CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 12 दिन बाद सुलझी गुत्थी: ट्रेन से लापता अर्चना तिवारी UP में सुरक्षित मिलीं

12 दिन बाद सुलझी गुत्थी: ट्रेन से लापता अर्चना तिवारी UP में सुरक्षित मिलीं

By Newsdesk Admin
20/08/2025
Share

सीजी भास्कर 20 अगस्त। मध्य प्रदेश की चर्चित गुमशुदगी केस में बड़ा मोड़ आ गया है।

Contents
  • कैसे गायब हुई थी अर्चना?
  • कॉल डिटेल से पुलिस पहुंची ग्वालियर
  • NDRF तक ने की थी खोजबीन
  • लखीमपुर खीरी से बरामद

इंदौर से कटनी जाने के दौरान रहस्यमय तरीके से ट्रेन से गायब हुई युवती अर्चना तिवारी 12 दिन बाद उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद हुई।

पुलिस ने उसे सुरक्षित पाया है, लेकिन कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं कि आखिर वह बीच सफर से कैसे और क्यों लापता हुई।

कैसे गायब हुई थी अर्चना?

  • 7 अगस्त को इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में अर्चना का आरक्षण AC कोच B3, बर्थ नंबर 3 पर था।
  • सीसीटीवी फुटेज में वह ऑरेंज ड्रेस पहने, बैग और झोला लेकर हॉस्टल से स्टेशन जाती दिखीं।
  • रात करीब 10 बजे आखिरी बार चाची से फोन पर बात हुई थी।
  • 8 अगस्त को जब ट्रेन कटनी पहुंची, तो उसकी सीट पर सिर्फ बैग और गिफ्ट मिले, लेकिन वह खुद लापता थी।

कॉल डिटेल से पुलिस पहुंची ग्वालियर

जांच में अर्चना की कॉल डिटेल ने पुलिस को ग्वालियर तक पहुंचा दिया।

वहां एक सिपाही से कनेक्शन सामने आया, जिसने उसके लिए टिकट बुक कराए थे।
  • पूछताछ में सिपाही ने स्वीकार किया कि वह डेढ़ साल से फोन पर संपर्क में था।
  • उसने इंदौर से कटनी तक का बस टिकट जरूर बुक कराया, लेकिन ट्रेन यात्रा से इंकार किया।
  • पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की।

NDRF तक ने की थी खोजबीन

  • भोपाल, रानी कमलापति और नर्मदापुरम स्टेशन के सीसीटीवी खंगाले गए।
  • मोबाइल की लोकेशन नर्मदापुरम ब्रिज तक मिली।
  • शक होने पर NDRF ने नर्मदा नदी में सर्च ऑपरेशन भी चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

लखीमपुर खीरी से बरामद

12 दिन बाद अर्चना को यूपी के लखीमपुर खीरी से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि आखिर उसने ट्रेन क्यों छोड़ी और बीच रास्ते कहां गई।
परिवार ने राहत की सांस ली है, लेकिन अभी भी कई गुत्थियां सुलझना बाकी हैं।

Rehabilitation Center Dantewada: डिप्टी CM विजय शर्मा ने युवाओं को टूल-किट देकर आत्मनिर्भरता की राह दिखाई
कोरबा में संदिग्ध मौत, तहसीलदार के ड्राइवर का शव बरामद
छत्तीसगढ़ के तीन वरिष्ठ अफसरों की विदेश यात्रा: फ्रांस-जर्मनी में 7 दिन की स्टडी टूर, बिलासपुर कमिश्नर ने सौंपा प्रभार
Sukma River Drowning : होली के बाद नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, SBI कैशियर की मौत, दो युवकों को ग्रामीणों ने बचाया
गोल्ड लोन के बदले जाएंगे नियम, कितना पड़ेगा आम जनता पर असर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Youth Congress Leader Threat
Youth Congress Leader Threat : इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी

Youth Congress Leader Threat : जिस इंस्टाग्राम आईडी…

Bilaspur Drug Bust
Bilaspur Drug Bust : गांजा और नशीली टैबलेट संग युवक गिरफ्तार

Bilaspur Drug Bust :पुलिस अधिकारियों का कहना है…

Raigarh News
Raigarh News : रायगढ़ में साइकिल वितरण के दौरान हंगामा, गुणवत्ता पर सवाल उठाने पहुंचे रवि भगत हिरासत में, पुलिस कार्रवाई से बढ़ा विवाद

लैलूंगा ब्लॉक में सरस्वती साइकिल योजना के तहत…

Parole Absconding
Parole Absconding : पैरोल पर छूटा हत्या का दोषी 6 साल बाद गिरफ्तार: कोरबा में ठेका कंपनी में कर रहा था नौकरी, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

Korba News के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी…

Korba River Accident
Korba River Accident : मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबकर मौत, बेटे ने बचाने की पूरी कोशिश की, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Korba News के तहत कोरबा जिले से दर्दनाक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?