CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए CM हेमंत सोरेन, चौके-छक्के देख कह डाला कुछ ऐसा

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए CM हेमंत सोरेन, चौके-छक्के देख कह डाला कुछ ऐसा

By Newsdesk Admin
29/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 अप्रैल। आईपीएल 2025 का यह मुकाबला इतिहास में दर्ज हो गया, जब 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया।

Contents
  • कौन हैं वैभव सूर्यवंशी?
  • जमकर गरजा वैभव का बल्ला

आपको बता दें कि 28 अप्रैल को सवाई माधव सिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेलते हुए वैभव ने सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़ दिया। उनके इस विस्फोटक प्रदर्शन ने न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उनके फैन बन गए।

सीएम हेमंत सोरेन ने वैभव सूर्यवंशी का खेल देखने के बाद एक्स पर उनका वीडियो शेयर किया और लिखा, “शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद वैभव!” इस तारीफ ने साफ कर दिया कि वैभव की बल्लेबाजी ने हर उम्र और क्षेत्र के लोगों का दिल जीत लिया है।

कौन हैं वैभव सूर्यवंशी?

वैभव सूर्यवंशी बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं और IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। महज 14 साल की उम्र में उन्होंने वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े दिग्गज भी नहीं कर पाए। वैभव ने IPL के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

अब तक यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम था, जिन्होंने 30 गेंदों में शतक लगाया था। हालांकि, वैभव ने केवल 35 गेंदों में शतक पूरा कर IPL में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का कारनामा किया।

जमकर गरजा वैभव का बल्ला

वैभव ने अपनी पारी की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने महज 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर दिया। इसके लिए उन्होंने छह छक्के और चार चौके जड़े। वॉशिंगटन सुंदर द्वारा फेंके गए पांचवें ओवर में वैभव ने दो छक्के और दो चौके मारे।

इससे पहले ईशांत शर्मा के ओवर में भी दो चौके और एक छक्का लगाया था। उनकी बल्लेबाजी का आलम ये था कि हर गेंद पर रन बरसते दिखे। अर्धशतक के बाद भी उन्होंने रन बनाने की रफ्तार कम नहीं की और अगले 18 गेंदों में अपना शतक पूरा कर दिया।

वैभव की इस ऐतिहासिक पारी को देखकर टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ भी खुद को रोक नहीं पाए।

उन्होंने खड़े होकर तालियां बजाईं और वैभव के इस शानदार शतक का जश्न मनाया।

द्रविड़ जैसे शांत और गंभीर व्यक्तित्व से ऐसा उत्साह देखना अपने आप में खास था। वैभव सूर्यवंशी ने न सिर्फ अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स को मजबूती दी, बल्कि क्रिकेट की दुनिया में भी नया सितारा बनकर चमके हैं।

SP ने 23 पुलिस कर्मियों का किया तबादला, रूपये मांगने वाला SI हुआ लाईन अटैच, प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहुजा करेंगे रायपुर में गणतंत्र दिवस पर परेड, देखिए ट्रांसफर सूची
Rohit Sharma : छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी की मेहनत सुनकर रोहित शर्मा भी हुए प्रभावित, कही ऐसी बात जो बन गई नई प्रेरणा
भाजपा के 22 मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा, बिलासपुर के 8 और भिलाई के कोहका मंडल में इस कारण से नहीं हो पाई है घोषणा, बचे भाजपा मंडल को भी शीघ्र मिल जाएंगे अध्यक्ष
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास तो भावुक हुए सपा नेता, कहा- दो साल और…
66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र के पैनल में खराबी, कल भिलाई और रिसाली निगम के इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?