुसूचित जाति नहीं माना जा सकता।

न्यायमूर्ति एन हरिनाथ ने कहा कि जब याचिकाकर्ता ने कहा था कि वह पिछले 10 वर्षों से ईसाई धर्म का पालन कर रहा है, तो पुलिस को उसके खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम नहीं लगाना चाहिए था।

न्यायाधीश ने क्या कुछ कहा?

आंध प्रदेश हाई कोर्ट ने कहा कि एससी/एसटी अधिनियम का उद्देश्य उन समूहों से संबंधित व्यक्तियों की रक्षा करना है, न कि उन लोगों की जो दूसरे धर्मों में धर्मांतरित हो गए हैं।

न्यायमूर्ति हरिनाथ ने कहा कि केवल इस आधार पर एससी/एसटी अधिनियम लागू करना कि उसका जाति प्रमाण पत्र रद्द नहीं किया गया। वैध आधार नहीं हो सकता। यह देखते हुए कि शिकायतकर्ता ने एससी/एसटी अधिनियम का दुरुपयोग किया है, अदालत ने रेड्डी और अन्य के खिलाफ मामला रद्द कर दिया।

ईरान-इजराइल जंग के बीच कतर में फंसी उज्जैन की महिला:पति ने कहा- फोन आया तब वह घबराई हुई थी; CM ने शाह से मांगी मदद
शेयर बाजार में भूचाल: सेंसेक्स 900 अंक का गिरावट, 15 मिनट में निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये डूबे…
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और गौ तस्करी को लेकर हो सकते हैं बड़े फैसले, पूर्व धर्मस्व मंत्री और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा सत्र शुरू होने के पहले किया बड़ा खुलासा
CGPSC Prelims Raipur: रायपुर में CGPSC प्रीलिम्स शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कम उपस्थिति से Cut-Off पर असर के संकेत
BJP जिलाध्यक्ष के बेटे से 7 लाख की ठगी, हेल्थकेयर फ्रेंचाइजी का झांसा दे ऐंठे रुप​ये
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada Wife Murder
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

Dantewada Wife Murder : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार

Chhattisgarh Liquor Scam :इस मामले में पूर्व आबकारी…

Raigarh Murder Mystery
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Raigarh Murder Mystery:पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच…

INDIA Alliance Meeting
INDIA Alliance Meeting : राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, नेताओं के राजघाट जाने की तैयारी

INDIA Alliance Meeting :नीट पेपर लीक को लेकर…

Instagram Blackmail Case
Instagram Blackmail Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल

Instagram Blackmail Case : पुलिस ने लोगों से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?