CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vishnu Deo Sai Announcement : भवन के लिए 1 करोड़, नई प्रतिमा निर्माण और हाईटेक बस स्टैंड समेत सीएम ने की कई बड़ी घोषणाएं

Vishnu Deo Sai Announcement : भवन के लिए 1 करोड़, नई प्रतिमा निर्माण और हाईटेक बस स्टैंड समेत सीएम ने की कई बड़ी घोषणाएं

By Newsdesk Admin 10/10/2025
Share
Vishnu Deo Sai Announcement
Vishnu Deo Sai Announcement

सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर। समाज की उन्नति और प्रगति के लिए शिक्षा ही एकमात्र मार्ग है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai Announcement) ने कहा कि हमारी सरकार स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा को मज़बूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के युवाओं को कलेक्टर, डॉक्टर, इंजीनियर और पुलिस अधिकारी के रूप में आगे बढ़ते देखना हमारी प्राथमिकता है। वे कोरबा जिले के कटघोरा में आयोजित सातगढ़ कंवर समाज के सम्मेलन और वीर शहीद सीताराम कंवर की पुण्यतिथि समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Contents
तीर-धनुष भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागतप्रवेश द्वार सौंदर्यीकरण के लिए ₹25 लाख Vishnu Deo Sai Announcement10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी

तीर-धनुष भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर शहीद सीताराम कंवर समाज का गौरव हैं। उन्होंने रामपुर चौक में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीताराम कंवर की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने तीर-धनुष भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया और कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवा ही राज्य के भविष्य की नींव हैं।

प्रवेश द्वार सौंदर्यीकरण के लिए ₹25 लाख Vishnu Deo Sai Announcement

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में कई घोषणाएं कीं। सातगढ़ कंवर समाज के भवन निर्माण के लिए ₹1 करोड़, नई प्रतिमा निर्माण के लिए ₹10 लाख तथा भगवान सहस्त्रबाहु चौक और प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण (Vishnu Deo Sai Announcement) के लिए ₹25 लाख की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड के निर्माण की भी घोषणा की और कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने कसनिया मोड़ में भगवान सहस्त्रबाहु चौक नामकरण, मूर्ति स्थापना, कल्चुरी स्वागत द्वार सह उद्यान निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों से कहा कि अपने बच्चों को उच्च शिक्षा (Vishnu Deo Sai Announcement) के लिए प्रेरित करें, युवाओं को नशे से दूर रखें और शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि राज्य में उत्कृष्ट संस्थान जैसे मेडिकल कॉलेज, एम्स, आईआईआईटी, विश्वविद्यालय और लॉ कॉलेज संचालित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को राज्य में तेज़ी से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के साथ ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी जा रही है, और 70 लाख महिलाओं को हर माह ₹1000 की आर्थिक सहायता (Vishnu Deo Sai Announcement) प्रदान की जा रही है।

10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी

तेंदूपत्ता संग्राहकों से ₹5500 प्रति मानक बोरा की दर से खरीदी की जा रही है और चरण पादुका योजना को पुनः प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत हर माह हजारों श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मात्र 20 माह में 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है और 5 हजार शिक्षकों व 700 से अधिक सहायक प्राध्यापकों की भर्ती शीघ्र होगी।

नई औद्योगिक नीति को रोजगारमुखी बनाकर युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती महोत्सव विशेष रूप से मनाया जाएगा और यह राज्य के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद पटेल, तुलेश्वर मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर, महापौर संजू देवी राजपूत, कंवर समाज के केंद्रीय अध्यक्ष छत्रपाल सिंह कंवर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

You Might Also Like

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

Illegal Knife Sale Raipur : रायपुर में ‘खूनी खेल’ पर पुलिस का कड़ा प्रहार, स्टेशन रोड के जनरल स्टोर में बिक रहे थे घातक चाकू

Newsdesk Admin 10/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

अंबिकापुर: Ambikapur Bilaspur National Highway Accident : सरगुजा…

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

सीजी भास्कर 5 अप्रैल कांकेर (पखांजूर): Kanker Pakhajur…

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

सीजी भास्कर 5 अप्रैल बिलासपुर: Chhattisgarh High Court…

Vaibhav Suryavanshi Test Debut Plan : वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के लिए मास्टर प्लान तैयार, टेस्ट क्रिकेट में ‘Gen Z’ की होगी एंट्री

सीजी भास्कर 5 अप्रैल नई दिल्ली: Vaibhav Suryavanshi…

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमीन…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Ambikapur Bilaspur National Highway Accident :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही मौत; नेशनल हाईवे जाम

05/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Kanker Pakhajur Murder Case : जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, 10-12 लोगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, कई घायल

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले

05/04/2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court Decision : जमीन खरीदारों के लिए हाईकोर्ट का बड़ा झटका, केस चलते वक्त किया सौदा तो नहीं मिलेगी अलग से सुनवाई

05/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?