CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पिता की अर्थी को तीन बेटियों ने दिया कंधा, मुखाग्नि दे नम आंखों से दी विदाई… गांव वालों ने कही ये बात

पिता की अर्थी को तीन बेटियों ने दिया कंधा, मुखाग्नि दे नम आंखों से दी विदाई… गांव वालों ने कही ये बात

By Newsdesk Admin 26/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के धमतरी में वक्त के साथ बेटियां भी हर वो सभी काम कर रही हैं, जो सिर्फ बेटे ही करते थे। वक्त के साथ समाज की सोच भी बदल रही है। बेटियां पिता की अर्थी को कंधा देने के साथ मुखाग्नि दे रही हैं।

ऐसा ही वाक्या धमतरी के सिर्री गांव मे देखने को मिला। परंपराओं से हटकर तीन बेटियों ने अपने पिता को कंधे देकर मुक्तिधाम तक ले कर गए और मुखाग्नि दी।

मृतक का कोई बेटा नहीं था, इसलिए बेटियों ने पिता की अर्थी को कंधा दिया। धमतरी जिले के कुरुद विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले भारत साहू का शुक्रवार निधन हो गया। वह 48 साल के थे। पिछले कुछ दिनों से वो बीमार थे, जिनका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

भारत साहू की तीन बेटियां हैं। डाकेश्वरी, होमिता और भूमिता साहू। जिनमें से बड़ी बेटी की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। वहीं, दो बेटियां अपनी पढ़ाई कर रही है। भारत का कोई बेटे नहीं होने के चलते अंतिम संस्कार के लिए गांव के लोग असमंजस में पढ़ गए थे।

लेकिन तीनों बेटियों ने रूढ़िवादी परम्परा से हटकर अपने पिता के अर्थी को कंधा देने का फैसला किया। फिर तीनों बेटियों ने अपने पिता की अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाया। इसके बाद विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार किया।‌ इस दौरान शमशान घाट में जिसने भी यह दृश्य देखा, उसकी आंखें नम हो गईं।

हर कोई दे रहा बेटियों की मिसाल

गांव के लोगों ने कहा- तीनों बेटियों ने न सिर्फ पिता की अर्थी को कंधा किया, बल्कि उनका अंतिम संस्कार करते हुए चिता को मुखाग्नि भी दी. उन्होंने वो सारे कार्य किए जो एक बेटा करता है। पूरा गांव इन बेटियों की मिसाल दे रहा है।

You Might Also Like

विधायक रिकेश के प्रस्ताव पर 7 करोड़ की स्वीकृति, नेहरू नगर से सुपेला अंडरब्रिज तक बनेगी रेल लाईन के पैरेलल रोड

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद पहली बार कोर्ट में पेश हुए IAS रानू साहू, सौम्या चौरसिया और समीर विश्नोई…

अब दोपहिया वाहन चालकों को भी भरना होगा टोल टैक्स…

बेंगलुरु से गिरफ्तार हुई थी रूमा बेगम: ठाणे कोर्ट ने हत्या के आरोप से किया बरी

241 मौतों के बाद भी जांच अधूरी? ब्लैक बॉक्स अपडेट के बीच कांग्रेस का आरोप- ‘अहमदाबाद हादसे में जानबूझकर देरी!’

TAGGED: Breaking news, Chhattisgarh, Chhattisgarh news, Dhamatari news, india, Madhya Pradesh News, Raipur Breaking
Newsdesk Admin 26/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article घर के बाहर बैठा था परिवार, तभी तेज रफ्तार कार ने 7 को रौंदा, मां-बेटी की मौत
Next Article जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और गोला-बारूद बरामद

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्य

विधायक रिकेश के प्रस्ताव पर 7 करोड़ की स्वीकृति, नेहरू नगर से सुपेला अंडरब्रिज तक बनेगी रेल लाईन के पैरेलल रोड

26/06/2025
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद पहली बार कोर्ट में पेश हुए IAS रानू साहू, सौम्या चौरसिया और समीर विश्नोई…

26/06/2025
देश-दुनिया

अब दोपहिया वाहन चालकों को भी भरना होगा टोल टैक्स…

26/06/2025
अपराधदेश-दुनिया

बेंगलुरु से गिरफ्तार हुई थी रूमा बेगम: ठाणे कोर्ट ने हत्या के आरोप से किया बरी

26/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?