सीजी भास्कर, 10 नवंबर। एस.एस. राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर इस फिल्म का बजट करीब 1200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। (Varanasi big splash)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के तेलुगु थिएट्रिकल राइट्स करीब 290 करोड़ रुपये में बिके हैं। बताया जा रहा है कि मैत्री मूवी मेकर्स ने रिकॉर्ड कीमत पर ये राइट्स हासिल किए हैं।
खबर यह भी : Chhattisgarh Film Hub : छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
वहीं, फिल्म के डिजिटल और इंटरनेशनल राइट्स को लेकर भी बातचीत जारी है। फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर तक पूरी होने की उम्मीद है।
खबरें और भी पढ़ें : Prakash Raj Political Statements : प्रकाश राज को बेबाक राजनीतिक बयानों की चुकानी पड़ी कीमत, कई फिल्मों और विज्ञापनों से हुए बाहर

‘वाराणसी’ को 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। अब देखना होगा कि रिलीज से पहले बने इस जबरदस्त माहौल के बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है। (Varanasi big splash)



