CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vimal Pan Masala Ad Case : विमल पान मसाला के विज्ञापन को लेकर अजय देवगन, शाहरुख, टाइगर कोर्ट में तलब

Vimal Pan Masala Ad Case : विमल पान मसाला के विज्ञापन को लेकर अजय देवगन, शाहरुख, टाइगर कोर्ट में तलब

By Newsdesk Admin
09/03/2025
Share
Vimal Pan Masala Ad Case
Vimal Pan Masala Ad Case

सीजी भास्कर, 09 मार्च। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ (Vimal Pan Masala Ad Case) और विमल कुमार अग्रवाल को जयपुर कंज्यूमर कोर्ट ने तलब किया है। विमल कुमार अग्रवाल, विमल पान मसाला बनाने वाली कंपनी जेबी इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं।

उन पर आरोप है कि केसर के नाम पर विमल पान मसाला (Vimal Pan Masala Ad Case) बेचने के लिए ग्राहकों को आकर्षित किया जा रहा है, जबकि इसमें केसर की कोई मौजूदगी नहीं है। इस मामले में आम लोग भ्रमित हो रहे हैं। यह नोटिस जयपुर के वकील योगेंद्र सिंह बडियाल की शिकायत पर जारी किया गया है।

जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (कंज्यूमर कोर्ट) के अध्यक्ष ग्यारसी लाल मीना और सदस्य हेमलता अग्रवाल ने 5 मार्च को इस मामले की सुनवाई की थी। अगली सुनवाई 19 मार्च को सुबह 10 बजे निर्धारित की गई है। कोर्ट ने कहा है कि यदि आप व्यक्तिगत रूप से या अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित नहीं होते हैं, तो एकपक्षीय निर्णय लिया जाएगा।

शिकायतकर्ता योगेंद्र सिंह बडियाल ने आरोप लगाया कि विज्ञापन (Vimal Pan Masala Ad Case) में यह कहा गया है कि हर दाने में केसर की गुणवत्ता है। इसके चलते जेबी इंडस्ट्रीज करोड़ों रुपये कमा रही है। आम लोग नियमित रूप से पान मसाला का सेवन कर रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

योगेंद्र सिंह बडियाल ने निर्माता कंपनी और उत्पाद के प्रचार में शामिल लोगों के खिलाफ गलत सूचना फैलाने और आम जनता को धोखा देने के आरोप में कार्रवाई की मांग की है। झूठे प्रचार और प्रसार के कारण आम जनता के स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ रहा है।

बडियाल के मुताबिक इसके लिए निर्माता और प्रचार में शामिल लोग अलग-अलग और अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार हैं। शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर जुर्माना लगाने, न्याय और आम जनता के हित में विज्ञापन और पान मसाला पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

Tightening the noose on the arbitrariness of private schools :फीस और किताबों के कारोबार पर भी सख्ती
Avatar box office collection : अवतार का अजेय रिकॉर्ड: 57 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई, 16 साल में रचा सिनेमा इतिहास
उत्तर प्रदेश में तूफानी कहर, अलग-अलग जिलों में कुल 49 की मौत, कई जगह भारी नुकसान
Supreme Court TET Ruling : कक्षा एक से आठ तक के शिक्षकों को दो साल में पास करना होगा टीईटी
इंदौर: होटल में नकली नोट छापने का भंडाफोड़, तीन युवक गिरफ्तार; प्रिंटर और लैपटॉप जब्त…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?