CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दहेज प्रताड़ना से तंग आकर टीचर संजू ने बेटी संग लगाई आग, सुसाइड नोट में लिखी दर्दनाक दास्तां

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर टीचर संजू ने बेटी संग लगाई आग, सुसाइड नोट में लिखी दर्दनाक दास्तां

By Newsdesk Admin
26/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 अगस्त। एक शिक्षिका ने अपनी मासूम बेटी के साथ खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना में दोनों की मौत हो गई।

Contents
  • स्कूल से लौटकर लगाई आग
  • बेटी की मौके पर मौत, मां ने अस्पताल में तोड़ा दम
  • सुसाइड नोट से खुला राज
  • मायकेवालों ने दर्ज कराया केस
  • समाज में उठे सवाल

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें संजू बिश्नोई ने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की मर्डर केस के बाद अब राजस्थान के जोधपुर से भी दहेज प्रताड़ना का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।

स्कूल से लौटकर लगाई आग

जानकारी के मुताबिक, जोधपुर के डांगियावास थाना क्षेत्र के सरनाडा गांव में रहने वाली शिक्षिका संजू बिश्नोई (उम्र 30 साल) शुक्रवार दोपहर स्कूल से घर लौटी।

घर पहुंचते ही उसने अपनी 5 साल की बेटी यशस्वी को साथ लिया और कमरे में कुर्सी पर बैठकर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। कुछ ही पलों में मां-बेटी लपटों में घिर गईं। घटना के समय पति और ससुराल वाले घर पर मौजूद नहीं थे।

बेटी की मौके पर मौत, मां ने अस्पताल में तोड़ा दम

आग की लपटों में घिरी छोटी बच्ची यशस्वी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से झुलसी संजू को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मां-बेटी के शवों का पोस्टमार्टम कराकर पीहर पक्ष को सौंप दिया गया। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।

सुसाइड नोट से खुला राज

पुलिस को घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट मामले की असल वजह बयां करता है। संजू ने पत्र में साफ लिखा कि पति दिलीप बिश्नोई, सास, ससुर और ननद लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

इतना ही नहीं, एक व्यक्ति गणपत सिंह का नाम भी सामने आया है, जिस पर महिला ने शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस अब उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

मायकेवालों ने दर्ज कराया केस

संजू के मायकेवालों ने पति दिलीप बिश्नोई समेत ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है। एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। 

पुलिस ने पति और परिवारजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

समाज में उठे सवाल

इस दर्दनाक घटना ने इलाके में दहशत और गम का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि दहेज जैसी कुप्रथा आज भी निर्दोष जिंदगियां लील रही है। मां-बेटी की मौत से परिवार समेत पूरा गांव सदमे में है।
Chirmiri Garba Celebration with Team India Victory: मंत्री और महापौर ने मंच पर थिरकते हुए मनाया जश्न…
CG शराब घोटाले में चैतन्य बघेल की भूमिका का ED ने किया खुलासा, कल स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी ईडी
बस्तर में इतिहास रचाया: पहली बार SZCM कैडर के बड़े नक्सली ने किया आत्मसमर्पण…
Vinod Tiwari Arrest Case: पीएम मोदी पर पोस्ट के बाद कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से सियासत गरम
सोलर पैनल लगाने पर मिलेगी 1.08 लाख रुपये की सब्सिडी, हर महीने बिजली बिल में होगी भारी बचत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Murder Case
Balodabazar Murder Case : पत्नी की हत्या कर भागने की फिराक में था पति, कुछ घंटों में रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

ग्राम टोनाटार में पत्नी की हत्या के मामले…

CHO Online Reporting Boycott : प्रोत्साहन राशि की जांच पर CHO संघ नाराज, 15 से ऑनलाइन रिपोर्टिंग का अनिश्चितकालीन बहिष्कार
CHO Online Reporting Boycott : प्रोत्साहन राशि की जांच पर CHO संघ नाराज, 15 से ऑनलाइन रिपोर्टिंग का अनिश्चितकालीन बहिष्कार

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने प्रोत्साहन राशि की…

Palari Illegal Liquor
Palari Illegal Liquor : दृष्टि हेल्पलाइन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में अवैध…

Rahul Gandhi Student Protest : राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दिल्ली पुलिस पर मारपीट के आरोप
Rahul Gandhi Student Protest : राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दिल्ली पुलिस पर मारपीट के आरोप

दिल्ली में SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश…

Balodabazar Ganja Case
Balodabazar Ganja Case : किराना दुकान की आड़ में बेच रहा था गांजा, दुकानदार समेत सप्लायर गिरफ्तार

बलौदाबाजार जिले के ग्राम गाड़ाकुसमी में किराना दुकान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?