CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कल से बदलेगा पेट्रोल भरवाने का तरीका! UPI और कार्ड से पेमेंट पर लग सकता है ब्रेक

कल से बदलेगा पेट्रोल भरवाने का तरीका! UPI और कार्ड से पेमेंट पर लग सकता है ब्रेक

By Newsdesk Admin
09/05/2025
Share

सीजी भास्कर 9 मई आम आदमी की जिंदगी कल से थोड़ी बदल सकती है. जिस यूपीआई और डिजिटल पेमेंट ने उनकी जिंदगी आसान बनाई है. कल यानी 10 मई से पेट्रोल पंप पर वही उनकी मुश्किल बढ़ाने वाला है. कल से पेट्रोल पंप मालिकों ने यूपीआई समेत अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से पैसा नहीं लेने का ऐलान किया है.डिजिटल पेमेंट के माध्यम से साइबर फ्रॉड बढ़ने की वजह से देश के कई शहरों में पेट्रोल पंप मालिक और संगठनों ने डिजिटल तरीके से पेमेंट नहीं लेने का फैसला किया है.

टीओआई की खबर के मुताबिक इन शहरों में पेट्रोल पंप सिर्फ यूपीआई से पेमेंट लेने पर रोक लगाने नहीं जा रहे हैं, बल्कि वह 10 मई से कार्ड से पेमेंट लेना भी रोकने की धमकी दे चुके हैं.हाल में विदर्भ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों के चलते पेट्रोल पंप मालिकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इससे उन्हें वित्तीय नुकसान भी हो रहा है. धोखाधड़ी करने वाले लोगों के कार्ड या नेटबैंकिंग को हैक करके उससे पेमेंट कर दी जाती है. फिर जब इस मामले में कोई व्यक्ति शिकायत करता है, तो पुलिस ट्रांजेक्शन को कैंसिल करा देती है.फेडरेशन ऑफ ऑल महाराष्ट्र पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह के साइबर फ्रॉड के चलते कई पेट्रोल पंप मालिकों के अकाउंट पूरी तरह से ब्लॉक हो गए हैं.

इसकी वजह से एक तरफ उन्हें फाइनेंशियल नुकसान हो रहा है, तो दूसरी तरफ बाकी पेमेंट लेने में भी दिक्कत आ रही है.कुछ इसी तरह का ऐलान नासिक के पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिशन ने भी किया है. यहां एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय ठाकरे ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कई पेट्रोल पंप मालिकों से शिकायत मिली है. उनके डिजिटल ट्रांजेक्शन कैंसिल कर दिए जाते हैं और बाद में उनका अकाउंट ब्लॉक हो जाता है.पहले नहीं लेते थे टेंशनविजय ठाकरे का कहना है कि पहले ये अमाउंट काफी छोटा होता था, इसलिए अक्सर पेट्रोल पंप वाले इस पर ध्यान नहीं देते थे.

लेकिन अब ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए ये फैसला किया गया है.इस बारे में फेडरेशन ऑफ ऑल महाराष्ट्र पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अमित गुप्ता का कहना है कि सरकार को इस बारे में सूचना दे दी गई है. पेट्रोल पंप मालिक अब डिजिटल पेमेंट को तब ही शुरू करेंगे जब उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलेगा.अभी ये फैसला महाराष्ट्र की पेट्रोल पंप एसोसिएशन लागू करने जा रही हैं. ऐसे में देखना होगा कि देशभर में इसकी प्रतिक्रिया कैसे आती है, क्योंकि साइबर फ्रॉड आज की तारीख में सही मायनों में एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है.

Google Birthday Date: गूगल हुआ 27 साल का, इंटरनेट की दुनिया में ऐसे बना बादशाह
Ohh…my…God….भिलाई की महिला का पति से झगड़े की वजह से रेलवे को 3 करोड़ का लगा चूना 🛑 फोन पर स्टेशन मास्टर ने “OK” कहा और ट्रेन गलत रूट पर चली गई, हाई कोर्ट में तलाक याचिका मंजूर
पुरानी रंजिश में 3 बहनों को कुल्हाड़ी से मारा, घर-घुस कर हमला, पकड़ाया आरोपी
Building Collapse: वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, कई लोग मलबे में दबे
PM मोदी और एलन मस्क के बीच बातचीत, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को लेकर हुई चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CBSE 12th re-evaluation portal closed : कई छात्र आवेदन से वंचित

सीजी भास्कर, 08 जून। CBSE 12वीं की कॉपियों…

Shaurya Chakra to three brave men of Chhattisgarh :राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे छत्तीसगढ़ के तीन वीर

 सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के लिए आज…

Bilaspur Biogas Plant Inspection : गोबर गैस से बदलेगी गांवों की तस्वीर, कलेक्टर ने बायोगैस संयंत्र का किया निरीक्षण

सीजी भास्कर, 08 जून। बिलासपुर जिले में स्वच्छ…

Kangana Ranaut Raipur tour : ‘भारत भाग्य विधाता’ की पहली स्क्रीनिंग में होंगी शामिल

सीजी भास्कर, 08 जून। बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद Kangana…

Demand for open transfer policy intensifies : विधायक उत्तरी जांगड़े ने CM साय को लिखा पत्र

सीजी भास्कर, 08 जून। रायपुर, कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े…

You Might Also Like

RSS Leader Son Murder Case
अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

RSS Leader Son Murder Case : आरएसएस के पदाधिकारी के बेटे की हत्या, आंख फोड़ी और कान काटे

30/08/2025
अन्यदेश-दुनियाराजनीति

उमा भारती की मांग: शाहजहांपुर का नाम बदले सरकार, गुलामी से जुड़े नामों का समर्थन कर रहा विपक्ष

18/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाभिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

Chhattisgarh Assembly Special Session LIVE : दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के साथ कार्यवाही शुरू

30/04/2026
देश-दुनिया

UP: बुलंदशहर में अवैध संबंधों के चलते प्रेमी की हत्या, प्रेमिका समेत चार गिरफ्तार

04/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?