CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अंधविश्वास में दो दोस्तों और चौकीदार की हत्या, फिर काट दिया P पार्ट…IITian साइको किलर अरेस्ट

अंधविश्वास में दो दोस्तों और चौकीदार की हत्या, फिर काट दिया P पार्ट…IITian साइको किलर अरेस्ट

By Newsdesk Admin 26/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 अप्रैल। तीन लोगों की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने दीपक नायर को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के भीलवाड़ा की घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। दीपक ने एक ही दिन में अपने दो दोस्तों व मंदिर के चौकीदार की बेरहमी से हत्या करके मौत के घाट उतारा था।

Contents
70 से 80 हजार मंथली सैलरी उठाता था आरोपीआधा दर्जन आपराधिक मामले हैं दर्ज

आपको बता दें कि साइको किलर दीपक नायर पेशे से इंजीनियर है। पुलिस जांच और आरोपी से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि अंधविश्वास में दीपक ने दोस्तों और चौकीदार को मौत के घाट उतारा था।

दीपक को शक था कि संदीप और मोनू ने उस पर काला जादू किया है। साथ ही उसने अय्यपा मंदिर के पुजारी पर टोना-टोटका करने का आरोप लगाया था।

जानकारी के मुताबिक अय्यपा मंदिर के चौकीदार मलाण निवासी लालसिंह रावणा राजपूत की मंदिर में घुसकर बेरहमी से हत्या करने के बाद प्राइवेट पार्ट काट देने के मामले में दीपक नायर को गिरफ्तार किया गया था।

जब पुलिस उसे उसके घर लेकर गई तो वहां से उसके दो दोस्तों का भी शव बरामद हुआ। प्रताप नगर थाने के पीछे न्यू बापूनगर में रहने वाले दीपक से कत्ल को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। अब तक की जांच और पूछताछ में सामने आया कि दीपक केरल का निवासी है और उसका जन्म भीलवाड़ा में ही हुआ था।

उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। आरोपी दीपक ने आईआईटी की थी। वर्तमान में वो देश की नामी मोबाइल कंपनी में पेशे से इंजीनियर है।

70 से 80 हजार मंथली सैलरी उठाता था आरोपी

कंपनी ने उसको चित्तौडग़ढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी रखी है। उसका मासिक वेतन भी 70 से 80 हजार रुपए के आसपास है। माता-पिता के निधन के बाद दीपक अकेले ही न्यू बापूनगर स्थित मकान में रहता था।

आरोपी से जब चौकीदार के कत्ल के बारे में पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को बताया कि उसे नहीं पता कि वो कैसे अय्यपा मंदिर पहुंच गया। पुलिस ने दीपक से जब दोनों दोस्तों को मारने का कारण पूछा तो आरोपी ने कहा कि इन लोगों ने उसके घर पर जादू-टोना कर दिया था। इसलिए दोनों को मार दिया।

आरोपी ने कबूल किया कि कत्ल से पहले उसने दोनों ही दोस्तों के साथ मिलकर शराब पी थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस का मानना है कि आरोपित पुलिस को इस तरह की बातें बताकर गुमराह करने का भी प्रयास कर सकता है।

पुलिस को दीपक के घर में मिले दो शवों के पास टूटी हुई लकड़ी मिली है, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने डंडों से दोनों के सिर पर वार किए थे। जिससे ज्यादा खून बहने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने इस दौरान धारदार हथियार से इनके प्राइवेट पार्ट भी काट दिए।

पुलिस सूत्रों की माने तो शवों के आस-पास जले हुए कपड़े भी मिले हैं। शरीर पर कुछ जलने के निशान भी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दीपक नायर ने हत्या के बाद दोनों के शवों को मकान में ही जलाने की भी कोशिश की, लेकिन शव नहीं जल पाए।

डीएसपी सिटी मनीष बडगुर्जर ने बताया कि साइको किलर दीपक नायर केरल का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले से छह से सात केस पुलिस थानों में दर्ज हैं। हालांकि पुलिस के सामने अब कई सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों की माने तो दीपक किसी और को तो नहीं मारा है? इसकी जांच के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है, जो उसके नजदीकी लोगों के साथ ही जहां-जहां और जिन लोगों के बीच उसकी जान-पहचान थी, उनसे जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

आधा दर्जन आपराधिक मामले हैं दर्ज

दीपक नायर पर भीलवाड़ा और केरल में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं. 2015 में उसने प्रताप नगर थाने में पुलिसकर्मियों से मारपीट की थी। जहां 10 पुलिसकर्मियों ने मिलकर उसे काबू में किया था।

2020 में एक कार शोरूम से ट्रायल के बहाने कार लेकर वो फरार हो गया था। दीपक नायर पेशे से इंजीनियर है और इंजीनियर से एक साइको किलर बनने की चौंकाने वाली कहानी ने सभी को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।

23 अप्रैल की रात दीपक ने सुभाष नगर स्थित अय्यप्पा मंदिर में तैनात गार्ड लाल सिंह रावण की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। शव के गले पर उसका कटा हुआ प्राइवेट पार्ट रख दिया था। इसके कुछ ही घंटे बाद दीपक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 24 अप्रैल को जब पुलिस उसके घर की तो वहां उसके दो दोस्तों के शव पड़े हुए मिले। उनकी हत्या भी ठीक उसी तरह से की गई थी।

You Might Also Like

Illegal Knife Sale Raipur : रायपुर में ‘खूनी खेल’ पर पुलिस का कड़ा प्रहार, स्टेशन रोड के जनरल स्टोर में बिक रहे थे घातक चाकू

Chhattisgarh DA Approval 2026 : MP सरकार ने बढ़ाया 3% महंगाई भत्ता, छत्तीसगढ़ के रिटायर कर्मचारियों को भी मिली बड़ी सौगात

Ambikapur Rape and Murder Case 2026 : गांधी चौक पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Mungeli Urea Black Marketing News : महंगे दाम पर यूरिया बेचने वालों की खैर नहीं, कलेक्टर के निर्देश पर दुकानों में दबिश, एसडीएम ने खुद संभाली कमान

PM Modi Easter Wishes 2026 : पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, यीशु मसीह की शिक्षाओं से ‘दया और सामाजिक एकता’ का आह्वान

Newsdesk Admin 26/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

अंबिकापुर: Ambikapur Bilaspur National Highway Accident : सरगुजा…

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

सीजी भास्कर 5 अप्रैल कांकेर (पखांजूर): Kanker Pakhajur…

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

सीजी भास्कर 5 अप्रैल बिलासपुर: Chhattisgarh High Court…

Vaibhav Suryavanshi Test Debut Plan : वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के लिए मास्टर प्लान तैयार, टेस्ट क्रिकेट में ‘Gen Z’ की होगी एंट्री

सीजी भास्कर 5 अप्रैल नई दिल्ली: Vaibhav Suryavanshi…

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमीन…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Illegal Knife Sale Raipur : रायपुर में ‘खूनी खेल’ पर पुलिस का कड़ा प्रहार, स्टेशन रोड के जनरल स्टोर में बिक रहे थे घातक चाकू

05/04/2026
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Chhattisgarh DA Approval 2026 : MP सरकार ने बढ़ाया 3% महंगाई भत्ता, छत्तीसगढ़ के रिटायर कर्मचारियों को भी मिली बड़ी सौगात

05/04/2026
छत्तीसगढ़राज्य

Ambikapur Rape and Murder Case 2026 : गांधी चौक पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

05/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Mungeli Urea Black Marketing News : महंगे दाम पर यूरिया बेचने वालों की खैर नहीं, कलेक्टर के निर्देश पर दुकानों में दबिश, एसडीएम ने खुद संभाली कमान

05/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?