CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जम्मू के 5 जिलों से हजारों लोगों को किया गया शिफ्ट, CM उमर अब्दुल्ला ने निवासियों को दी सख्त सलाह

जम्मू के 5 जिलों से हजारों लोगों को किया गया शिफ्ट, CM उमर अब्दुल्ला ने निवासियों को दी सख्त सलाह

By Newsdesk Admin
10/05/2025
Share

10 मई 2025 :

India Pakistan News: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान की नापाक हरकतें लगातार जारी हैं. पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलाबारी की जा रही है. दोनों देशों में तनाव के बीच बॉर्डर से लगे जम्मू क्षेत्र के कम से कम पांच जिलों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है. इस गोलाबारी में 18 लोग मारे गए हैं और लगभग 60 घायल हुए हैं. अब तक हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया जा चुका है.

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी और मंत्री सतीश शर्मा के साथ जम्मू, राजौरी और सांबा जिलों में राहत शिविरों का दौरा किया. उन्होंने वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विस्थापित परिवारों को आश्वस्त किया.

सीमावर्ती राजौरी-पुंछ क्षेत्र से 10 हजार लोग शिफ्ट

मंत्री सतीश शर्मा ने कहा, ‘‘सीमावर्ती राजौरी-पुंछ क्षेत्र से करीब आठ से 10 हजार निवासियों को निकाला गया है. उन्हें वहां भोजन और मेडिकल सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं.” यह गोलाबारी ऐसे समय पर की गई है जब पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाक कर रहा गोलीबारी

पहलगाम में आतंकवादियों की ओर से किए गए हमले में 26 लोग मारे गए थे और मरने वालों में ज्यादातर पर्यटक थे. इसके बाद पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार गोले दागे हैं, जिससे पुंछ, मनकोट, मेंढर, नौशेरा, अखनूर, आर.एस.पुरा, अरनिया, सांबा और कठुआ तथा कई अन्य क्षेत्रों में नुकसान हुआ है.

CM उमर अब्दुल्ला ने अधिकारियों से सतर्क रहने को कहा

CM उमर अब्दुल्ला ने मिश्रीवाला, नागबनी, बिश्नाह और ठंडी खुई में राहत केंद्रों का भी दौरा किया, जहां अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए. पाकिस्तान की आक्रामकता की निंदा करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा, ”भारत अपने लोगों और क्षेत्र की पूरी ताकत से रक्षा करने का अधिकार रखता है.

CM ने सड़कों पर ना निकलने की सलाह दी

इसके साथ ही एक सोशल मीडिया पोस्ट पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने जम्मू और उसके आसपास के सभी लोगों से सड़कों पर न निकलने की अपील की. उन्होंने कहा, ”कृपया सड़कों पर न निकलें, घर पर रहें या पास की किसी ऐसी जगह पर चले जाएं जहां आप अगले कुछ घंटों के लिए आराम से रह सकते हैं.” मुख्यमंत्री ने लोगों को अफवाहों से भी बचने की सलाह दी.

Jammu Kashmir Rajya Sabha Elections : 28 विधायकों का समर्थन लेकर पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मतपेटी से निकले 32 वोट
10 करोड़ रुपये का हर्जाना… शिवराज सिंह चौहान पर किसने दर्ज किया मानहानि का मुकदमा, SC ने दी राहत
फर्जी वोटर विवाद पर चुनाव आयोग का जवाब – कांग्रेस के आरोपों को बताया आधारहीन
Child Marriage Free Campaign : 2028-29 तक छत्तीसगढ़ का बड़ा संकल्प, क्या सचमुच खत्म होगा बाल विवाह!
गुजरात हाईकोर्ट का कड़ा फैसला: टॉयलेट सीट पर बैठकर सुनवाई में शामिल होने वाले शख्स पर लगा ₹1 लाख का जुर्माना!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jashpur Murder Case
Jashpur Murder Case : बॉयफ्रेंड की मां की हत्या कर शव घर में छिपाया, बदबू आने पर दफनाया

Jashpur Murder Case : पुलिस ने तीनों आरोपियों…

Raipur Car Stunt Viral Video
Raipur Car Stunt Viral Video : रील के लिए तेज रफ्तार कार पर स्टंट

Raipur Car Stunt Viral Video :वायरल वीडियो को…

Raipur Husband Wife Dispute : सड़क पर पति-पत्नी का विवाद, तमाशा देखने जुटे लोग

Raipur Husband Wife Dispute  :हंगामे के कारण कुछ…

Bilaspur Woman Suicide
Bilaspur Woman Suicide : 45 वर्षीय महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, जांच जारी

Bilaspur Woman Suicide :अधिकारियों का कहना है कि…

Arms Act
Arms Act : चाकू लहराकर लोगों में फैला रहे थे दहशत, पुलिस ने दो युवकों को दबोचा

रायपुर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?