CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास तो भावुक हुए सपा नेता, कहा- दो साल और…

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास तो भावुक हुए सपा नेता, कहा- दो साल और…

By Newsdesk Admin
12/05/2025
Share

12 मई 2025 :

भारत के चैंपियन बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की जिससे टी20 के दौर में भी पारंपरिक क्रिकेट के संकटमोचकों में शुमार इस महान खिलाड़ी के इस प्रारूप में सुनहरे दौर पर विराम लग गया.

छत्तीस वर्षीय कोहली ने पिछले साल ही टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था. अब वह सिर्फ एक दिवसीय क्रिकेट खेलेंगे. उनके इस ऐलान पर समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व राज्य मंत्री आईपी सिंह ने भावुक अपील की है. सपा नेता ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने लिखा- लीजेंड भारत की शान विराट कोहली ने टेस्ट मैच से सन्यास लिया. बिरले ही विराट होते हैं. अब भी हम सब उम्मीद करते हैं कि दो वर्ष वे टेस्ट मैच और खेलें और नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करें.

बता दें विराट ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 46.85 के औसत से 30 शतकों की मदद से 9230 रन बनाए हैं. जब टी20 क्रिकेट वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में था, तब वह टेस्ट प्रारूप को बचाने की मुहिम में सबसे आगे थे.

कोहली ने स्वीकार किया कि यह फैसला करना आसान नहीं था जिससे खेल के लंबे प्रारूप में उनके भविष्य को लेकर अटकलों का दौर खत्म हो गया. अटकलों का दौर साल के शुरू में ऑस्ट्रेलिया के दौरे के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ.

कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर घोषणा की, ‘मैं खेल के लिए, जिन लोगों के साथ मैदान में खेला और हर उस व्यक्ति के लिए दिल में आभार लेकर जा रहा हूं जिसने मुझे इस खेल के दौरान खेलते हुए देखा है.’

वर्ष 2011 में पदार्पण करने के बाद से कोहली ने भारत को इस प्रारूप में दुनिया की नंबर एक टीम बनाया और 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक श्रृंखला जीत दिलाई.

पिछले साल कैरेबियाई देश में भारत की टी20 विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था जिससे अब वह सिर्फ वनडे में खेलेंगे.

Job News : इंजन फैक्ट्री में ग्रेजुएट, टेक्नीशियन एवं नॉन इंजीनियरिंग पदों पर अप्रेंटिसशिप का मौका ✅ ये रही भर्ती डिटेल, कल से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया
State Administrative Promotion: मंत्रालय की DPC बैठक में 79 अफसरों को हरी झंडी, 25 मामलों पर ब्रेक
दूल्हा तो सरकारी नौकरी वाला ही चाहिए, 1.25 लाख मंथली सैलरी स्लिप दिखाने पर भी नहीं पिघली दूल्हन, सात फेरे बिना लौटी इंजीनियर की बारात
क्या मोदी कैबिनेट में शामिल होगा कोई मुस्लिम चेहरा? जानें किन नामों पर हो रही चर्चा
LPG Price : रसोई गैस पर बढ़ा बोझ, 5 किलो सिलेंडर महंगा होने से किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Bus Accident
School Bus Accident : बेमेतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस खेत में पलटी, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने निकाला बाहर

बेमेतरा में सुबह का सफर अचानक बच्चों के…

Road Accident
Road Accident : सरगुजा में कार की टक्कर से नाबालिग की मौत, शिव को जल चढ़ाने जा रहे थे दो दोस्त

सरगुजा में सड़क हादसे ने एक परिवार की…

Raigarh Rape Case
Raigarh Rape Case : रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Rape Case :पीड़िता की शिकायत पर महिला…

Smart Meter Bill Protest
Smart Meter Bill Protest : स्मार्ट मीटर के विरोध में घर-घर पहुंच रहे कांग्रेसी

Smart Meter Bill Protest : पार्टी का कहना…

Chain Snatcher Gang
Chain Snatcher Gang : रायपुर में महिला चेन स्नैचर गैंग सक्रिय, ई-रिक्शा में वारदात

Chain Snatcher Gang  : पुलिस ई-रिक्शा के रूट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?