CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायगढ़ में प्रधान पाठक के सूने मकान में चोरी, 1.17 लाख के सोने-चांदी के जेवर ले उड़े बदमाश

रायगढ़ में प्रधान पाठक के सूने मकान में चोरी, 1.17 लाख के सोने-चांदी के जेवर ले उड़े बदमाश

By Newsdesk Admin
22/07/2026
Share

 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने एक सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक के सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 1.17 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। वारदात उस समय हुई, जब परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अलमारी से जेवर गायब थे। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम बोजिया निवासी बाबूलाल धीरहे (41) पुसल्दा शासकीय प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक हैं। शनिवार दोपहर वह अपने परिवार के साथ सक्ती जिले के टेमर गांव स्थित रिश्तेदार के घर गए थे। सोमवार को वापस लौटने पर उन्होंने घर का मुख्य ताला टूटा हुआ देखा।

घर के भीतर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली मिली। जांच करने पर सोने का हार, कान की बालियां, लॉकेट समेत करीब 1 लाख 17 हजार रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवर गायब पाए गए। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों से जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन चोरों के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलने पर बाबूलाल धीरहे ने छाल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास संभावित सुराग जुटाने के साथ अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

दुर्ग जिले में कुत्ते को लाठी से मार फांसी देने वाले दुकानदार ने मांगी माफी 🛑 कहा – “कुत्ता पागल हो गया था, कईयों को काट लिया इसलिए मार कर उसे दफनाया है”
Teacher Suspension Case: बिलासपुर में बच्चों की पिटाई पर शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई
Wife Killed Husband Chhattisgarh : बलौदाबाजार में सनसनीखेज हत्या, पत्नी ने भाई-भतीजे संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
Arpa River Rejuvenation Project : स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, 251 करोड़ की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी
School Monopolistic Practices Investigation : निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा, दुर्ग DEO ने गठित की 5 सदस्यीय जांच टीम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pension Case
Pension Case : पेंशन मामले की जांच पर सवाल, पीड़िता मुख्यमंत्री से करेगी शिकायत

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : गरियाबंद में दिवंगत…

Maternal Child Health
Maternal Child Health : यूनिसेफ के सहयोग से छत्तीसगढ़ में होगा कुपोषण पर वार

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव…

Jantar Mantar CJP Protest
Jantar Mantar CJP Protest : पटना, जयपुर, भोपाल में भिड़े कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ता, जमकर बवाल

सीजी भास्कर, 22 जुलाई :  शिक्षा व्यवस्था और…

Rahul Gandhi Protest Row
Rahul Gandhi Protest Row : पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ आचरण : साय

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव…

Chhattisgarh Government Review
Chhattisgarh Government Review : मुख्य सचिव विकासशील की बैठक, रिटायरमेंट सूची अपडेट करने के निर्देश

सीजी भास्कर, 22 जुलाई : छत्तीसगढ़ के मुख्य…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?