CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Board Exam 2026 :  10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी, दसवीं की परीक्षा 21, बारहवीं की 20 फरवरी से

CG Board Exam 2026 :  10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी, दसवीं की परीक्षा 21, बारहवीं की 20 फरवरी से

By Newsdesk Admin
21/11/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 नवंबर। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी और बारहवीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी।

Contents
  • पहली बार डेढ़ महीने पहले टाइम टेबल जारी
  • देखिए 10th की समय सारिणी : CG Board Exam 2026
  • देखिए 12th का टाइम टेबल : CG Board Exam 2026

बोर्ड सेक्रेटरी पुष्पा साहू ने इसके लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं। माशिमं ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे छात्रों के फॉर्म और प्रैक्टिकल की प्रक्रिया समय पर पूरी करें।

पहली बार डेढ़ महीने पहले टाइम टेबल जारी

माशिमं हर साल दिसंबर के अंत तक बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी करता है। इस समय तक छात्रों के परीक्षा फॉर्म भर दिए जाते थे। इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड में सीबीएसई पैटर्न को फॉलो किया जा रहा है।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने पूरे सिलेबस को दोबारा पढ़ें और पुराने प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें। बोर्ड की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर पूरी व्यवस्था, निगरानी और सुरक्षा रखी जाएगी, ताकि परीक्षाएं बिना किसी समस्या के ठीक तरह से हो सकें।

इस टाइम टेबल की मदद से छात्र अपनी पढ़ाई की प्लानिंग पहले से बना सकेंगे और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

देखिए 10th की समय सारिणी : CG Board Exam 2026

21 फरवरी - हिंदी, 24 फरवरी - अंग्रेजी, 26 फरवरी - सामाजिक विज्ञान, 28 फरवरी - विज्ञान, 6 मार्च - गणित, 9 मार्च - संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड, उड़िया, 11 मार्च - ऑर्गेनाइज्ड रिटेलिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेली कम्युनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेस एंड इंश्योरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, परिधान, मेड-अप और होम फर्निशिंग, कंस्ट्रक्शन, प्लबिंग, पावर, पर्यटन और अतिथि सत्कार, 13 मार्च - केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत, केवल मूक और बधिर छात्रों के लिए ड्रांइग एंड पेंटिंग की परीक्षा होगी।

देखिए 12th का टाइम टेबल : CG Board Exam 2026

20 फरवरी - भूगोल (102), भौतिक शास्त्र (201), 23 फरवरी - राजनीति विज्ञान (103), रसायन शास्त्र (202), लेखा शास्त्र (301), फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र (420), वस्तु चित्रण एवं आलेखन (520). शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा (फिजियोलॉजी एंड फर्स्ट एड) (620), 25 फरवरी - संस्कृत, 27 फरवरी - जीव विज्ञान (203/803) अर्थशास्त्र (303) पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी मतस्य एवं कुक्कुट पालन (430), भारतीय कला का इतिहास (530), विज्ञान के तत्व (631), 2 मार्च - गणित (204/804), कम्प्यूटर एप्लीकेशन (कला एवं वाणिज्य) (151), भारतीय संगीत (161), चित्रकला (162), नृत्य कला (163), स्टेनो टायपिंग (164) कृषि (कला) (165), गृह विज्ञान (कला) (168), वाणिज्यिक गणित (169/869), औद्योगिक संगठन के मूल तत्व (332), 7 मार्च - समाजशास्त्र (104), 10 मार्च - अंग्रेजी (020/820), 12 मार्च - इतिहास (101), व्यवसाय अध्ययन (302), कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित (410), ड्राईंग एंड पेंटिंग (510), आहार एवं पोषण (फूड एंड न्यूट्रीशन) (610), 14 मार्च - हिंदी, 16 मार्च - रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट (951), इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (952). ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन (953), हेल्थ केयर (954), एग्रीकल्चर (955), मीडिया एंड एंटरटेनमेंट (956), टेलीकम्युनिकेशन (957), बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेस एंड इंश्योरेंस (BFSI) (958), ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर (960), 17 मार्च - मराठी (031/831), उर्दू (032/832), पंजाबी (033/833), सिंधी (034/834), बंगाली (035/835), गुजराती (036/836), तेलगू (037/837), तमिल (038/838), मलयालम (039/839). कन्नड़ (041/841), उड़िया (042/842), 18 मार्च - मनोविज्ञान (105) का पेपर होगा।
Chhattisgarh Cabinet Decision : साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, नौकरी की उम्र सीमा 45 साल, युवाओं को भी 500 करोड़ समेत लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
महादेव सट्टा ऐप, दो खाते से 1.65 करोड़ का ट्रांजेक्शन, भिलाई में 4 आरोपियों पर FIR, इनमें 2 कथित पत्रकार, इनके पास महंगी गाड़ियां और कई प्लॉट्स
Bilaspur Train Derailment : रेलवे ट्रैक पर छोड़ा JCB बकेट, मालगाड़ी डिरेल, 10 गिरफ्तार
Gujarat Titans : IPL में इस बार चमक रहा गुजरात, प्वाइंट्स टेबल में टॉपर…ऑरेन्ज कैप-पर्पल कैप सभी जगहों पर कब्जा
कलेक्टर बंगले के कंपाउंड से खोद कर निकाला गया महिला का कंकाल, 4 महीने से गायब थी व्यवसायी की पत्नी, जिम ट्रेनर के राज से पैरों तले खिसकी जमीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-A…

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?