CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दरोगा जी मिस्टेक हो गई! बिना पिस्टल लिए रेड पर गए, घर से चोरों ने चुरा ली सर्विस रिवॉल्वर, सस्पेंड हो गए

दरोगा जी मिस्टेक हो गई! बिना पिस्टल लिए रेड पर गए, घर से चोरों ने चुरा ली सर्विस रिवॉल्वर, सस्पेंड हो गए

By Newsdesk Admin
06/03/2025
Share

सीजी भास्कर 6 मार्च बिहार के भागलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दरोगा पिस्टल और कारतूस लिए बिना ही रेड पर निकल गए. इसी बीच चोर ने उनके घर पर धावा बोल दिया और पिस्टल , कारतूस और लैपटॉप समेत जेवरात लेकर फरार हो गए हैं. मामले की जानकारी होने के बाद एसपी ने दरोगा पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है. पुलिस ने दरोगा की शिकायत दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है.

भागलपुर के औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र में रहने वाले एक दरोगा के घर से चोर पिस्टल, कारतूस और लैपटॉप सहित जेवरात चुरा कर ले गए हैं. चोरी के मामले में दरोगा कन्हैया कुमार के लिखित आवेदन पर औद्योगिक थाना में केस दर्ज किया गया है. मामले में पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, वहीं दरोगा की लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है. घटना को लेकर SI कन्हैया कुमार ने बताया कि वह 2 मार्च को रात्रि गश्ती पर गए थे.

अलमारी में रख दी थी पिस्टल और कारतूसइसी दौरान रात के 11:30 बजे उन्हें शौच लगी तो वह रानी तालाब स्थित कृष्ण बिहारी गली नंबर 1 में किराए के मकान में पेट्रोलिंग के दौरान दलबल और गाड़ी के साथ पहुंच गए. कमरे में पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी वर्दी उतारकर अपनी पिस्टल और कारतूस को गोदरेज की अलमारी में बंद कर दिया. शौच के बाद हाथ धोते समय उन्हें थाना से जितेंद्र कुमार का कॉल आया. इसमें उन्होंने लूटी हुई बाइक और आरोपी को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की बात कही गई है.

दरोगा ने बिना पिस्टल और कारतूस के की छापेमारीइसके बाद हड़बड़ी में वह वर्दी पहनकर बिना सरकारी रिवाल्वर और कारतूस लिए ही निकल गए. इसके बाद उन्होंने इशाकचक थाना के सहयोग से लूट कांड मामले में छापेमारी कर आरोपी को माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद एक और छापेमारी को पूरा करने के बाद वह पेट्रोलिंग पर लौट गए. पेट्रोलिंग के दौरान वह अपने मोहल्ले होकर गुजर रहे थे, जहां उन्होंने देखा कि उनके घर का दरवाजा टूटा हुआ है.

एसपी ने SI को किया संस्पेडअलमारी का ताला भी टूटा था. जांच के दौरान पता चला कि उनका सर्विस पिस्टल, 35 राउंड कारतूस सहित, एक सरकारी लैपटॉप, निजी लैपटॉप, सोने की चेन, अंगूठी, और पत्नी की शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत कई सामान गायब थे. सरकारी पिस्टल और कारतूस चोरी होने के मामले में औद्योगिक थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर कन्हैया कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. जिले के पुलिस कप्तान हृदयकांत ने उनकी लापरवाही को मानते हुए यह कार्रवाई की है

.मामले की जांच में जुटी पुलिसघटना की रात दरोगा बिना पिस्टल के ही दो-दो जगह छापेमारी करने चले गए थे और जब वह घर वापस लौटे तो उन्हें पिस्टल और कारतूस के चोरी होने की जानकारी मिली. हालांकि, कुछ सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दिख रहे हैं. मामले को लेकर एसपी हृदयकांत ने बताया कि अभी जांच चल रही है. फिलहाल दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है.

खेलों में भारत की नई उड़ान! कैबिनेट ने नई खेल नीति 2025 को दी हरी झंडी, ओलंपिक 2036 पर फोकस
Sex Racket Gwalior Raid : स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
चौराहों पर लगेगी मिलावटखोरों और नकली दवा का काम करने वालों की तस्वीरें, CM का सख्त आदेश
कर्नाटक में ‘Karnataka breakfast politics’ से ठंडा पड़ा सत्ता विवाद, नेताओं की टेबल पर लौटी बातचीत की गर्माहट
ED Action In Punjab : पंजाब में बड़ा वित्तीय झटका: पर्ल ग्रुप की 3,436 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?