CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tumor Surgery : रायगढ़ मेडिकल में डेढ़ दशक से गले की बढ़ती गांठ से परेशान महिला का सफल ऑपरेशन

Tumor Surgery : रायगढ़ मेडिकल में डेढ़ दशक से गले की बढ़ती गांठ से परेशान महिला का सफल ऑपरेशन

By Newsdesk Admin
15/11/2025
Share
Tumor Surgery
Tumor Surgery

सीजी भास्कर, 14 नवंबर । स्व. श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ लगातार अपनी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रयास करते हुए मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर रही है। इस कड़ी में कान, नाक, गला विभाग (Tumor Surgery) द्वारा अधिष्ठाता डॉ. विनीत जैन एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार मिंज के मार्गदर्शन में डेढ़ दशक से गले की बढ़ती गांठ से परेशान महिला का सफल ऑपरेशन किया गया।

महिला पिछले 15 साल से गले की बढ़ती गांठ से परेशान थी। कई जगह इलाज कराया लेकिन कोई राहत नहीं मिली। कई बार उसे ऑपरेशन की सलाह दी गई, लेकिन डर के कारण उसने इलाज नहीं कराया और इस दौरान बीमारी बढ़ती गई और गले का ट्यूमर विशाल आकार ले चुका था (Tumor Surgery)। महिला ऐसी जटिल स्थिति में पहुँच गई कि ट्यूमर उसकी सांस लेने की नली और खाद्य नली को दबाने लगा था।

कई डॉक्टरों ने ऑपरेशन में आवाज परिवर्तन होने और खाद्य नली को चोट लगने का खतरा बताया, जिससे वह ऑपरेशन कराने से डरती रही। कई जगह के इलाज से निराश होकर अंततः वह मेडिकल कॉलेज रायगढ़ पहुँची ।

ईएनटी विभाग की विशेषज्ञ डॉ. नीलम नायक ने प्राथमिक जांच की और इलाज का तरीका बताया। विशेषज्ञ टीम ने उसकी सभी शंकाएँ दूर कीं और फिर महिला ऑपरेशन के लिए तैयार हुई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने आवाज और खाद्य नली को सुरक्षित रखते हुए ट्यूमर को बाहर निकालने में सफलता पाई। महिला के गले का ट्यूमर 12 सेंटीमीटर आकार का था।

ऑपरेशन के बाद कुछ दिनों तक रोगी को आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया, जहाँ निश्चेतना विभाग, डाइटीशियन और नर्सेज़ का सतत सहयोग रहा। अंततः रोगी पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दी गई।

इस बीमारी में गॉयटर (गलगंड) यानी थायरॉयड ग्रंथि का बढ़ना शामिल है। यह गर्दन में सूजन के रूप में दिखता है। आयोडीन की कमी इसका प्रमुख कारण है। लक्षणों में गर्दन में सूजन, निगलने में कठिनाई और सांस लेने में परेशानी शामिल है। उपचार आयोडीन की कमी दूर करने, थायरॉयड हार्मोन थेरेपी या आवश्यकता पड़ने पर सर्जरी द्वारा किया जाता है।

Good News : छतीसगढ़ में श्रमिकों के लिए सरकार की नई पहल, कैंसर और किडनी के गंभीर रोगों का इलाज होगा आसान, मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा
छत्तीसगढ़ में CM और हेल्थ Minister की अनूठी पहल 🟠 स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने दी हड़ताल तत्काल वापस लेने दी सहमति
Black Coffee Benefits : रोज एक कप ब्लैक कॉफी से मिल सकते हैं कई हेल्थ बेनिफिट्स, वेट लॉस से लेकर दिल की सेहत तक असरदार
नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव में खुलेगा अस्पताल:छत्तीसगढ़ सरकार फ्री हेल्थ-स्कीम पर 1500 करोड़ खर्च करेगी; 18 नर्सिंग-फिजियोथैरेपी कॉलेज बनेंगे
Doctor Practice Rule : छत्तीसगढ़ में बाहरी डॉक्टरों की प्रैक्टिस पर विवाद, स्वास्थ्य मंत्री बोले- सिर्फ बयानबाजी नहीं, प्रदेश की चिंता भी करें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

राम मंदिर व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, अनिल मिश्रा के दो करीबी हटाए गए; परिसर में प्रवेश पर रोक

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी…

Sawan Utsav Chhattisgarh
Sawan Utsav Chhattisgarh : उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, फूलो देवी नेताम संग झूमीं महिलाएं

Sawan Utsav Chhattisgarh :आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को…

Durg Acid Attack
Durg Acid Attack : शिवालय जा रही महिला पर एसिड अटैक, बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने किया हमला

Durg Acid Attack :पुलिस घटना के पीछे के…

Vande Mataram Controversy
Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा

Vande Mataram Controversy  : वंदे मातरम् को लेकर…

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : । कृषि विभाग की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?