CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एक ही परिवार में चार मौतों से दहल गया मोहल्ला, दीवार गिरने से बड़ा हादसा

एक ही परिवार में चार मौतों से दहल गया मोहल्ला, दीवार गिरने से बड़ा हादसा

By Newsdesk Admin 20/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 जून। एक घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दब गए, जब तक राहत बचाव कार्य शुरू किया गया तब तक इन चारों की मौत हो चुकी थी। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे है। ये पूरी घटना उत्तराखंड के उत्तरकाशी की है।

बता दें कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती में दर्दनाक हादसा हुआ है। लगातार हो रही बारिश से घर की दीवार कमजोर हो चुकी थी जो गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, राजस्व, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची राहत बचाव कार्य शुरू किया गया लेकिन तब तक चारों लोगो की मौत हो चुकी थी।

देर रात हुई ये घटना

ये पूरी घटना देर रात करीब दो बजे की बताई जा रही है जहां गुलाम हुसैन के आवासीय मकान की दीवार अचानक ढह गई, जिससे घर में सो रहे परिवार के सदस्य मलबे में दब गए।

इसमें मृतकों की पहचान 26 साल के गुलाम हुसैन पुत्र अली अहमद, उनकी 23 वर्षीय पत्नी रुकमा खातून, 3 साल का बेटा आबिद और 10 महीने की बेटी सलमा के रूप में हुई है। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, घटना होने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।

सूचना मिलते ही तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल, राजस्व उप निरीक्षक, एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया.

तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश चारों सदस्यों को बचाया नहीं जा सका।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दीवार गिरने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन क्षेत्र में हुई हालिया भारी बारिश या मकान की स्थिति को एक संभावित कारक के रूप में देखा जा रहा है, प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

You Might Also Like

विधायक रिकेश सेन की पहल से बदलेगी अंबेडकर नगर वार्ड की तस्वीर, 1 करोड़ 31 लाख 51 हजार के कार्य स्वीकृत

राहुल गांधी की रणनीति के पीछे NGO? किरेन रिजिजू ने लगाए गंभीर आरोप, लोकतंत्र पर हमले की बात कही

6 घंटे में बिहार पुलिस की बड़ी सफलता: 8 लाख की फिरौती के लिए अगवा युवक को जंगल से किया गया रेस्क्यू!

उत्तरकाशी भूस्खलन से हाहाकार: BRO महानिदेशक ने लिया जायजा, सड़क बहाली और बचाव कार्यों के लिए जुटाए अतिरिक्त संसाधन!

गंगा स्नान गया पति, पत्नी पड़ोसी संग फरार – नकदी, जेवर और बच्चा भी साथ ले गई

TAGGED: Breaking news, Chhattisgarh, hindi news, india, latest news, Madhya Pradesh News, MP News, Raipur Breaking, Uttarakhand, Uttarakhand accident news, Uttarkashi news
Newsdesk Admin 20/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article आजमगढ़ में सीएम योगी ने किया डी कंपनी का जिक्र तो भड़के अखिलेश यादव, इस खास शख्स का लिया नाम
Next Article पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा इलेक्शन तक बीजेपी तैयार’, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का ऐलान

You Might Also Like

ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्य

विधायक रिकेश सेन की पहल से बदलेगी अंबेडकर नगर वार्ड की तस्वीर, 1 करोड़ 31 लाख 51 हजार के कार्य स्वीकृत

07/08/2025
देश-दुनियाराजनीतिराज्य

राहुल गांधी की रणनीति के पीछे NGO? किरेन रिजिजू ने लगाए गंभीर आरोप, लोकतंत्र पर हमले की बात कही

07/08/2025
अपराधदेश-दुनिया

6 घंटे में बिहार पुलिस की बड़ी सफलता: 8 लाख की फिरौती के लिए अगवा युवक को जंगल से किया गया रेस्क्यू!

07/08/2025
घटना दुर्घटनादेश-दुनियाराज्य

उत्तरकाशी भूस्खलन से हाहाकार: BRO महानिदेशक ने लिया जायजा, सड़क बहाली और बचाव कार्यों के लिए जुटाए अतिरिक्त संसाधन!

07/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?