CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kanpur Metro का काम कर रही Turkiye की कंपनी भागी…! ठेकेदारों का 80 करोड़ रुपये बकाया

Kanpur Metro का काम कर रही Turkiye की कंपनी भागी…! ठेकेदारों का 80 करोड़ रुपये बकाया

By Newsdesk Admin
27/05/2025
Share

सीजी भास्कर 27 मई। कानपुर में मेट्रो का काम कर रही तुर्किए (Turkiye) की एक कंपनी ठेकेदारों का 80 करोड़ रुपये लेकर भाग गई। कंपनी के स्थानीय ऑफिस में ताला लगा हुआ मिला है। मौके पर मौजूद गार्डों ने कहा कि हमारी सैलरी दिए बिना ही कंपनी चली गई।

ठेकेदारों का आरोप है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद कंपनी के अधिकारियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। बार-बार पूछने पर और फोन करने पर अब शहर छोड़ कर भाग गए। पीड़ितों ने कंपनी के अधिकारियों को फोन लगाया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला।

इस बीच एक ठेकेदार ने कंपनी का लेटर दिखाते हुए कहा कि कैसे अधिकारियों ने उन्हें बोला था कि 30 से 40 परसेंट का डिस्काउंट दो तो ही पेमेंट करेंगे, मगर अब सब गायब हैं। ठेकेदारों का आरोप है कि यूपीएमआरसी से भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। फिलहाल, जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया है।

ठेकेदारों का कहना है कि पहले तो बातचीत हो जाती थी, लेकिन जब से तुर्किए के बहिष्कार का कैंपेन चला है, तब से कंपनी को पता नहीं क्या लगा कि वह यहां से अपना ऑफिस छोड़कर चली गई। जबकि, पेमेंट अभी बाकी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कानपुर शहर में मेट्रो स्टेशनों के निर्माण तुर्किए की कंपनी कर रही थी और कंपनी ने 40 से अधिक भारतीय ठेकेदारों का करोड़ों रुपये भुगतान रोक लिया। सवाल उठे तो तो कंपनी के कर्मचारी ऑफिस में तालाबंदी करके गायब हो गए।

अब इसको लेकर ठेकेदारों ने जिलाधिकारी कार्यालय में एसीएम को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मालूम हो कि कानपुर में मेट्रो रेल सेवा का विस्तार करने के लिए तीन फेज में काम चल रहा है। इसमें चुन्नीगंज, बड़ा चौराहा, नवीन मार्केट और नयागंज चार मेट्रो स्टेशन हाल ही में बनकर तैयार हुए हैं।

2021 में मेट्रो ने इन चारों स्टेशनों के निर्माण की जिम्मेदारी तुर्किए की कंपनी गुलरकर्म व उसकी सहयोगी कंपनी सेम इंडिया को सौंपी थी.उधर, गुलरकर्म कंपनी के बिलिंग मैनेजर हतीश ऐरी ने ‘मीडिया’ को बताया कि यूपीएमआरसी ने हमारा बकाया नहीं चुकाया है।

35 करोड़ से अधिक के भुगतान को लेकर यूपीएमआरसी के साथ विवाद चल रहा है। अगर यूपीएमआरसी हमारा बकाया चुका दे तो हम सब कॉन्ट्रैक्टर का भुगतान निपटा देंगे। हालांकि, यूपीएमआरसी का कहना है कि भुगतान का कोई विवाद नहीं है और गुलरकर्म कंपनी की सारी चीजें निपटा दी गई हैं।
दुर्ग जिले में गुलाब जामुन के लिए मर्डर कर दो नाबालिग पहुंचे थाना, खुद को किया पुलिस के हवाले, कल रात पार्टी में हुआ था विवाद
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव
Sarpanch Sexual Assault Case Bilaspur: सत्ता के दुरुपयोग का आरोप, पीड़िता ने जहर खाकर तोड़ी चुप्पी
PM Modi Phone : पीएम मोदी का ‘गुप्त’ हथियार: RAX फोन, जिसे हैक करना नामुमकिन और ट्रैक करना असंभव
Re NEET UG 2026 Result : छत्तीसगढ़ के शिपराक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Central Jail Woman Death
Central Jail Woman Death : अंबिकापुर सेंट्रल जेल की महिला कैदी की इलाज के दौरान मौत, हत्या के आरोप में थी बंद

Central Jail Woman Death: महिला की मौत की…

BJP Councillors Resignation
BJP Councillors Resignation : नगर पंचायत में पार्षदों के इस्तीफे पर बोले मंत्री जायसवाल, बताया सामान्य प्रक्रिया

BJP Councillors Resignation : कांग्रेस के सरगुजा की…

US Military Aircraft Losses Iran War
US Military Aircraft Losses Iran War : ईरान युद्ध में अमेरिकी ताकत को झटका, रिपोर्ट में दर्जनों विमान और सैन्य ठिकानों को नुकसान

US Military Aircraft Losses Iran War :अब आधुनिक…

Bigg Boss 20 Fairness Controversy
Bigg Boss 20 Fairness Controversy : Bigg Boss 20 पर अम्रपाली दुबे का सवाल, बोलीं- टीवी स्टार्स को ही क्यों मिल रही प्रायोरिटी?

Bigg Boss 20 Fairness Controversy :आसिफ खान ने…

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?