CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » है.Trade War: छिड़ गया ट्रेड वॉर… अब चीन ने अमेरिका पर लगाया टैरिफ, 25 US कंपनियां भी बैन!

है.Trade War: छिड़ गया ट्रेड वॉर… अब चीन ने अमेरिका पर लगाया टैरिफ, 25 US कंपनियां भी बैन!

By Newsdesk Admin
04/03/2025
Share

सीजी भास्कर 4 मार्च अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) के टैरिफ प्‍लान ने दुनिया में ट्रेड वॉर जैसी स्थिति पैदा कर दी है. अमेरिका की ओर से चीन पर एक बार फिर टैरिफ लगाने के बाद अब चीन ने भी टैरिफ (China Tariff on US) लगाने का ऐलान कर दिया है. वहीं मैक्सिको और कनाडा ने भी बदले में टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. चीन अमेरिकी इम्‍पोर्ट पर 10 से 15 फीसदी अतिरिक्‍त टैरिफ लगाने जा रहा है.

वहीं कनाडा ने भी अमेरिकी वस्‍तुओं पर 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया है. अमेरिकी वस्‍तुओं पर टैरिफ का ऐलान तब हुआ है, जब अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान मैक्सिको और कनाडा पर लगाया. कनाडाई एनर्जी प्रोडक्‍ट्स पर 10 फीसदी का एक्‍स्‍ट्रा टैरिफ लगाया गया है. वहीं चीन पर अमेरिका ने टैरिफ को दोगुना करते हुए 20 फीसदी कर दिया है.25 कंपनियों पर लगाया बैनचीनी वित्त मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, एक्‍स्‍ट्रा टैरिफ 10 मार्च से लागू होंगे.

चीन ने 25 अमेरिकी कंपनियों पर निर्यात और निवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. चीन 10 मार्च से अमेरिकी चिकन, गेहूं, मक्‍का और कपास पर 15 प्रतिशत का एक्‍स्‍ट्रा टैरिफ लगाएगा और अमेरिकी सोयराबीन, ज्‍वार, सूअर, बीफ, सी प्रोडक्‍ट्स, फल, सब्जियों और डेयरी प्रोडक्‍ट के आयात पर 10 फीसदी टैरिफ लगाएगा.ट्रंप ने चीन पर लगाया था टैरिफचीन के टैरिफ लगाने से पहले ट्रंप ने चीन पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत शुल्क लगाने की धमकी दी थी, जिसे 4 मार्च को लागू किया गया.

इससे कुल चीन पर लगाया गया टैरिफ दोगुना होकर 20 प्रतिशत हो गया है.दरअसल, अमेरिका ने अपने देश में ड्रग को कंट्रोल करने के लिए चीन की टैरिफ को दोगुना किया है. अमेरिका का कहना है कि चीन फेंटेनाइल प्रोडक्‍ट्स में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्‍स की आपूर्ति करता है, जबकि चीन ने इन आरोपों का खंडन किया है.चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने एक अलग बयान में कहा, ‘अमेरिका के एकतरफा टैरिफ उपाय विश्व व्यापार संगठन के नियमों का गंभीर उल्लंघन करते हैं और चीन और अमेरिका के बीच आर्थिक और व्यापार सहयोग के आधार को कमजोर करते हैं. चीन अपने वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करेगा

.’टैरिफ से सहमा भारतीय बाजारडोनाल्‍ड ट्रंप टैरिफ से पहले ही भारतीय और ग्‍लोबल शेयर बाजार सहमा नजर आ रहा था. अब चीन कनाडा और मैक्सिको द्वारा टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद दुनिया भर के शेयर बाजार में और गिरावट हो सकती है. भारतीय शेयर बाजार आज भी गिरावट पर कारोबार कर रहा है. सेंसेक्‍स करीब 200 अंक टूट चुका है, जबकि निफ्टी 60 अंक के करीब टूटा है. आगे यह बाजार और कितना गिरेगा, इसका अंदाजा लगा पाना अभी संभव नहीं

कमरे में था कपल, तभी आ गए घरवाले, बॉयफ्रेंड को संदूक में किया बंद, फिर जो हुआ…
Big Break : पुणे में हेलीकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत
रेशने आवास जलभराव प्रभावितों को अब मिलेगा 6500 का चेक, MLA रिकेश ने कहा – रक्षाबंधन की मिठाई….., देखिए सूची
Nitin Nabin Resignation : चुपचाप भेजा गया इस्तीफा, अचानक खत्म हुआ सस्पेंस, नितिन नवीन ने छोड़ी विधायकी, अब आगे क्या?
Modi-Meloni’s ‘Melodi’ : मोमेंट का बाजार पर असर, Parle Industries के शेयरों में जबरदस्त उछाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Leopard Spotted  : खनन क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, वन्यजीव सुरक्षा बनी चुनौती
Leopard Spotted  : खनन क्षेत्र में दिखा तेंदुआ, वन्यजीव सुरक्षा बनी चुनौती

कांकेर जिले में खनन गतिविधियों के बीच तेंदुए…

Jewellery Shop Theft  : ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, लाखों के गहने पार

राजधानी रायपुर में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी…

PM E-Bus Scheme 2026  :  दुर्ग-भिलाई को मिलेंगी 50 ई-बसें, संचालन की तैयारी तेज
PM E-Bus Scheme 2026  :  दुर्ग-भिलाई को मिलेंगी 50 ई-बसें, संचालन की तैयारी तेज

दुर्ग-भिलाई के लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन को…

Newborn Found : पुल के नीचे लावारिस मिला नवजात, हालत देख मची सनसनी

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : पुल के नीचे…

Illegal Mineral Transport : अवैध खनिज परिवहन पर शिकंजा, चार ट्रैक्टर जब्त

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : छत्तीसगढ़ में अवैध…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?