CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Theft at Raveena Tandon’s mother’s house : 5 साल का भरोसा टूटा! लॉकर से गहने-घड़ियां लेकर फरार हुई केयरटेकर गिरफ्तार

Theft at Raveena Tandon’s mother’s house : 5 साल का भरोसा टूटा! लॉकर से गहने-घड़ियां लेकर फरार हुई केयरटेकर गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
02/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 2 जून। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के परिवार से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। उनकी मां वीना टंडन के घर से करीब 25 लाख रुपये के गहने और महंगी घड़ियां चोरी होने के मामले में जुहू पुलिस ने 47 वर्षीय राशि छाबड़िया को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला लंबे समय से परिवार के संपर्क में थी और वीना टंडन की देखभाल की जिम्मेदारी संभाल रही थी। (Theft at Raveena Tandon’s mother’s house)

Contents
  • लॉकर तोड़कर चोरी का आरोप
  • पहले किया इनकार, फिर कबूला जुर्म : Theft at Raveena Tandon’s mother’s house
  • कुछ सामान बरामद, जांच जारी
  • 84 वर्षीय वीना टंडन के घर हुई घटना : Theft at Raveena Tandon’s mother’s house

भरोसे का फायदा उठाकर की वारदात : Theft at Raveena Tandon’s mother’s house

पुलिस के मुताबिक, राशि छाबड़िया वर्ष 2020 से टंडन परिवार के जुहू स्थित घर में आती-जाती थी। परिवार के साथ उसके अच्छे संबंध थे, जिसके चलते उसे घर के कई हिस्सों में आने-जाने की अनुमति थी। वह वीना टंडन की देखभाल के साथ-साथ कभी-कभी खाना बनाने का काम भी करती थी।

लॉकर तोड़कर चोरी का आरोप

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने घर की तिजोरी तोड़कर सोने और हीरे के गहनों के अलावा दो महंगी घड़ियां चुरा लीं। परिवार को जब गहनों और घड़ियों के गायब होने की जानकारी मिली तो उन्होंने घर में मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की।

पहले किया इनकार, फिर कबूला जुर्म : Theft at Raveena Tandon’s mother’s house

परिवार के सदस्य राजीव टंडन ने जब राशि छाबड़िया से सवाल किए तो उसने चोरी से इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और लॉकर तोड़कर चोरी करने की बात मानी।

कुछ सामान बरामद, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की गई कुछ महंगी घड़ियां बरामद कर ली गई हैं, जबकि बाकी गहनों की तलाश जारी है। जुहू पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी की गई ज्वेलरी कहां खपाई गई।

84 वर्षीय वीना टंडन के घर हुई घटना : Theft at Raveena Tandon’s mother’s house

जानकारी के अनुसार, 84 वर्षीय वीना टंडन के घर में हुई इस चोरी ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। जिस महिला पर देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उसी पर लाखों रुपये की ज्वेलरी चोरी करने का आरोप लगने से हर कोई हैरान है। पुलिस अब मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

दहला देने वाली घटना: पत्नी का सिर काटकर पति ने किया सरेंडर, बेंगलुरु में सनसनी
OMG : बदमाशों को दी सुपारी, ट्रेन में पति को मरवा दी गोली, “मुस्कान” से कम नहीं है लखीसराय की “आरती”
Manpower scam : अनवर ढेबर को झटका, हाईकोर्ट ने जमानत खारिज कर जेल में रहने का दिया आदेश
Lala Amarnath biopic : 25 साल बाद फिर साथ आएंगे आमिर-आशुतोष, डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी
उम्र 30, 32 और 36 महिलाओं की ये तिकड़ी मर्दों को करती Target, डिमांड पूरी न होने पर देतीं रेप की धमकी, गिरफ्तार हुईं तो खुला पुराना चिट्ठा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Janmashtami Celebration : जन्माष्टमी पर भक्ति में डूबा छत्तीसगढ़, मंदिरों में उमड़ी भीड़; रायपुर में लगा एक किमी लंबा जाम

Chhattisgarh Janmashtami Celebration :जन्माष्टमी के आयोजनों के कारण…

CGPSC भर्ती घोटाले की जांच तेज, ED ने 30 लोगों को भेजा नोटिस; 3 करोड़ से ज्यादा की कथित वसूली की पड़ताल

प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती…

वार्ड बॉय की नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी का आरोप, निष्कासित भाजपा नेता और बेटे पर FIR

बलौदाबाजार में वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने के…

‘बिग बॉस 20’ के सेट पर सलमान खान का पारा चढ़ा, कैमरे के सामने आए शख्स को लगाई फटकार

‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर…

भारत-पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला, जीत के साथ सेमीफाइनल से पहले बढ़ेगा टीम इंडिया का आत्मविश्वास

विमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?