CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » The game of poison : गुपचुप से सब्जियों तक, एक्सपर्ट बोले- लीवर, किडनी और कैंसर का खतरा

The game of poison : गुपचुप से सब्जियों तक, एक्सपर्ट बोले- लीवर, किडनी और कैंसर का खतरा

By Newsdesk Admin
02/05/2026
Share

सीजी भास्कर 2 मई I रायपुर। गर्मी के मौसम में जिस गुपचुप के पानी को लोग स्वाद के लिए पी रहे हैं या जो आकर्षक दिखने वाले आम खरीद रहे हैं, वही सेहत के लिए खतरा बन सकता है। (The game of poison)

Contents
  • सब्जियों और फलों में खतरनाक केमिकल
  • सेहत पर गंभीर असर : The game of poison
  • मिलावट के खिलाफ अभियान तेज
  • रोज पकड़ में आ रहे मिलावटी सामान
  • किन-किन चीजों में हो रही मिलावट
  • मसालों में भी मिलावट का खेल
  • फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कार्रवाई

शहर में मुनाफा कमाने के चक्कर में कुछ दुकानदार खुलेआम मिलावट कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। कहीं पुदीना-धनिया की जगह हरे केमिकल का इस्तेमाल हो रहा है, तो कहीं गंदे पानी की बर्फ और एक्सपायर्ड ब्रेड बेची जा रही है।

सब्जियों और फलों में खतरनाक केमिकल

सब्जियों को ताजा और हरा-भरा दिखाने के लिए कॉपर सल्फेट (नीला थोथा) और कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं फलों को जल्दी पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड जैसे खतरनाक पदार्थों का उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा दूध में डिटर्जेंट और मसालों में ईंट का चूरा तक मिलाए जाने के मामले सामने आ रहे हैं।

सेहत पर गंभीर असर : The game of poison

मेकाहारा के डॉक्टरों के अनुसार, ऐसे मिलावटी खाद्य पदार्थ धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। इनका असर तुरंत नहीं दिखता, लेकिन लंबे समय तक सेवन करने से लीवर, किडनी, दिल और इम्यून सिस्टम पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

मिलावट के खिलाफ अभियान तेज

इन खतरों को देखते हुए फूड एंड ड्रग सेफ्टी विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। “सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान के तहत अब तक करीब 1000 से ज्यादा दुकानों की जांच की जा चुकी है। इस दौरान खराब मैंगो पल्प, रंग मिला सोडा और दूषित गुपचुप पानी मौके पर ही नष्ट कराया गया है।

रोज पकड़ में आ रहे मिलावटी सामान

राज्य ड्रग कंट्रोलर बेनीराम साहू के मुताबिक, शहर के करीब 27 चाट और गुपचुप सेंटरों की जांच की गई। जांच के दौरान समोसा, चाट और दही बड़ा के नमूने लिए गए। एक दुकान पर गुपचुप के पानी में हरा रंग मिला पाया गया, जिसे पुदीना-धनिया की जगह इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने करीब 20 लीटर गुपचुप पानी मौके पर ही नष्ट कराया और एक बेकरी से एक्सपायर्ड ब्रेड जब्त की गई। ( The game of poison)

किन-किन चीजों में हो रही मिलावट

विशेषज्ञों के अनुसार, मिलावट कई स्तरों पर की जा रही है। सब्जियों में केमिकल रंग, फलों में कैल्शियम कार्बाइड, दूध में पानी, डिटर्जेंट और यूरिया मिलाया जा रहा है। मसालों में ईंट का चूरा और सिंथेटिक रंग, ठंडे पेय में सस्ते फ्लेवर और आर्टिफिशियल कलर मिलाए जाते हैं। गुपचुप के पानी में अशुद्ध पानी, रंग, कृत्रिम एसेंस और दूषित बर्फ का उपयोग भी किया जाता है।

मसालों में भी मिलावट का खेल

हल्दी में लेड क्रोमेट, मिर्च पाउडर में ईंट का चूरा या नकली रंग, शहद में शुगर सिरप और घी में सस्ता तेल या वनस्पति मिलाने जैसे मामले सामने आते रहते हैं। यहां तक कि आइसक्रीम में भी सिंथेटिक केमिकल और डिटर्जेंट मिलाने की शिकायतें मिलती हैं।

फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कार्रवाई

प्रदेश में सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए 27 अप्रैल से 11 मई तक विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। “सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर यह अभियान अधिकारियों के निर्देश में संचालित हो रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। (The game of poison)

Bharat Mala Project Compensation Scam : दशमेश डेवलपर्स के दफ्तर में EOW की छापेमारी, 43 करोड़ की गड़बड़ी के दस्तावेज खंगाले
Dhamtari Culture : राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी की मांदर थाप, सरईटोला के कलाकारों ने देश के सामने दिखाई छत्तीसगढ़ की लोक पहचान
RAMA पावर स्टील और BMS ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई, रायपुर, जगदलपुर, रायगढ़ में कई ठिकानों पर व्यापक जांच अभियान, भारी नकद लेन-देन, TAX चोरी की तफ्तीश जारी, दोनों समूहों के डायरेक्टर्स के Business रिलेशनभी जांच के घेरे
PM Awas Yojana Extension Chhattisgarh: राज्य के शहरी परिवारों को मिल सकती है बड़ी राहत
CG IPS Promotion : छत्तीसगढ़ में सत्रह IPS अफसरों को मिल सकता है नए साल पर प्रमोशन का तोहफा, देखिए कौन कौन अफसर हैं कतार में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?