CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बच्ची की जिद: सड़क पर बैठकर बोली- मुझे मोबाइल चाहिए, पुलिस से की बहस, पढ़ें हैरान कर देने वाला मामला

बच्ची की जिद: सड़क पर बैठकर बोली- मुझे मोबाइल चाहिए, पुलिस से की बहस, पढ़ें हैरान कर देने वाला मामला

By Newsdesk Admin
14/07/2025
Share

रायपुर। मोबाइल की मांग को लेकर आठ साल की एक स्कूली छात्रा ने सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची मोबाइल की जिद करते हुए सड़क पर बैठ गई और जब तक मोबाइल नहीं मिलेगा, तब तक न उठने की बात पर अड़ी रही।

करीब डेढ़ घंटे तक चला यह ड्रामा राहगीरों के लिए जहां कौतूहल का विषय बन गया, वहीं मौके पर मौजूद पुलिस के लिए असहज स्थिति उत्पन्न हो गई। यह घटना शुक्रवार दोपहर शहर के एक व्यस्त इलाके की बताई जा रही है। बच्ची पुलिस से लगातार बहस करती रही और उसके जवाब सुनकर लोग हैरान रह गए।

संवाद के कुछ अंश जो वीडियो में सुने गए:

पुलिस: आप अपने घर जाओ।

छात्रा: नहीं, मोबाइल चाहिए।

पुलिस: बच्चों को मोबाइल नहीं देते।

छात्रा: देते हैं मोबाइल बच्चों को।

पुलिस: नहीं देते बच्चों को मोबाइल।

छात्रा: चुप रहिए आप।

पुलिस: ऐसे कौन जिद करता है?

पुलिस: घर चलो।

छात्रा: चले जाइए

पुलिस: इस तरह हंगामा क्यों कर रही हो?

छात्रा: यह मेरा पर्सनल मैटर है, आप चुप रहिए।

यह घटना इस बात की गंभीर चेतावनी है कि आज के बच्चे किस कदर मोबाइल और स्क्रीन पर निर्भर होते जा रहे हैं। बच्ची की जिद और उसकी प्रतिक्रिया ने यह साफ कर दिया कि तकनीक की लत मानसिक स्तर पर बच्चों को प्रभावित कर रही है।

इस पर रायपुर के शिक्षाविद डॉ. जवाहर सूरी सेट्टी ने कहा, “यह घटना मोबाइल की बढ़ती लत और बच्चों में तकनीक की निर्भरता का गंभीर संकेत है। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को उम्र के अनुसार स्क्रीन टाइम दें और संवाद के माध्यम से उनकी जरूरतों और मनोस्थिति को समझें।”

भाषा विवाद: निशिकांत दुबे के बयान को फडणवीस ने बताया गलत, कही थी पटक-पटक कर मारने की बात
CID Investigation : सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल, दस्तावेजों की जांच के लिए पहुंची जांच टीम
Russia Ukraine War : यूक्रेन में लक्ष्मी मित्तल के स्टील प्लांट पर रूसी मिसाइल हमला, 2 कर्मचारियों की मौत, 14 घायल
तीन महीने से लापता लड़की गुफा में नागिन जैसी हरकत के साथ मिली, परिजन पूजा कर ले गए घर, देखिए Video “लड़की बनी पहेली”
Bihar Election 2025 : महागठबंधन ने खेला बड़ा दांव — तेजस्वी बने CM फेस, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Atal Hindu Foundation
Atal Hindu Foundation : अटल भारतीय हिंदू संगठन में हितेश महेश सिन्हा को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

सिहावा विधानसभा क्षेत्र के साकरा निवासी हितेश महेश…

Chhattisgarh Guest Teacher Honorarium 2026 : 1535 अतिथि शिक्षकों के 6 महीने के मानदेय के लिए 18.42 करोड़ जारी
Chhattisgarh Guest Teacher Honorarium 2026 : 1535 अतिथि शिक्षकों के 6 महीने के मानदेय के लिए 18.42 करोड़ जारी

अतिथि शिक्षकों के मानदेय (Chhattisgarh Guest Teacher Honorarium…

Bagbahara Fire
Bagbahara Fire : बागबाहरा में टायर दुकान से उठने लगा धुआं, आग की लपटों ने बढ़ाई लोगों की चिंता

शुक्रवार शाम नगर के व्यस्त इलाके में अचानक…

Bhilai Worker Death
Bhilai Worker Death : पुरानी भिलाई में काम के दौरान भारी लोहे की चपेट में आने से मजदूर की मौत

पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र स्थित एक औद्योगिक इकाई…

Chhattisgarh Industrial Fair 2026 : भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर छत्तीसगढ़, CM साय बोले- निवेश और रोजगार के नए अवसर
Chhattisgarh Industrial Fair 2026 : भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर छत्तीसगढ़, CM साय बोले- निवेश और रोजगार के नए अवसर

Chhattisgarh Industrial Fair 2026 : भविष्य के उद्योगों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?