CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Uttarkhand: देहरादून में सत्यापन अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 451 चालान के साथ 115 संदिग्धों से पूछताछ

Uttarkhand: देहरादून में सत्यापन अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 451 चालान के साथ 115 संदिग्धों से पूछताछ

By Newsdesk Admin
08/05/2025
Share

उत्तराखंड , 08 मई 2025 :

Uttarakhand Latest News: उत्तराखंड के कई जिलों में ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है. इसी क्रम में देहरादून में शहर से लेकर गांव तक व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस ने 2117 लोगों का सत्यापन किया. इस दौरान 451 लोगों के खिलाफ किराएदार, नौकरों और मजदूरों का सत्यापन न कराने पर चालान किया गया. वहीं, 115 संदिग्धों को थाने और चौकी लाकर पूछताछ की गई.

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार की ओर से सभी जिलों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए थे. इसी के तहत जिलेभर में पुलिस बल को सक्रिय किया गया और अर्धसैनिक बलों की मदद से संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त भी की गई. सत्यापन अभियान के दौरान जिन लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया, उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.

पुलिस ने अभियान के दौरान 83 पुलिस एक्ट के तहत 316 चालान कर 31 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला. वहीं, 81 पुलिस एक्ट में 135 चालान कर 33,750 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इस सघन अभियान का मकसद संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और जनता में सुरक्षा की भावना बनाए रखना था.

एसएसपी ने और क्या बताया?

एसएसपी ने बताया कि पुलिस की टीमों ने शहर के विभिन्न मोहल्लों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और देहात क्षेत्र में घर-घर जाकर सत्यापन किया. जिन मकान मालिकों ने किराएदारों या काम पर रखे गए मजदूरों का पुलिस के पास सत्यापन नहीं कराया था, उन्हें नोटिस देकर कार्रवाई की गई. साथ ही, सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे सुरक्षा के लिहाज से किराएदारों, नौकरों और मजदूरों का समय पर सत्यापन जरूर कराएं.

प्रदेश में सभी लोगों का सत्यापन जरूरी

पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और सतर्कता बनाए रखने के लिए समय-समय पर इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस हर समय अलर्ट मोड पर है. राज्य में रहने वाले सभी लोगों का सत्यापन किया जा रहा है. जिस किसी ने भी सत्यापन नहीं कराया है, उसके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

पेट के अंदर 10 करोड़ की कोकीन… ब्राजील से लेकर भारत आई महिला; कैसे पकड़ी गई?
बिलासपुर में ड्रायफ्रूट की दुकान में लगी आग, व्यापार विहार में शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जला, एक घंटे में पाया काबू
छात्राओं को छोड़ने जा रही पुलिस की गाड़ी से बाइक सवार को ठोकर, पति और ननद के साथ जा रही महिला की मौत-दो घायल
NDPS Act Chhattisgarh : खरोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, ओडिशा से तस्करी करते 2 अंतरराज्यीय गिरफ्तार
Midnight Robbery : आधी रात घर में घुसे बदमाशों ने परिवार की पिटाई कर की लाखों की डकैती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Special Train
Kanwar Yatra Special Train : बिलासपुर जोन चला रहा श्रावणी स्पेशल ट्रेन, 30 अगस्त तक मिलेगा सफर का मौका

Kanwar Yatra Special Train :रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं…

Savanahi Tradition 
Savanahi Tradition : आधी रात तंत्र-मंत्र और गोबर के निशानों से निभाई गई सवनाही परंपरा

Savanahi Tradition : ग्राम पंचायत के उपसरपंच बुधराम…

CG Teacher Recruitment
CG Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

CG Teacher Recruitment ; शिक्षक भर्ती साझा मंच…

Cycle Thief Arrested
Cycle Thief Arrested : खैरागढ़ से दुर्ग आकर करता था साइकिल चोरी, CCTV से पकड़ाया शातिर

Cycle Thief Arrested : पुलिस जांच में पता…

Ravi Bhagat Protest
Ravi Bhagat Protest : रायगढ़ स्कूल में हंगामा, पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया

Ravi Bhagat Protest :प्रशासन से अनुरोध है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?