CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ट्रंप ने कनाडा के पीएम से की बातचीत, कहा- जल्द मिलेंगे अमेरिका-कनाडा संबंधों पर बड़े फैसले

ट्रंप ने कनाडा के पीएम से की बातचीत, कहा- जल्द मिलेंगे अमेरिका-कनाडा संबंधों पर बड़े फैसले

By Newsdesk Admin
29/03/2025
Share

अमेरिका , 29 मार्च 2025 :

US-Canada Ties: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (28 मार्च) को कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ उनकी फोन पर बातचीत हुई है और यह बेहद सार्थक रही है. ट्रंप ने यह भी कहा कि वह और मार्क कॉर्नी कई मुद्दों पर सहमत हैं.

ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कनाडा के नए पीएम के साथ हुई फोन कॉल का जिक्र किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर भी इस बातचीत को साझा किया. ट्रंप ने कहा, ‘आज सुबह 10 बजे मार्क ने मुझे फोन किया. हमारे बीच बेहद अच्छी बातचीत हुई. हम कई मुद्दों पर सहमत हैं. कनाडा में आगामी चुनाव के ठीक बाद हम मिलेंगे और राजनीति से लेकर व्यापार और अन्य सभी मुद्दों पर आपसी सहयोग से काम करने को लेकर बातचीत करेंगे. यह अमेरिका और कनाडा दोनों के लिए लाभदायक साबित होगा.’

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और कनाडा के बीच रिश्तों में खटास घुली हुई है. दोनों देशों के बीच संबंध संभवतः अब तक के सबसे बुरे दौर में हैं. इसकी शुरुआत ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद से हुई.

ट्रंप के बयान और टैरिफ नीति

ट्रंप कई बार सार्वजनिक मंचों से कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बता चुके हैं. वह कनाडा को अमेरिका में विलय करना चाहते हैं. इस क्रम में उन्होंने कनाडा को कई बार धमकी भी दी. इसके अलावा ट्रंप ने व्यापार घाटे का हवाला देते हुए कनाडा से अमेरिका में आयात होने वाले उत्पादों पर 25% टैरिफ का भी ऐलान किया.

ट्रंप के इन बयानों और टैरिफ नीतियों के चलते कनाडा में उनके खिलाफ बेहद ज्यादा गुस्सा है. कनाडा भी अमेरिका पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला ले चुका है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भी ट्रंप के बयानों को आड़े हाथों ले चुके हैं और यह साफ कर चुके हैं कि किसी भी सूरत में कनाडा का विलय अमेरिका में नहीं होगा.

Mungeli Collector Kundan Kumar : मुंगेली कलेक्टर की ‘ऑन-द-स्पॉट’ कार्रवाई, गौरव पथ और प्रवेश द्वार निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदारों को नोटिस; गुणवत्ता से समझौता नहीं
Station Rename : Ahmednagar Railway Station का नाम बदला, अब इस नए नाम से जाना जाएगा स्टेशन
JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी
Google Doodle New Year 2026 : जश्न, रंग और यादें—पार्टी थीम में गूगल ने किया नए साल का स्वागत
Bangladesh Interim Government Resignation: चुनाव से पहले दो सलाहकारों ने अचानक पद छोड़ा, राजनीतिक हलचल तेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Violent Clash : दो पक्षों में हिंसक झड़प, पथराव और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप; टीआई घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिलासपुर में सोशल मीडिया पर कथित हिंदू विरोधी…

Nepal Flash Flood
Nepal Flash Flood : नेपाल में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही, ऐसे आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड; जानें क्या है ग्लेशियर कॉलैप्स

Nepal Flash Flood : नेपाल पर्यटन बोर्ड ने…

Nepal Flood Chhattisgarh : नेपाल की तबाही में छत्तीसगढ़ के 11 नागरिकों पर नजर, नौ मिले; दो अब भी लापता
Nepal Flood Chhattisgarh : नेपाल की तबाही में छत्तीसगढ़ के 11 नागरिकों पर नजर, नौ मिले; दो अब भी लापता

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से बने गंभीर…

Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी
Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी

बारिश के बाद रायपुर-ओडिशा मार्ग (Raipur Odisha Road)…

Dengue in Children
Dengue in Children : बच्चों का डेंगू बुखार उतरते ही न हों बेफिक्र, अगले 24 से 48 घंटे हो सकते हैं क्रिटिकल

डेंगू में बच्चों का बुखार उतरने पर माता-पिता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?