CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उद्धव-राज की मुंबई में आज ‘विक्ट्री’ रैली, आखिरी बार कब एकसाथ दिखे थे ठाकरे बंधु?

उद्धव-राज की मुंबई में आज ‘विक्ट्री’ रैली, आखिरी बार कब एकसाथ दिखे थे ठाकरे बंधु?

By Newsdesk Admin
05/07/2025
Share

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पूरे 20 साल बाद एक बार फिर एक ही मंच पर साथ नजर आएंगे. दोनों विजय रैली में शामिल होंगे. सत्ता के चलते दोनों भाइयों ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए थे. इसी के बाद आज वो दिन एक बार फिर आया है जब आज वर्ली में विक्ट्री रैली में साथ नजर आएंगे. दोनों भाइयों की केमिस्ट्री एक बार फिर दिखेगी, वहीं यह उम्मीद भी जताई जा रही है कि दोनों भाई कोई पॉलिटिकल मैसेज भी दे सकते हैं.

दोनों बंधु को मराठी से प्यार ने एक बार फिर एक स्टेज पर आने का मौका दिया है, यह कहना गलत नहीं होगा. हाल ही में महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार ने तीन भाषा नीति को लेकर एक शासनादेश जारी किया था. इसी को लेकर महाराष्ट्र में विवाद छिड़ गया. दोनों ठाकरे बंधु इसके खिलाफ खड़े हो गए. इसी के बाद सरकार ने इस शासनादेश पर यू-टर्न लिया. साथ ही हिंदी पढ़ाने को लेकर दिए गए आदेश को रद्द कर दिया. सरकार के इस फैसले को ठाकरे बंधु अपनी जीत के रूप में पेश कर रहे हैं. महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले से कदम पीछे खींचने के बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे इसको मराठी अस्मिता की जीत की तरफ पेश कर रहे

आखिरी बार कब एकसाथ दिखे थे ठाकरे बंधु?

इससे पहले आखिरी बार दोनों भाई 2005 में एक साथ एक मंच पर दिखाई थे. मौका था चुनाव का, जब मालवन विधानसभा उपचुनाव के चुनाव प्रचार के लिए दोनों एक ही मंच पर मौजूद थे. जब पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने अविभाजित शिवसेना छोड़ दी थी. राज ठाकरे ने भी उसी साल शिव सेना छोड़ दी. राज ठाकरे ने 27 नवंबर 2005 में ही पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. इसी के बाद राज ठाकरे ने साल 2006 में एमएनएस का गठन किया.

कहां होगी विक्ट्री रैली?

ठाकरे बंधु की यह विक्ट्री रैली वर्ली में एनएससीआई डोम में होगी. उम्मीद जताई जा रही है कि इस रैली में बड़ी तादाद में लोग जुड़ेंगे. यह रैली जहां आयोजित की जा रही है वो शिव सेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है.

शिवसेना यूबीटी के नेता अरविंद सावंत ने कहा, इस रैली में 50 हजार से 1 लाख लोग एक साथ आएंगे. अरविंद सावंत ने आगे कहा, ठाकरे भाई अभी मराठी भाषा को मामले पर साथ आ रहे हैं. आगे चुनाव में साथ रहेंगे या नहीं ये दोनों भाइयों को तय करना है. लेकिन, अब लोग दोनों को साथ देखना चाहते हैं, ईश्वर की मर्जी जो होगी वही होगा. शिवसेना (यूबीटी) और एमएनएस दोनों ने कार्यक्रम के दौरान किसी भी पार्टी के झंडे, बैनर, चुनाव चिन्ह, होर्डिंग्स और स्कार्फ का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया है.

Aadhaar DOB invalid rule : अब जन्म तिथि के लिए आधार नहीं चलेगा—योगी सरकार का नया ‘Aadhaar DOB invalid rule’ लागू
बिजली विभाग में 2,573 पदों की भर्ती के लिए 20 मार्च से होगी ऑनलाइन परीक्षा, सवा लाख आवेदन प्राप्त हुए..
अलवर के शिवाजी पार्क में दर्दनाक सड़क हादसा, मंदिर से दर्शन कर लौट रहे पति-पत्नी की मौत
कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट से दूसरी मौत, मयंक के परिजनों का आरोप— ‘अनुष्का बिना डिग्री की डॉक्टर’
बड़ी खबर : 250 से अधिक इंकम टैक्स अफसरों का ट्रांसफर 🟣 छत्तीसगढ़ के मुख्य आयकर आयुक्त उड़ीसा गए 🔵 सभी अफसरों को 12 तक ज्वाईन करने आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur BEd Student Death : बीएड छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी

Raipur BEd Student Death : फिलहाल पुलिस ने…

Bilaspur Jewellery Fraud
Bilaspur Jewellery Fraud : महिला से रास्ता पूछकर रची साजिश, बातों में फंसाकर जेवर लेकर भागे बदमाश

Bilaspur Jewellery Fraud : पुलिस ने लोगों से…

Rani Kapoor Case
Rani Kapoor Case : रानी कपूर-प्रिया कपूर विवाद सुलझने की उम्मीद, सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पर जताया भरोसा

संजय कपूर की मां रानी कपूर और पत्नी…

Seed Production
Seed Production : धान बीज उत्पादन से किसानों को मिलेगा 3,700 रुपये, 15 तक कराएं पंजीयन

धान बीज उत्पादन (Seed Production) से किसानों की…

PARAS Portal
PARAS Portal : अब हर महीने होगी योजनाओं की समीक्षा, सीएम साय बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

सीजी भास्कर, 06 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?