CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “सांप” को पकड़ हॉस्पिटल पहुंचा युवक, बोला – “डॉक्टर साहेब, इसी ने मुझे काटा है….” डॉक्टर ने पकड़ लिया माथा, कहा- “अरे…, हटाओ इसे यहां से मेरे पेशेंट भाग गए”

“सांप” को पकड़ हॉस्पिटल पहुंचा युवक, बोला – “डॉक्टर साहेब, इसी ने मुझे काटा है….” डॉक्टर ने पकड़ लिया माथा, कहा- “अरे…, हटाओ इसे यहां से मेरे पेशेंट भाग गए”

By Newsdesk Admin
01/08/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 1 अगस्त। सफेद बोरे में रखे सांप को निकाल युवक डाक्टर के सामने सांप लहराने लगा, डॉक्टर साहब की भी मानो सिट्टी-पिट्टी गुम हो चुकी थी। डॉक्टर और अस्पताल कर्मी भी जहां हैरान रह गए वहीं कई पेशेंट सारा दर्द और बीमारी भूल हास्पिटल से निकलने लगे। यहां तक की मरीजों के परिजन भी हक्के बक्के रह गए। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था तभी युवक इलाज करने वाले डॉक्टर को सांप दिखाते हुए कहा कि सर यही सांप है, जिसने मुझे काटा है।

आपको बता दें कि यह अजीबो-गरीब घटना बिहार के गोपालगंज अंतर्गत बसडीला गांव की है। जहां इन दिनों बारिश के मौसम में सांप के काटने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। बताया जाता है कि पिछले चार दिनों में सांप के काटने से चार लोगों की मौत भी हो गई है। इस बीच जब एक युवक को सांप ने काटा तो उसने सांप को ही पकड़ लिया और उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया।

घटना की जानकारी मिलने पर डॉक्टर भी हैरान हो गए। बसडीला गांव के इस युवक का नाम अली इमाम बताया जा रहा है जो कि घर में रखे गेहूं को निकाल रहा था तभी सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बाद युवक ने सांप को ही पकड़ लिया और उसे लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों ने जब पूछा तो उसने सफेद बोरे में रखे सांप को निकाला और कहा कि इसी सांप ने काटा है। खैर अच्छी बात यह है कि युवक को एंटी स्नेक वेनम दिया गया और वह अब खतरे से बाहर है।

सदर अस्पताल के डॉक्टर रामुग्रह प्रसाद ने बताया कि बरसात के दिनों में सांप के काटने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। सांप के काटने के बाद किसी को तत्काल स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल ले जाना चाहिए। सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है, किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। मगर इस तरह सांप को पकड़ के अस्पताल ले आना अजीब और खतरनाक घटना है, ऐसा कत्तई न किया जाए।

Heavy Rain Alert in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की आशंका
सायकल सवार को ठोकर मार कार हुई फरार, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
5 फीट लंबा नाग सांप, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू, डिब्बे में भर कर जंगल में छोड़ा…
CM Gaurav Path Scheme : उखड़ने लगी 36 लाख की CC रोड, भ्रष्टाचार की आशंका, Video
Ganja Seizure Chhattisgarh Odisha Border: पुलिस ने ट्रक से 7 लाख का गांजा जब्त किया, ओडिशा से एमपी ले जा रहा था ड्राइवर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?